Category: राजनीति

  • भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका और उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में दर्ज कराई एफआईआर

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका और उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में दर्ज कराई एफआईआर

    मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को अपमानित करने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया भूपेश बघेल का पुतला दहन

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आज रायपुर के आजाक थाना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुंगेली जिले के लालपुर में बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से अनुसूचित जाति मोर्चा को अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर पूरे अनुसूचित जाति समाज को अपमानित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह कहना कि “आने दो आने दो हम इन लोगों से डरते नहीं हैं जी ये सब संझा कन भोंकथे अउ कोन भोकथे ये सब जानत हव” जैसे अपमानजनक भाषा का उपयोग किया जिसका अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज किया है।

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग एक संवैधानिक पद में बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हमेशा प्रदेश में समुदायों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता द्वारा भी एक जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी किया गया था।

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भी किया गया। रायपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा भिलाई सहित प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पुतला दहन किया गया।

    इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, आत्माराम बंजारे, किशोर महानंद, वेदराम जांगड़े, दिलीप सारथी, शरद कुमार जाल, संदीप मंडल, कैलाश बेहरा, हेमलाल भारती, पंचू भारती, सुमित कुमार नायक, मुकेश घृतलहरे, रविंद्र ठाकुर, विकास शुक्ला, संदीप सांडे, राजा भारती, चुन्ना मणि सहित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • कांग्रेस ने झूठ बोलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया मनमोहन सरकार के समय छत्तीसगढ़ का बजट ही कभी भी 58 हजार करोड़ का नहीं था तो मनमोहन सरकार कैसे 58 हजार करोड रुपए प्रति वर्ष देती थी – भाजपा

    कांग्रेस ने झूठ बोलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया मनमोहन सरकार के समय छत्तीसगढ़ का बजट ही कभी भी 58 हजार करोड़ का नहीं था तो मनमोहन सरकार कैसे 58 हजार करोड रुपए प्रति वर्ष देती थी – भाजपा

    भाजपा मीडिया प्रभारी ने प्रेस वार्ता में लैपटॉप और प्रोजेक्टर के साथ सरकारी वेबसाइट और महालेखाकार के आंकड़े को प्रेस को दिखाया, कांग्रेस के झूठे आंकड़ों का किया पर्दाफाश

    कांग्रेस के महा झूठ से कांग्रेस नेताओं की विश्वसनीयता खत्म अब उनकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करेगा – अमित चिमनानी

    कांग्रेस ने कहा मनमोहन सरकार ने हर वर्ष छत्तीसगढ़ को 58 हजार करोड़ दिया यानी कि 10 वर्षों में 5 लाख 80 हजार करोड़ परंतु मिला केवल 80 हजार करोड 5 लाख  करोड़ कहां गया कांग्रेस बताएं : अमित चिमनानी

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    कांग्रेस के नेताओं द्वारा केंद्र पर लगातार राज्य की राशि नहीं देने के झूठे आरोप कांग्रेस के नेता लगाते रहे हैं जबकि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ को  यूपीए की मनमोहन सरकार से 5 गुना राशि दे रही है।

    इस विषय पर कांग्रेस की तरफ से अधिकृत बयान में कल बहुत से सारे तथ्य प्रस्तुत किए गए वह सारे तथ्य महाझूठ है। भाजपा  प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी आज प्रेस वार्ता में लैपटॉप और प्रोजेक्टर के साथ बैठे तथा प्रेस के साथियों  को सरकारी वेबसाइट और महालेखाकार के सरकारी आंकड़ों के साथ कांग्रेस का पर्दाफाश किया। अमित ने कहा

    पहले तो कांग्रेस ने अपने अधिकृत बयान में कहा है कि मनमोहन सरकार प्रति वर्ष 58 हजार करोड रुपए छत्तीसगढ़ को देती थी और 5 सालों में 2 लाख 90 हजार करोड रुपए छत्तीसगढ़ को मिले। जबकि मनमोहन सरकार के समय छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट ही 58 हजार करोड़ रुपए नहीं था।

     छत्तीसगढ़ का बजट वर्ष 2003-04 का बजट लगभग 8,400 करोड़, मनमोहन सरकार के अंतिम वर्ष 2013-14 में प्रदेश का बजट लगभग 44 हजार करोड था। अतः कांग्रेस द्वारा दिया गया आंकड़ा महाझूठ है क्योंकि बजट का कुल आकार राज्य की आय, केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि व लिए जाने वाले कर्ज को मिलाकर बनता है।

