प्रदेश की कांग्रेस सरकार घने जंगल को, वहां के आदिवासियों को, आदिवासी संस्कृति को समाप्त करना चाहती है 3 वर्षों से रुके हुए प्रोजेक्ट को आखिर किसके दबाव में मात्र 3 महीनों में स्वीकृति दे दी गई ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने हसदेव अरण्य पर प्रेस वार्ता लेते हुए कहा कि भूपेश सरकार अपनी नेता सोनिया गांधी और अपने बड़े भाई अशोक गहलोत को खुश करने के लिए छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के हितों की बलि दे रहे हैं। उन्होंने पूछा कि भूपेश बघेल…
Read MoreCategory: राजनीति
हसदेव जंगल कटाई प्रकरण : बाबा और बघेल के बीच चल रहा यह कैसा खेल ? – विष्णुदेव
बाबा का विरोध में खड़े होना यह तो साबित कर ही रहा है कि हसदेव जंगल कटाई के फैसले में सरकार में अंतर्विरोध है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने हसदेव जंगल कटाई के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर हमला बोला है। साय ने सवाल किया है कि बाबा और बघेल के बीच यह कैसा खेल चल रहा है ? मुख्यमंत्री बघेल पेड़ कटाई का विरोध करने वालों को धमकाते हैं कि पहले अपने घर दफ्तर की बिजली बंद…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास निर्माण में राज्य सरकार नहीं कर रही है सहयोग, इसलिए हितग्राहियों को इस योजना का नही मिल पा रहा है लाभ – सांसद गोमती साय
ग्राम पाकरगांव में लगी सांसद की जन-चौपाल, केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पाकरगांव में संसदीय संकुल परियोजना के तहत रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने जन चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की चर्चा कर ग्रामीणों से जानकारी ली उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत पंजीकृत हॉस्पिटलों में 5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था हमारी केंद्र सरकार ने की है, जिनका आधार कार्ड नहीं बना है, किसान कार्ड नहीं बना…
Read Moreनेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार भाषायी गरिमा खोते जा रहे हैं
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कांकेर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जम्मू कश्मीर की महिलाओं के लिए जिस तरह से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे है वह भाषायी गरिमा के खोते स्तर को बताता है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से भाषा का इस्तेमाल किया है वह मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे पद पर सुशोभित किसी व्यक्ति को…
Read Moreहिन्दू मारे जा रहे हैं और वोटों के सौदागर सो रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कश्मीर के हालात पर भाजपा को आईना दिखाया है – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कश्मीर में हो रहे हिंदुओं के कत्लेआम पर भाजपा और आरएसएस के मौन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आइना दिखा दिया तो सच सुनकर भाजपा तिलमिला गई है। विष्णुदेव साय मानसिक संतुलन खो बैठे। आखिर भाजपा कब तक हिंदुओं को धोखा देती रहेगी। कब तक उन्हें बलि का बकरा समझकर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकती रहेगी। कश्मीर घाटी में हिंदुओं की हत्या…
Read Moreमोदी सरकार के 8 साल में सिर्फ दो को मिला लाभ बाकी 135 करोड़ जनता बेहाल, मोदी भाजपा की सरकार ने 8 साल में बेचने के अलावा कुछ नहीं किया – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार के 8 साल को देश की 135 करोड़ जनता के लिए नाकामी लाचारी और बेबसी भरा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आखिर भाजपा किस बात का जश्न मना रही है। जब देश के 133 करोड़ जनता का चेहरा मायूस और उदास लग रहा है। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां सीख आरएसएस और उनके अनुवांशिक संगठनों के अलावा किसी और को समझ नहीं आ रहा है। हकीकत यह है कि 8 साल के कार्यकाल में सिर्फ…
Read Moreछत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बाद भूपेश शर्मो हया भी बेच बैठे – विष्णुदेव साय
धर्म के आधार पर देश के विभाजन की जिम्मेदार कांग्रेस यह बताये कि कश्मीर में धारा 370 क्यों लगाई थी ? इसे हटाने के लिए देश को 70 साल तक इंतजार क्यों करना पड़ा ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांकेर में मीडिया से बातचीत के दौरान कश्मीर मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बाद भूपेश बघेल शर्मो-हया भी बेच बैठे हैं। वे जिस निम्न भाषा में स्तरहीन बातें कर रहे…
Read Moreपहाड़ लुडेग एवं झरन में लगी सांसद गोमती साय की जन-चौपाल
सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी और मिल रही सुविधाओं की ली रिपोर्ट। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ जिले के लैलूंगा विकासखंड के पहाड़ लुडेग एवं झरन में संसदीय संकुल परियोजना के अंतर्गत रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने जन-चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की चर्चा कर ग्रामीणों से मिल रहे लाभ की जानकारी ली और हितग्राहियों को योजना का शतप्रतिशत लाभ मिले इस संबध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जन-चौपाल में सांता साय, बोधराम प्रधान, ललित यादव, स्नेह लता सिदार, परेश्वर प्रधान, पालू…
Read Moreनरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रुप में स्वर्णिम आठ वर्ष पूर्ण होने पर युवा प्रतिभाओं के सम्मान में आज आयोजित होगा कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के पांच प्रकोष्ठ करेंगे प्रतिभावान युवाओं का सम्मान, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम आठ वर्ष के कार्यकाल जो कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है, आज दिनांक 6 जून को भारतीय जनता पार्टी के पांच प्रकोष्ठ क्रमशः सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ व्यावसायी प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रतिभावान युवाओं का सम्मान कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है। जिसमें आज रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश भर के ऐसे युवा…
Read More12 हजार अनियमित कर्मियों के सामूहिक इस्तीफे को भाजयुमो ने बताया कांग्रेस सरकार की विफलता
अनियमित कर्मियों से भेंट मुलाकात कर उन्हें नियमित कब किया जायेगा बताएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल -अमित साहू मनरेगा कर्मियों का सामूहिक इस्तीफा जनघोषणा-पत्र में वादा करने वाली कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा हैं – उमेश घोरमोड़े समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनरेगा के 12 हजार कर्मियों के सामूहिक इस्तीफे को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे मनरेगा कर्मियों…
Read More