भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान से जुड़े विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पुनः ली भाजपा की सदस्यता

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 सितंबर / आज भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 से जुड़कर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास रखते हुए भारतीय के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 से जुड़कर आज पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अभिभूत हूँ।

आप सब भी 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके या नमो ऐप के माध्यम से भाजपा के सदस्य बनें और राष्ट्र निर्माण की यात्रा में सहभागी बनें। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने अपना रेफरल लिंक

https://www.narendramodi.in/bjpsadasyata2024/SNG92S

और रेफरल कोड SNG92S भी जारी किया है, जिसके माध्यम से अन्य लोग भी भाजपा के सदस्य बन सकते हैं।

Related posts