रायपुर/29 मार्च 2025। प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर कांग्रेस ने उनसे सवाल पूछा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी जी विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से छत्तीसगढ़ की जनता से भाजपा ने वादा किया था जब भाजपा की सरकार बनेगी तो इन वादों को पूरा किया जायेगा, आज भी वे वादे पूरे नहीं हुए। आपने खुद कहा था यह वादे मोदी की गारंटी है इसे पूरा करने की जवाबदारी मेरी है। आपकी सरकार इन वादों को पूरा नहीं कर रही है तो…
Read MoreCategory: राजनीति
सुकमा में बड़ी सफलता: 17 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद, सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर, 29 मार्च, 2025-छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरला पाल बेहना क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए हैं। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें स्लार, इनसास, एके-47 और कंट्रीमेड हथियार शामिल हैं। इस कार्रवाई में दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें त्वरित उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है…
Read Moreहमारा सौभाग्य है कि हमने भारत मां की गोद में जन्म लिया है और इसलिए हम सारे त्यौहार मिल-जुलकर मनाते हैं – राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी
भाजपा “सेवा ही संगठन“ के मूलमंत्र पर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करती है – अल्पसंख्यक मोर्चा अब मुस्लिम भी भाजपा के साथ जुड़ गए हैं रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के 150 महिलाओं एवं बच्चों को सौगात किट भेंट की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी ने कहा कि आज मुसलमान…
Read Moreइन्वेस्टर कनेक्ट का दावा खोखला, उद्योगों के अनुकूल माहौल देने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम – सुरेन्द्र वर्मा
साय सरकार में नए उद्योग आए नहीं बल्कि पूर्व में संचालित उद्योग बंद हो रहे औद्योगिक विकास घट रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है रायपुर/ 28 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ में नए निवेश को लेकर सरकार के दावों को खारिज़ करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि विगत सवा साल में एक भी नया निवेश धरातल पर नहीं उतर पाया से। प्रस्ताव, ओ एम यू और उद्योग स्थापित होने में फर्क है, यह सरकार अपनी नाकामी को छुपाने केवल खोखले दावे कर रही है, हकीकत यह…
Read Moreपूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने आईना दिखाया है भाजपा सरकार में दलाल संस्कृति हावी – दीपक बैज
भाजपा में काम करने वाला कोई और मलाई खाने वाला कोई और रायपुर/28 मार्च 2025। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर साय सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने आईना दिखाया है। भाजपा सरकार में दलाल संस्कृति हावी है। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पत्र से भाजपा संगठन और सरकार के बीच चल रही तनातनी को उजागर किया है भाजपा में भारी गुटबाजी और अंतर्कलह चल रहे। भाजपा में…
Read Moreभाजपा बताये सौगाते मोदी क्या तुष्टीकरण नहीं है? – सुशील आनंद शुक्ला
मुस्लिमों को भाजपा से खैरात नहीं समानता का भाव चाहिए रायपुर/28 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुस्लिमों को सौगाते मोदी के नाम से खजूर, सेवई आदि सामग्री दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बताये क्या मुस्लिमों को दी जाने वाली यह सामग्री तुष्टीकरण नहीं है। यदि सामाजिक समरता के लिये यहीं काम कांग्रेस करती है तो भाजपा उसे तुष्टीकरण का नाम देती है। यदि विपक्ष का कोई नेता इफ्तार दावत देता है तो भाजपाई…
Read Moreमनरेगाकर्मियों से नियमितीकरण वादा पूरा करें भाजपा सरकार – धनंजय ठाकुर
भाजपा ने सरकार बनने के तत्काल बाद मनरेगा कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था अब मौन क्यों है? रायपुर/ 28 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के मनरेगा कर्मियों को नियमितीकरण करने का वादा किया था उनके मंच पर जाकर मोदी की गारंटी बताकर घोषणा किया था कि सरकार बनने के तत्काल बाद उन सभी को नियमित कर दिया जाएगा। आज 15 महीना से अधिक इस सरकार को हो गया है लेकिन मनरेगा कर्मियों से किए…
Read Moreभाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव का बघेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर करारा पलटवार, कहा- ‘अगर नीयत साफ थी तो बघेल ने अपने कार्यकाल में महादेव सट्टा मामला सीबीआई को क्यों नहीं सौंपा?’
सत्ता में रहते सीबीआई को बैन रखा,सत्ता जाने के बाद सीबीआई जांच की खुद मांग की और अब सीबीआई की जांच का विरोध कर रहे है भूपेश बघेल:संजय श्रीवास्तव सीबीआई जाँच कर रही है तो दबाव बनाने के लिए सारे हथकण्डे अपना रहे हैं : श्रीवास्तव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई के छापों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चाहे जितना मिथ्या प्रलाप कर लें, प्रदेश की जनता अब उनके झूठे प्रपंचों के झाँसे में नहीं…
Read Moreसीबीआई जांच से बौखलाई कांग्रेस! भाजपा प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने कहा – ‘सत्ता भोगियों ने कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया पीछे’
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि मुद्दाविहीन कांग्रेस सीबीआई की जाँच प्रक्रिया में सहयोग करने के बजाय लगातार संवैधानिक जाँच एजेंसियों के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करके प्रदेश को अराजकता के गर्त में धकेलने पर आमादा नजर आ रही है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस का प्रदर्शन व पुतला दहन पूरे प्रदेश में नहीं हो पाना कांग्रेस की राजनीतिक दुर्दशा का स्पष्ट संकेत है, क्योंकि प्रदर्शन और पुतला दहन के जरिए दबाव बनाने…
Read Moreत्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय स्थापना संबंधी विधेयक संसद में पेश, भारतीय सहकारिता के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा – शशिकांत द्विवेदी
रायपुर/ केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा 26 मार्च को त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक संसद में पेश किया गया जो भारतीय सहकारिता के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। इसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र में शिक्षा ,शोध और प्रशिक्षण में क्रांति लाना है।भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना संबंधी विधेयक जो पेश किया गया है उसमें प्रावधान है कि सभी राज्यों के सहकारी प्रशिक्षण संस्थानों को विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्कूल या कॉलेज के रूप में पंजीकृत किया जाएगा…
Read More