सेंद्रीमुंडा से नारायणपुर तक तिरंगा रैली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश तिरंगा रैली में भारी संख्या में शामिल हुई क्षेत्र की जनता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकली आज निकली तिरंगा रैली में सेंद्रीमुंडा से नारायणपुर तक रैली निकाली इस रैली में आज सामाजिक समरसता का संदेश देने भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर भारत माता की जय के जयकारे लगा देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संसदीय…
Read MoreCategory: राजनीति
भगवान श्री राम का वनवास के समय सबसे ज्यादा साथ हमारे आदिवासी समाज ने हीं दिया – बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी आज पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम जी के वन गमन के समय राक्षसों के विनाश, राम सेतु निर्माण से लेकर रावण वध तक वनवासियों-आदिवासियों ने पग-पग में भगवान का साथ दिया था। वनवासी भगवान श्री राम के प्रिय थे, पर आज कुछ विघ्न संतोषी तत्व आदिवासी समाज को दिग्भ्रमित कर अपनी रोटी सेकने में लगे हैं। आदिवासी…
Read Moreखाद की संकट के लिए जिम्मेदार भूपेश सरकार – भाजपा किसान मोर्चा
भूपेश सरकार सिंचाई का रकबा कब दोगुनी करेंगे ? – संदीप शर्मा अवर्षा से निपटने सरकार क्या कर रही है ? गोमूत्र की खरीदी कहां हो रही है ? सूची जारी करे सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर खाद समस्या- भाजपा सरकार के समय 70% खाद सहकारी समितियों के माध्यम से वितरण किया जाता था जबकि उस समय 18 लाख किसान सहकारी समितियों में पंजीकृत थे अब सहकारी समितियों में 22 लाख से अधिक पंजीकृत किसान है ऐसी परिस्थिति में 80% खाद सहकारी समिति के माध्यम से वितरण किया जाना चाहिए।…
Read Moreअरुण साव को अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने दी बधाई, साव बेहतर विकल्प साबित होंगे – विष्णुदेव
साय ने व्यक्त किया कार्यकर्ताओं का आभार संगठन और मजबूत होगा – डॉ. रमन भाजपा तय करेगी विजय का लक्ष्य – कौशिक भाजपा ने एक और सक्षम नेतृत्व दिया है – चंद्राकर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने अपने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा है कि अब प्रदेश भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। अरुण साव संगठन क्षमता के धनी हैं और कार्यकर्ताओं से निकट से जुड़े हैं। छात्र जीवन से ही वे अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भाजपा संगठन के…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस के दिन विष्णुदेव साय को हटाना आदिवासी विरोधी सोच – मोहन मरकाम
चेहरा बदलने से हालात नहीं बदलने वाला है, भाजपा पर जनता को भरोसा नहीं रहा – कांग्रेस समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अरूण साव को भाजपा का नया अध्यक्ष बनने पर शुभकामनायें, लेकिन जिस प्रकार से विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के नेता विष्णु देव साय को उनके पद से हटाया गया यह भाजपा के आदिवासी विरोधी रवैये को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत से अधिक आबादी आदिवासी समाज की है। राज्य के बड़े भू-भाग में आदिवासी संस्कृति पुष्पित…
Read Moreबड़ी खबर : छत्तीसगढ़ मे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में किया बडा़ उलटफेर, भारतीय जनता पार्टी के बदले गए प्रदेश अध्यक्ष। बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव होंगे नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष। कई दिनों के मंथन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बदला प्रदेश अध्यक्ष। रेस में कई नामों को पीछे कर अरुण साव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड़ड़ा द्वारा की गई नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी इस पत्र के अनुसार…
Read Moreनक्सलियों का बड़ा आयोजन, कांग्रेस का हाथ किसके साथ – अजय चंद्राकर
12 से 15 साल बाद नक्सलियों ने इतना बड़ा आयोजन कैसे कर लिया ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व राज्य के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने वर्षों बाद बड़े नक्सली आयोजन का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने करीब 15 साल बाद बस्तर में नक्सलियों के विशाल आयोजन की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कांग्रेस का हाथ किसके साथ है, यह स्पष्ट होना चाहिए। यदि भूपेश बघेल का हाथ कानून व्यवस्था के सुधार में लगा है,…
Read Moreपूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत उज्ज्वला योजना के सभी हितग्राहियों को तिरंगे के साथ गैस कनेक्शन का वितरण किया
रायपुर शहर दक्षिणी विधानसभा में 300 से भी अधिक उज्ज्वला योजनाओं के हितग्राहियों को योजना से किया गया लाभान्वित। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त हितग्राहियों से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने व 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश आजादी के 75वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस महोत्सव के तहत माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के कोने-कोने में 13 से…
Read Moreमंहगाई से त्रस्त जनता से साहूकारों की तरह ब्याज वसूलने में लगी है मोदी सरकार – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर बढ़ाए गए ब्याज के रेपो रेट को मोदी सरकार का अन्याय भरा कदम बताया है।कांग्रेस मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार जनता पर कमरतोड़ महंगाई, दिन-ब-दिन बढ़ती बेरोजगारी का बोझ डालने के बाद भी संतुष्ट नहीं है।भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दर (रेपो रेट) में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है जिसके बाद अब ब्याज की दरें 4.90% से बढ़कर 5.40% हो गई हैं। आम जनता मजबूरी में बच्चों की शिक्षा,…
Read Moreसावन के पवित्र माह और रक्षाबंधन के अवसर पर छत्तीसगढ़ से 68 ट्रेनों को रद्द करना दुर्भाग्य जनक – धनंजय सिंह ठाकुर
रेणुका सिंह सरोज पांडेय से आग्रह मोदी शाह को राखी भेजकर रक्षाबंधन के पर्व पर ट्रेन शुरू करने की मांग करे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ से गुजरकर चलने वाले 68 ट्रेनों को रद्द किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के कोयला प्रेम के चलते ठीक तीज त्यौहार के समय छत्तीसगढ़वासियों को ट्रेन की सुविधा से वंचित होना पड़ता है बीते 8 माह में लगभग 300 से अधिक ट्रेनों को दीपावली होली सावन का पवित्र माह और रक्षाबंधन…
Read More