समदर्शी न्यूज़ रायपुर 03 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर कार्यवाही पर फटकार के बाद भी बेशर्मी से भाजपा नेता कह रहे हैं कि वह बुलडोजर चलाएंगे यानी सुप्रीम कोर्ट को चैलेंज कर रहे हैं और संविधान को ठेंगा दिखा रहे हैं। गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद का दायित्व निभा रहे व्यक्ति भी सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी और फटकार के बाद भी बुलडोजर चलते रहने का दावा कर रहे है। इस प्रकार का बयान देकर सुप्रीम कोर्ट की…
Read MoreCategory: राजनीति
छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान का भव्य आगाज : छत्तीसगढ़ भाजपा के पहले सदस्य बने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सीएम साय को दिलाई भाजपा की सदस्यता, मुख्यमंत्री ने जारी किया सदस्यता लिंक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने भाजपा से जुड़ें – विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ हजारों ने ली भाजपा की सदस्यता समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 3 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का मंगलवार को प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश की राजधानी के पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु…
Read Moreयुवा विरोधी भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में, नई नौकरी तो दूर, लगी लगाई नौकरियां छीनने में लगी है साय सरकार – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
प्रभावित युवाओं के लिए विभागीय डी.एड. प्रशिक्षण की व्यवस्था कर उनकी नियुक्ति बरकरार रखे सरकार. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 9 महीने की सरकार के दौरान अनियमित कर्मचारी, विद्यामितान, दैनिक वेतन भोगी सहित अनेकों विभागों में कर्मचारियों को लगातार नौकरी से निकाला जा रहा है। अनियमित कर्मचारियों के वेतन रोक दिए गए हैं और अब डी एड, बी एड के आधार पर 3000…
Read Moreसाय सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, राज्यपाल को जिलों में जाकर सम्हालनी पड़ रही है कमान – दीपक बैज
अपनी ही पार्टी की चुनी हुई सरकारों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा नहीं, लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत रिमोट से चला रहे हैं सरकार समदर्शी न्यूज रायपुर, 03 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि 9 महीने में ही मोदी की गारंटी और साय के सुशासन के दावों का पोल खुल गया है, अब तो भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी मान लिया है कि छत्तीसगढ़ की सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है, यही कारण है कि राजभवन के माध्यम से…
Read Moreभाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान से जुड़े विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पुनः ली भाजपा की सदस्यता समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 सितंबर / आज भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 से जुड़कर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास रखते हुए भारतीय के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 से जुड़कर आज पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अभिभूत हूँ। आप सब भी 8800002024 पर…
Read Moreभाजपा का सदस्यता महाअभियान 2 सितंबर से, भाजयुमो बनाएगा 07 लाख युवाओं को भाजपा का सदस्य
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 सितंबर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में मोर्चा को 07 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए भाजयुमो को प्रत्येक जिले में भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक मण्डल से 05 बूथ दिए जाएंगे, जिसमे प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाना है। यह सदस्यता महाअभियान दो चरणो में 06 सितम्बर से 17 सितम्बर 2024 तक आयोजित होगा। श्री भगत ने रविवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन…
Read Moreभिलाई में 4 साल की बच्ची के साथ दुराचार की घटना पर पुलिस ने की लीपापोती – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
नौ माह के भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित, पूरे प्रदेश में हर दिन कहीं न कहीं हो रही है गैंगरेप की घटना. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 सितंबर / राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है ? राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है, दूसरे दिन रिपोर्ट…
Read Moreजशपुर : दीपू बगीचा मामले पर राजनीति गरमाई, आदिवासियों को बरगलाकर राजनैतिक रोटी सेंकने का आरोप, राजी पड़हा का आक्रोश रैली, राजनीतिक स्टंट या जनता का आक्रोश ?
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 अगस्त/ राजी पड़हा के द्वारा 3 सितंबर को आक्रोश रैली का आयोजन राजनीतिक स्टंट के दृष्टिकोण से किया जा रहा है, राजी पड़हा के लोग समाज के भोले भाले आदिवासियों को बरगला राजनीतिक फायदा उठाने की तैयारी में हैं उक्त बातें कहते हुवे जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि दीपू बगीचा में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे छात्रावास को बंद कराए जाने की कार्यवाही 10 अगस्त को जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है। उक्त कार्यवाही को राजी पड़हा के लोगों द्वारा…
Read Moreभाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला : कांसाबेल मण्डल में आयोजित मण्डल स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित हुई विधायक गोमती साय
सदस्यता अभियान को मनाना है संगठन पर्व के रूप में – गोमती साय समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/कांसाबेल, 29 अगस्त / पत्थलगांव विधानसभा के अंतर्गत कांसाबेल मण्डल में आयोजित मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय सम्मिलित हुई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष गणेश जैन, महामंत्री अलोक सारथी, सुदामा पंडा, कमलेश बंसल, समरजीत चंद, मनोज गुप्ता, अमित जिंदल, कमलेश लकड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांती पैंकरा सहित मण्डल के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में…
Read More32 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा 220 बिस्तर अस्पताल का भवन : राज्य सरकार ने जारी की निविदा
जिले में 19 एमबीबीएस चिकित्सक और 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना कर, चिकित्सकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली स्वीकृति. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 अगस्त / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में प्रस्तावित 220 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने निविदा जारी कर दी है। इस अस्पताल के लिए राज्य सरकार ने 32 करोड़ 9 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है राज्य की…
Read More