आरंग मॉब लिंचिंग के फरार आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है पुलिस – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर आरंग मॉब लिंचिंग के फरार आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरंग मॉब लिंचिंग की घटना को एक महीने होने जा रहा है और अब तक घटना के फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। राज्य सरकार घटना में मारे गए तीन लोगों के परिजनों को न्याय नहीं दिला पा रही है। घटना की जांच के लिए एसआईटी गठन किया गया था और मात्र दो लोगों की गिरफ्तारी हुई जिसका…

Read More

हसदेव में लाखों पेड़ कटवाने वाले मोदी एक पेड़ लगाने की अपील कर रहे है – सुरेंद्र वर्मा

मां के नाम पर पेड़ लगाने की अपील, मोदी की राजनैतिक नौटंकी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री के द्वारा आम जनता से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील को राजनीतिक पाखंड और ध्यान भटकाने वाला इवेंट करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि हसदेव अरण्य का जंगल, जिसे सेंट्रल इंडिया का फेफड़ा कहा जाता है, उसे केंद्र की मोदी सरकार ने केवल अपने दोस्त अडानी के मुनाफे के लिए, कोल खनन के लिए कटवाया है। पिछले 6 महीने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन भाजपा के कुशासन का आईना – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन भाजपा के कुशासन का आईना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किस प्रकार प्रदेश के लोग समस्या से जुझ रहे है यह मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन में देखने को मिल जाता है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से लेकर सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र तक लोग परेशान है, लोगों का काम नहीं हो रहा है। लोग अपनी समस्याओं के लिये सीएम हाउस पहुंच रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने…

Read More

भाजपा के द्वारा जारी किया गया पोस्टर उसकी झुंझलाहट को बताता है – दीपक बैज

संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आक्रामकता से भाजपा घबरा गयी है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा जारी किया गया पोस्टर उसकी झुंझलाहट को बताता है। 400 का पार का नारा देने वाली भाजपा दो बैसाखी के साथ बड़ी मुश्किल से सरकार में आयी है और मोदी 3 की लंगड़ी सरकार 6 या 8 महीनों से ज्यादा चलने वाली नही है। भाजपा कांग्रेस के लिये पोस्टर जारी कर रही है यह उसकी स्तरहीन राजनीति है। 2024 के लोकसभा चुनाव…

Read More

भूपेश बघेल द्वारा लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखने पर बोले भरत वर्मा – भूपेश बघेल का पद चला गया लेकिन चिट्ठी लिखने की आदत नहीं गई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिट्ठी लिखकर भूपेश बघेल पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है,हार का जिम्मेदार ठहराया है उसका जवाब कब देंगे भूपेश: भरत वर्मा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झूठी चिठ्ठियाँ लिखने की आदत पड़ी हुई है। श्री वर्मा ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब भी बार-बार चिट्ठी लिखकर झूठी और फालतू बातें करते थे और अब जब वे मुख्यमंत्री नहीं हैं, तब मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए…

Read More

नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम राम ने ली शपथ : नगर के विकास के लिए नहीं होगी बजट की कमी – कृष्ण कुमार राय.

भाजपा ने गरीब किसान के बेटे को नगर पालिका परिषद का नेतृत्व करने का ऐतेहासिक अवसर दिया है. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : नगर पालिका परिषद के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को पालिका के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम राम ने शपथ ग्रहण की, इस अवसर पर जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, छग पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, भाजपा जिला अध्यक्ष जशपुर, नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, पालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, विजय आदित्य सिंह जूदेव, शौय प्रताप सिंह…

Read More

हिंदूओं को हिंसक बोलना राहुल गाँधी का मानसिक दिवालियापन है,कांग्रेस पूरे देश से माफी मांगें – विजय आदित्य सिंह जूदेव 

राहुल गांधी के बयान का बजरंग दल नेता विजय आदित्य सिंह जूदेव ने किया विरोध, कहा – हिन्दुओं का अपमान नहीँ सहेगा हिंदुस्तान, माफ़ी मांगे राहुल गाँधी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा राहुल गांधी  द्वारा संसद में पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा राहुल गाँधी ने देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है। राहुल गांधी को भारत की परंपरा और हिंदुओं की संस्कृति की कोई जानकारी नहीं है। उनके इस बयान…

Read More

भाजपा नेता के भाई महेंद्र सवन्नी को रिटायरमेंट के पहले ही संविदा नियुक्ति का आदेश मिल गया लेकिन अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में कोई पहल नहीं – धनंजय सिंह ठाकुर

परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा में भाजपा नेता के भाई को रिटायरमेंट के पहले ही संविदा नियुक्ति मिल गया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह सवन्नी के भाई महेंद्र सिंह सवन्नी को रिटायरमेंट के पहले ही मंडी बोर्ड में प्रबंध संचालक पद पर संविदा नियुक्त कर दिया गया है। नियुक्ति देने में इतनी हड़बड़ी थी कि रिटायरमेंट होने का भी इंतजार नहीं किया गया। जो भाजपा परिवारवाद का विरोध चुनाव प्रचार के दौरान करती रही है…

Read More

भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी भाजपा सरकार की पहचान बन गयी – दीपक बैज

आबकारी, पीएचई, कृषि सभी विभागों में कमीशन के टारगेट फिक्स हो गये है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी साय सरकार की पहचान बन गयी है। बिना कमीशन के प्रदेश में किसी विभाग में कोई काम नहीं हो सकता। आबकारी, पीएचई, कृषि सभी विभागों में कमीशन के टारगेट फिक्स हो गये है। अब तो लोग साय सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद हो रहे है। आबकारी विभाग में अधिकारी दुकानों को कमीशन का टार्गेट दे रहे है, इसका वीडियो वायरल हो…

Read More

बृजमोहन मॉब लिंचिंग के अपराधियों को बचाने बयान दे रहे – सुशील आनंद शुक्ला

मॉब लिंचिंग साय सरकार के माथे पर कलंक का टीका समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा माब लिचिंग में हुई हत्या को आत्महत्या बताये जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा  किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान हत्यारों को संरक्षण देने वाला है। बृजमोहन जैसे वरिष्ठ राजनेता से इस प्रकार के बयान की अपेक्षा सभ्य समाज कदापि नहीं करता हैं। माब लिचिंग छत्तीसगढ़ के माथे पर कलंक है। इस घटना के आरोपियो पर हत्या का मुकदमा…

Read More