अंधविश्वास फैलाने वाले भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के खिलाफ कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के द्वारा बालोद जिला के डौंडीलोहारा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और नींबू काट कर गांव की जन-समस्याओं को अंधविश्वास के माध्यम से दूर करने का प्रलोभन मतदाताओं को दिये जाने की शिकायत कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ के अन्तर्गत कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के द्वारा बालोद…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांदुल से की भाजपा के विजय बूथ अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं को कहा – हर घर में भाजपा का झंडा लगाना है

समदर्शी न्यूज़, कांदुल/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के कांदुल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “विजय बूथ अभियान”का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है. उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है, हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है. मुख्यमंत्री ने स्वयं कुछ घरों में भाजपा का झंडा लहराया। श्री साय ने कांदुल स्थित मंदिर में माँ जगदम्बा की आराधना की और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली व प्रदेश की…

Read More

भाजपा सरकार आते ही आम जनता के राशन में डकैती : जनवरी 2024 के राशन में 37 प्रतिशत कटौती, फरवरी महीने में 44 प्रतिशत कम आबंटन, साय सरकार में 58 प्रतिशत राशन दुकान नॉन एक्टिव – सुरेंद्र वर्मा

विष्णुदेव साय सरकार आते ही राशन दुकानों से चना, शक्कर, नमक, मिट्टी तेल गायब कांग्रेस की सरकार के समय 77 लाख परिवारों को राशन मिल रहा था अब वेरिफिकेशन के नाम पर लगभग आधे हितग्राही राशन से वंचित संदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन सरकार आते ही आम जनता के अधिकार छीने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद से राशन दुकानों के स्टॉक का बिना भौतिक सत्यापन…

Read More

पूर्व रमन सरकार के दौरान किसानों को चुनाव के पहले बोनस दिया गया फिर 4 साल नहीं दिया वही हाल महतारी वंदन योजना का होगा – मणि वैष्णव

महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त चुनावी है फिर 4 साल बाद चुनाव के पहले दूसरी मिलेगी साय सरकार ने कांग्रेस सरकार समय मिलने वाली वृद्धा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन बंद कर दिया वही हाल महतारी वंदन का भी होगा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणि वैष्णव ने कहा कि साय सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी किया है। चुनाव खत्म होते ही महतारी वंदन योजना में ढेर सारे नियम कायदे लगाकर इस योजना को बंद कर दिया जाएगा जैसे रमन…

Read More

जादूगर की जान तोते में, भाजपा की जान ईवीएम में बसती है, भाजपा द्वारा ईवीएम की पैरोकारी उसके चरित्र को संदिग्ध बनाती है – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा नेताओं द्वारा ईवीएम के पक्ष में की जा रही बयानबाजी यह बताने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा की जान ईवीएम में बसती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जैसे जादूगर की जान तोते में रहती है, वैसे ही भाजपा की जान ईवीएम में बसती है। जब भी ईवीएम के खिलाफ कोई तार्किक तथ्य सामने आता है, कोई बयान आता है, भाजपाई तिलमिला जाते है तथा ईवीएम के खिलाफ बोलने वाले को राष्ट्रद्रोही साबित करने में लग जाते…

Read More

384 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?  क्या भाजपा अकेला चुनाव लड़ना चाहती है इसलिए विपक्षी दल और निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने षड्यंत्र रच रही है – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं के बयान से काला सच सामने आ गया है एक लोकसभा सीट से 384 से अधिक प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की खबर मात्र से भाजपा नेताओ के पेट में मरोड़ शुरू हो गया है? भाजपा आखिर लोगों को चुनाव लड़ने से क्यों रोकना चाहती है ? किस बात से डर रही है? क्या बीजेपी अकेला चुनाव लड़ना चाहती है? लोकतंत्र की मर्यादाओं को खत्म…

Read More

कांग्रेस को 1823 करोड़ का इनकम टैक्स का नोटिस मोदी सरकार की तानाशाही, संवैधानिक एजेंसियों के दुरुपयोग से सत्ता बचाने का स्तरहीन प्रयास कर रही है मोदी सरकार – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस पार्टी के ऊपर इनकम टैक्स विभाग द्वारा 1823.08 करोड़ रू. जमा करने की नोटिस को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की केंद्र सरकार की तानाशाही बताया है। देश में लोकसभा चुनाव के समय प्रमुख विपक्षी दल को संसाधन विहीन करने की भाजपा की केंद्र सरकार की साजिश है। मोदी को यह पता चल चुका है कि उनके खिलाफ देश में माहौल है उनकी विदाई की बेला नजदीक आ गयी है तो विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिये इनकम टैक्स विभाग को…

Read More

मेडिकल कॉलेज हाल में भाजपा का सम्मेलन आचार संहिता का उल्लंघन, कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा दिनांक 31 मार्च 2024 को पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, रायपुर में होने वाले सम्मेलन पर, शासकीय भवन में होने की शिकायत कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में सम्पुर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा दिनांक 31 मार्च 2024 को पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, रायपुर में होने वाले सम्मेलन पर, शासकीय भवन में होने की…

Read More

कांग्रेस को एक और झटका : पहले हाईकोर्ट से अब इनकम टैक्स ने थमाया 1700 करोड़ का नोटिस !

इससे पहले उच्च न्यायालय ने कांग्रेस की याचिका कर दी थी खारिज. समदर्शी न्यूज़ डेस्क नई दिल्ली : Income tax notice to Congress : लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस की आर्थिक मुश्किलें बढ़ गई हैं। आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ का नोटिस भेजा है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी। लोकसभा चुनाव से पहले ही सबसे पुरानी पार्टी की आर्थिक चिंताएं बढ़ गई हैं। आयकर विभाग की नई मांग 2017-18 से 2020-21 के लिए है। इसमें जुर्माना और ब्याज…

Read More

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में किया शिकायत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के द्वारा अपने गृहग्राम में होली मिलन कार्यक्रम में आम नागरिको को भोजन कराने और भांग परोसने की शिकायत कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में सम्पुर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के द्वारा अपने गृह ग्राम में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भोजन परोसने और भांग पिलाने का जो कार्यक्रम आयोजित किया गया…

Read More