समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जा रही भर्तियों से भाजपा बौखला गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को बर्दास्त नहीं हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरियां क्यो मिल रही है। भाजपा आदतन युवा विरोधी है रमन सरकार में 15 सालों में युवाओं के लिये सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद थे। आऊटर्सोसिंग से भर्तिया होती थी। कांग्रेस की सरकार आने के बाद युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही तो इससे…
Read MoreCategory: राजनीति
भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : अब बघेल का सिर्फ इस्तीफा ही पर्याप्त नहीं, लूटे गए पैसों की पाई-पाई लौटानी पड़ेगी
भाजपा का सवाल : शराब आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य इतने मजबूत हैं कि किसी आरोपी को जमानत तक नहीं मिल रही, या ईडी पर सवाल उठाने वाले बघेल यह कहना चाह रहे कि पवन खेड़ा को ज़मानत दिलाने वाली कांग्रेस भूपेश से पीछा छुड़ाना चाह रही? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के अंदरखाने चल रही सियासी उठापटक और कांग्रेसी प्रदेश प्रभारी कु. शैलजा द्वारा हाल ही में ली गई आकस्मिक गोपनीय बैठक का हवाला देते हुए कहा…
Read Moreभूपेश बघेल जी कहते हैं कि भाजपा तथ्य लाये,यह भाजपा-कांग्रेस से ऊपर युवाओं का मसला है।आप सरकार में हैं,आप मुख्यमंत्री हैं,सारे दस्तावेज और तथ्य आपके पास हैं,इसलिये विपक्ष की तरह सवाल उठाने के बजाय आवश्यक कदम उठाइये…ओपी चौधरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लोक सेवा आयोग की परीक्षा की चयन सूची घोषित होने के बाद छत्तीसगढ़ के युवाओं में आशंका , संदेह और हताशा का माहौल है। पूरा छत्तीसगढ़ देख रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवाओं के बीच किस तरह की चर्चाएं चल रही हैं। चयनित टॉप रैंकों में छात्रों में अधिकतर नेताओं एवं अधिकारियों के रिश्तेदार हैं,यह अनेक आशंकाओं को जन्म दे रहा है। ओपी चौधरी ने कहा यह केवल एक परीक्षा की बात नहीं,पिछले साढे 4 साल में तरह-तरह के सवाल पीएससी एग्जाम को लेकर…
Read Moreसंगठन की मजबूती सरकार के कामो के बल पर फिर सरकार बनायेंगे, 2023 में प्रचंड बहुमत से फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भरोसे का सम्मेलन और संभागीय सम्मेलनों के बाद विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों से पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी नीतियों और योजनाओं का प्रशिक्षण देकर जनता के बीच भेजेगी। हमारी तैयारी बूथों तक पूरी हो चुकी है। हमारे संगठन की मजबूती और सरकार के जनकल्याण कार्यो का मुकाबला करने में विपक्ष पूरी तरह नाकामयाब है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी…
Read Moreपत्रकारवार्ता : पीएससी के नतीजों पर सवाल भाजपा की स्तरहीन राजनीति – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने 2018 के पहले चयनित नेताओं, अधिकारियों तथा आपसी रिश्तेदारों की सूची जारी की प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के परीक्षा परिणाम आये है हम चयनित युवाओं को बधाई और शुभकामनायें देते है। दुर्भाग्य से भाजपा अपनी निम्नस्तरीय राजनीति के लिये इन बच्चों की योग्यता पर सवाल खड़ा कर रही हम इसकी कड़ी निंदा भी करते है। यह बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी विशेष तौर…
Read Moreमोदी सरकार की मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा योजना फैल तभी डॉक्टर, इंजीनियर भी मांग रहे है बेरोजगारी भत्ता – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बेरोजगारी भत्ता के लिये डॉक्टर, इंजीनियर के आवेदन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर का बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करना यह बताता है कि मोदी सरकार की मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा योजना कागजी घोड़ा निकला। ये योजना दूर के ढोल सुहावने की तरह है विज्ञापनों और मोदी के भाषणों के अलावा यह योजना कहीं दिखती नहीं है। अगर इन योजनाओं का वास्तविक में लाभ युवाओं को मिलता तो डॉक्टर बीई, एमटेक इंजीनियर…
Read Moreरोजगार पर झूठ बोलने में गोयबल्स को भी पीछे छोड़ भूपेश सरकार ने : विजय शर्मा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने एमबीबीएस डॉक्टरों तक के द्वारा बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने के सामने आए मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की जो स्थिति आज है, उसकी कोई और मिसाल देश में देखने को नहीं मिल सकती। बेरोजगारी को लेकर इतने झूठ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बोले हैं कि उसके सामने गोएबल्स भी शरमा जाए। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में…
Read Moreरामकुंड में आयोजित हुआ पीएम आवास योजना के भवन निर्माण अनुज्ञा वितरण कार्यक्रम : पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के हाथों भवन निर्माण अनुज्ञा पाकर खिले चेहरे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर पश्चिम विधानसभा के रामकुंड इलाके में मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए इसकी राह आसान हो गई है। बुधवार को शहीद चूड़ामड़ी नायक वार्ड क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान के तहत स्वीकृत पात्र लोगों भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र का वितरण का कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत की अध्यक्षता में औऱ पार्षद दीपक जायसवाल की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान श्री…
Read Moreशराब घोटाले का पैसा कांग्रेस में किस-किसने खाया, इसको लेकर प्रेस वार्ता कब होगी प्रेस वार्ता : केदार कश्यप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार के समर्थन में ली गई प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे प्रेस वार्ता में सिवा भड़ास के और कुछ भी नहीं दिखा। कांग्रेस वास्तव में स्वयं के पक्ष में एक भी तथ्य नहीं दे पायी। उन्होंने कहा कि अगर महीनों जेल में रहने के बावजूद आरोपियों को किसी कोर्ट से जमानत तक नहीं मिल पा रही है, तो यह मानने का पर्याप्त कारण है कि प्रथम दृष्टया आरोपियों में विरुद्ध मामले में दम है।…
Read Moreभाजयुमो करेगा लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव : पीएससी चयन सूची को लेकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव प्रदेश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने लोक सेवा आयोग की हाल ही घोषित चयन सूची को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कल 18 मई को भाजयुमो लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने इस दौरान प्रदेश में हाल ही घोषित लोक सेवा आयोग की चयन सूची को लेकर भी प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। श्री साव ने कहा कि पीएससी की घोषित चयन सूची को लेकर प्रदेश के युवा खुद…
Read More