डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल ने पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु ली साझा बैठक.
बैठक में जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजकों से आपसी समन्वय स्थापित कर लम्बित दोषमुक्ति प्रकरणों के समीक्षा पर विस्तारपूर्वक की गई चर्चा.
प्रकरणों में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही करने रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय में प्रस्तुत करने दिए गए दिशा निर्देश.
बैठक में उक्त लम्बित प्रकरणों में दोष-मुक्ति के कारणों की समीक्षा कर उन्हें दूर करने दोषसिद्धि के आंकडों में वृद्धि करने पर हुई चर्चा.
अंबिकापुर : लंबित दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा और न्यायालयों में दोषसिद्धि का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने जिला अभियोजन अधिकारियों और लोक अभियोजकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में पुराने लंबित मामलों की गहन समीक्षा, दोषमुक्ति के कारणों का विश्लेषण तथा जांच और अभियोजन में समन्वय बढ़ाकर कमियों को दूर करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को सभी लंबित मामलों की शीघ्र समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पूर्व के लंबित दोष-मुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने एवं मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनांक 26/06/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिला अभियोजन अधिकारी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजक के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर साझा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा अभियोजन अधिकारियो एवं लोक अभियोजक से पूर्व के लाम्बित सेशन ट्रॉयल मामलों की समीक्षा हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
समस्त सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजक से चर्चा कर समस्त लाम्बित प्रकरणों की जल्द से जल्द समीक्षा कर रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय में प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बैठक में उक्त लम्बित प्रकरणों में दोष-मुक्ति के कारणों की समीक्षा कर उन्हें दूर करने एवं दोषसिद्धि के आंकडों में वृद्धि करने पर चर्चा की गई। जिला अभियोजन अधिकारियों से प्रकरणों में दर्शित कमी/त्रुटियों को समय पर दूर किये जाने सम्बन्धी चर्चा किया गया, ताकि प्रकरण न्यायालय में विचारण के दौरान उक्त कमी/त्रुटि का लाभ आरोपी को प्राप्त न हो एवं प्रकरण में दोषसिद्ध हो।
बैठक के दौरान उप निदेशक अभियोजन श्री राजेश खलखो, जिला अभियोजन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश केशरी, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री अल्बर्ट टोप्पो, श्री नटराज पाण्डेय, लोक अभियोजक श्री गौरांगो सिंह, श्री नरेन्द्र पाण्डेय (जीपी), श्री विवेक शुक्ला (एसजीपी), रीडर अमित पाण्डेय समेत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
