समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्य तिथी एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दोनो के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। बैठक में पूर्व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति आभार एवं नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति बधाई प्रस्ताव, 1 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी हेतु निगरानी समिति गठन पर, विधानसभावार बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा की समीक्षा,…
Read MoreCategory: राजनीति
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के लिए प्रदेश आभारी है पूर्व प्रधान मंत्री अटल जी का, छत्तीसगढ स्थापना दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस – अरुण साव
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा है कि प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेगी। प्रदेश भर में अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा…
Read Moreकिसान जवाहर यादव का रकबा शून्य करने से गरमाई राजनीति, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ने दी आंदोलन की चेतावनी !
भाजपा ने लगाया आरोप – किसानों से छल कर रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए पंजीयन के अंतिम दिन बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। बीते साल तक सौ क्विंटल धान बेचने वाले किसान का रकबा शून्य कर दिया गया है। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत से करते हुए सहायता की गुहार लगाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पीड़ित किसान सहित जिले भर में हुई इस तरह की गड़बड़ी की जांच और किसानों…
Read Moreकिसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदे राज्य सरकार – चंदेल
मनमानी और अंधेरगर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने एक नवम्बर से घोषित धान खरीदी की व्यवस्थाओं को अपर्याप्त बताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भाजपा की लगातार मांग के दबाव में समय पर धान खरीदी की मुनादी तो पीट दी लेकिन सुव्यवस्थित तरीके से धान खरीदी का इंतजाम नहीं किया है। एक रोज बाद धान खरीदी शुरू होना है और सरकार इससे ज्यादा नृत्य उत्सव की तैयारी में व्यस्त है। जैसी गंभीरता नृत्य की तैयारी देखने में दिखाई…
Read Moreएक तरफ भूपेश बघेल आदिवासी हितैषी और पक्षधर होने का ढोंग करते हैं, दूसरी तरफ आदिवासियों का आरक्षण छीनने के लिए जिम्मेदार लोगों को आप पुरस्कृत करते हैं ! – भाजपा
आदिवासियों का आरक्षण छीनने पर कांग्रेस की खुली पोल – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार द्वारा के. पी. खांडे को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसके पीछे भूपेश बघेल की मिलीभगत और षड्यंत्र से आदिवासियों को छलने और जातियों को आपस में लड़ाने का गंदा खेल खेला जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, लता उसेंडी व विकास मरकाम ने कहा- विगत दिनों आदिवासियों का 32%…
Read Moreसंसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि छठ-पूजा जीवन ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द्र लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस अवसर पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती…
Read Moreनिगम मंडल, आयोगों में नियुक्ति के लिये आलाकमान और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विभिन्न निगम मंडलों, आयोगों, में अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सदस्यों के रूप में कार्यकताओं की नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेतृत्व और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,प्रभारी पीएल पुनिया पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम कांग्रेस संगठन का आभार। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सरकार ने सम्मान किया हैै। विपक्ष में रहने के दौरान संगठन में सक्रिय रहकर तत्कालीन भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेसजनों के योगदान को पार्टी ने सम्मानित किया है। निश्चित तौर पर…
Read Moreस्मार्ट सिटी मिशन बंद करना जनता से धोखा, भाजपा बताये 100 में से कितने स्मार्ट सिटी बनाये : मोदी सरकार अपने एक भी चुनावी वायदे को पूरा नहीं कर पाई – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन बंद किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के इस रवैय्ये से एक बार फिर से भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र प्रदर्शित हो रहा है। मोदी सरकार अपने एक भी चुनावी वायदों को पूरा नहीं किया है। जिन वादों को पूरा नहीं कर पाती उससे पल्ला झाड़ने के लिए बहानेबाजी करने लगती है छत्तीसगढ़ से तीन शहरों रायपुर, नवा रायपुर, बिलासपुर को देश के 100 स्मार्ट शहरों में शामिल किया…
Read Moreग्रामीण युवा किसान रामकुमार यादव की आत्महत्या का प्रकरण : भाजपा किसान मोर्चा ने किया जांच दल का गठन !
जांच दल को पांच दिवस के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला के बगीचा ब्लॉक मे ग्राम छिछली में एक ग्रामीण युवा किसान रामकुमार यादव उम्र 26 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, इस मामले की जांच के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जांच दल का गठन किया गया है जो कि 5 दिवस के अंदर जांच कर अपना रिपोर्ट देंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने जशपुर जिला के किसान रामकुमार यादव द्वारा आत्महत्या किये…
Read Moreछत्तीसगढ़ का आदिवासी आंसू बहा रहा है सड़कों पर, यहाँ कांग्रेस सरकार करवा रही है नृत्य – भाजपा
भूपेश बघेल बताएं आदिवासियों के लिए नौकरी और शिक्षा के अधिकार जरूरी हैं या नृत्य? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर किया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि पूरे प्रदेश के 32% आदिवासी आबादी कांग्रेस की इस ठगेश सरकार से नाराज है। विभिन्न जिलों के दर्जनों आदिवासी संगठनों ने महामहिम राज्यपाल महोदया और जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए…
Read More