ग्रामीण युवा किसान रामकुमार यादव की आत्महत्या का प्रकरण : भाजपा किसान मोर्चा ने किया जांच दल का गठन !

Advertisements
Advertisements

जांच दल को पांच दिवस के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिला के बगीचा ब्लॉक मे ग्राम छिछली में एक ग्रामीण युवा किसान रामकुमार यादव उम्र 26 वर्ष ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, इस मामले की जांच के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जांच दल का गठन किया गया है जो कि 5 दिवस के अंदर जांच कर अपना रिपोर्ट देंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने जशपुर जिला के किसान रामकुमार यादव द्वारा आत्महत्या किये जाने के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया है। प्रदेश सरकार मृतक किसान के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपए का मुआवजा राशि जारी करें। प्रदेश में लगातार बेमौसम हो रही बारिश से हुए नुकसान पर सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया, जिससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से टूट चुके हैं, सरकार को तत्काल किसानों के हित में कदम उठाना चाहिए।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय साहू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने जशपुर जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केसर के नेतृत्व में जांच दल का गठन किया है, दल के सदस्य कुलकित चंद्रा प्रदेश मंत्री एवं जशपुर जिला प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा, अनिल अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, आकाश गुप्ता प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, हरिशंकर यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा पंडरापाठ, भानु प्रसाद यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, गेंद बिहारी सिंह जिला पंचायत सदस्य, विजय आदित्य सिंह जूदेव उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, संकेत साय जिला मीडिया प्रभारी जशपुर होंगे। समिति द्वारा पांच दिवस के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!