छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की प्रेस वार्ता : रमन के घोटालों की जांच मोदी कब करायेंगे? रमन राज में हुआ था 1 लाख करोड़ का घोटाला, रमन और उनके मंत्री मंडलीय सहयोगियों के घोटालों की सूची भी जारी की  

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ आ रहे है उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर रोक की बातें करते है लेकिन जब भ्रष्टाचार के मामले भाजपा से जुड़े हो तो प्रधानमंत्री मौन हो जाते है। अपने मित्र अडानी के घोटालों पर उनकी चुप्पी टूटने का इंतजार सारा देश कर रहा है। प्रधानमंत्री इस पर मौन है। प्रधानमंत्री के दल भाजपा की छत्तीसगढ़ में 15 साल सरकार…

Read More

जनता का धन लूटने वाले लोग, मोदी जी के आने की आहट से ही कांप उठे हैं – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

भाजपा पूछ रही सवाल, केंद्र से मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को जो दिया, वह जनता को क्यों नहीं मिला ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास पर कांग्रेस की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेताओं के बौखलाहट भरे बयान बता रहे हैं कि वे बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि छत्तीसगढ़ का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ने किया इसके लिए छत्तीसगढ़ वासी माननीय अटल बिहारी वाजपेई…

Read More

भाजपा के अस्तित्व को बचाने के लिये प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में उतर आये है, प्रधानमंत्री 4 साल कहां थे छत्तीसगढ़ को क्यों भूल गये थे? – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मजबूती और कांग्रेस सरकार के कामो से भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व डरा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व को इस बात का अहसास हो गया है कि स्थानीय नेतृत्व के भरोसे छत्तीसगढ़ में भाजपा दहाई अंको तक भी नहीं पहुंच पायेगी। इसीलिये भाजपा के राष्ट्रीय नेता घबराहट में छत्तीसगढ़ की ओर दौड़ लगा रहे है। लेकिन इनके पास राज्य की जनता के लिये राज्य की जनता की भलाई के लिये कोई कार्ययोजना…

Read More

भाजपाइयों के लिए छत्तीसगढ़ केवल चुनाव लिहाज़ से ही जरूरी, छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया हित से इनका कोई सरोकार नहीं – सुरेंद्र वर्मा

मोदी सरकार के फर्जी यशोगान को नकारे जाने के बाद अब नाकामी छुपाने फिर झूठ और जुमलों का आसरा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक वर्ष के भीतर दर्जनों केंद्रीय मंत्री आए लेकिन किसी केंद्रीय मंत्री के दौरों का सरोकर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया जनता से नहीं रहा। छत्तीसगढ़ की जनता ने लोकसभा में 11 में से भाजपा के 9 सांसद केंद्र में भेजे लेकिन जब जब छत्तीसगढ़ के हक और हित की बात रखनी होती है तब दलीय चाटुकारिता…

Read More

महंगाई बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की उपलब्धि – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की उपलब्धि है और भाजपा के नेता इस उपलब्धि के यशोगान करने के लिए गांव गांव और गली गली घूम रहे हैं। और मंहगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़क कर जला रहे हैं भाजपा नेताओं में थोड़ी बहुत भी नैतिकता बाकी होगी तो उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि मोदी सरकार ने जो 100 दिनों महंगाई कम करने अच्छे दिन आने 15-15लाख रुपए खाते…

Read More

कांग्रेस राज ने अपराधियों ने सारे रिकॉर्ड तोडे जनता दहशत में  : केदार गुप्ता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने राजधानी में अपराधों के बढ़ते ग्राफ को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है। श्री गुप्ता ने कहा कि अपराधियों ने राजधानी में कानून-व्यवस्था का मखौल उड़ा रखा है और यही स्थिति पूरे प्रदेश में हैं। चोरी, डाका, अपहरण हत्याएँ, चाकूबाजी, मारपीट, लूट, दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों ने नागरिक सुरक्षा के तमाम सरकारी दावों की धज्जियाँ उड़ा दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि इस चालू  वर्ष की पहली…

Read More

छत्तीसगढ़ में परीक्षा दर परीक्षा सामने आ रहा भर्ती घोटाला – ओपी चौधरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में चल रहे भर्ती घोटाले और  परीक्षा घोटाले पर भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार में माफिया, भर्ती में माफिया, यह जो आशंकाएं हैं, वह परीक्षा दर परीक्षा बलवती होती जा रही हैं। अभी-अभी व्यापम ने सहायक शिक्षक के लिए मेरिट सूची जारी की। इस परीक्षा के लिए 10 जून 23 को जो प्रेस नोट जारी किया गया उसमें एक लाख 46 हजार 176 अभ्यर्थियों की  उपस्थिति की बात कही गई थी।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की दृष्टि से प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मोर्चों की संयुक्त बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की दृष्टि से प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मोर्चों की संयुक्त बैठक सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। बैठक में बैठक में प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साथ, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री साव…

Read More

कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर : प्रशिक्षण शिविर में बूथ लेबल तक मजबूत पकड़ बनाने पर दिया गया जोर, प्रशिक्षण शिविर में आने वाले चुनाव पर जीत के लिए दिया गया गुरुमंत्र

छत्तीसगढ़ में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : विधान सभा मुख्यालय कुनकुरी में कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। शिविर में प्रदेश के संसदीय एवं क्षेत्रीय विधायक यू.डी.मिंज, मास्टर ट्रेनर्स में अनिल सिंह चौहान – बिलासपुर, गजेन्द्र कौशिक – कोरबा, मनी वैष्णव रायपुर, कृष्णा मरकाम – धमतरी, आरिफ खान – भिलाई सम्मिलित हुए। शिविर में प्रशिक्षकों ने…

Read More

बिना शासन के संरक्षण के सट्टेबाजी का इतना बड़ा गिरोह संचालित नहीं हो सकता, उच्चस्तरीय जांच हो : राजेश मूणत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि जांच के दौरान महादेव सट्टे का जैकपॉट हाथ लगने और उसमें हुए बड़े खुलासे के बाद प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता एक बार फिर दाँव पर लग गई है। श्री मूणत ने कहा कि बिलासपुर में महादेव व अन्य ऑनलाइन सट्टे के बड़े चैनल की धरपकड़ और जांच व पूछताछ में हुए खुलासों से यह आईने की तरह साफ हो गया है कि तमाम असामाजिक, आपराधिक और अवांछनीय तत्वों की काली कमाई…

Read More