    कांग्रेस की मनमोहन सरकार से छत्तीसगढ़ को 1 वर्ष में 58 हजार करोड़ तो दूर की बात 5 वर्षों में भी 58 हजार करोड नहीं मिले।

    वर्ष 2004/09 तक मात्र लगभग 28 हजार करोड़ 5 वर्षाे में और 2009/2014 तक 5 वर्षाे में लगभग 56 हजार करोड़ कांग्रेस की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिए।

    याने कि प्रति वर्ष औसत छत्तीसगढ़ को केवल 8,500 करोड रुपए ही मिले और कुल राशि मिली लगभग 85 हजार करोड रुपए 10 वर्षों में।

    जबकि कांग्रेस ने अपने अधिकृत बयान में 5 वर्षों में 2 लाख 90 हजार करोड़ मिलने का दावा किया वह प्रतिवर्ष 58 हजार करोड मिलने का दावा किया।

    केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को कांग्रेस राज में कुल अब तक के 4 वर्षों में एक लाख 71 हजार करोड़ यानी औसत प्रतिवर्ष 42,500 करोड रुपए दे रही है जो कि मनमोहन सरकार के समय औसत 8,500 करोड रहा अतः यह प्रमाणित हो रहा है कि मोदी सरकार कांग्रेस की मनमोहन सरकार की तुलना में छत्तीसगढ़ को 5 गुना राशि दे रही है।

    इतना पैसा मिलने के बावजूद भी कांग्रेस के नेताओं के झूठे बयान आना संघीय व्यवस्था का एक भद्दा मजाक उड़ाने जैसा है कांग्रेस के नेताओं के ऐसे झूठे बयानों ने अब उनकी विश्वसनीयता खत्म कर दी है कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में कितने माहिर हैं यह कल के कांग्रेस के बयान ने स्पष्ट कर दिया है।

    कांग्रेस ने कल छत्तीसगढ़ को इनकम टैक्स के शेयर के रूप में मिली  29,080 करोड़ राशि को भी झूठा कहा जो कि स्वयं छत्तीसगढ़ फाइनेंस की वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित है।

    कॉरपोरेट टैक्स के  31,484 करोड़ की राशि नहीं मिली कांग्रेस  ऐसा बता रही हैं जबकि उसका मिलना छत्तीसगढ़ फाइनेंस की ही वेबसाइट पर प्रदर्शित है।

    जीएसटी की राशि को लेकर भी कांग्रेस सरकार लगातार राशि न मिलने की बात करती आई है जबकि अधिकृत आंकड़े यह बता रहे हैं कि जीएसटी की टैक्स की राशि और क्षतिपूर्ति की राशि के रूप में राज्य को लगभग 40 हजार करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है महज कुछ करोड़ की क्षतिपूर्ति का मिलना बाकी है जिसकी पहली किस्त जारी हो चुकी है।

    यह पूर्णत:सत्यापित हो चुका है कि कांग्रेस  एक निचले स्तर की राजनीति करने वाला दल बन चुका  है जिसकी बातों की कोई प्रमाणिकता नहीं जिनके अधिकृत प्रवक्ता खुलेआम असंख्य झूठ बोलते हैं और जनता को भ्रमित करते हैं ऐसे में जनता से कही गई इनकी सारी बातें झूठ है और कांग्रेस की सरकार झूठ की बुनियाद पर ही बनी और झूठ के सहारे ही खड़ी हुई है।

    वर्ष 2003-04 से वर्ष 2013-14 तक कभी भी कांग्रेस की मनमोहन सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि राज्य के बजट का 80 फीसदी नहीं रही जो की कांग्रेस का दावा था बल्कि अधिकतम 45 फीसदी रही है। जबकि राज्य की खुद की आय ज्यादा रही। कांग्रेस का यह दावा भी पूर्णतः असत्य है। प्रमाण के रूप में महालेखाकार द्वारा जारी 2003-2004 से 2013-2014 के आंकड़ें संलग्न किए गए।

    अमित ने कहा कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र से मांगी जाने वाली राशि के आंकड़े भी सफेद झूठ है वास्तव में मोदी जी पांच गुना राशि भेज रहे है मोदी जी जनता के लिए पैसा भेज रहे है लेकिन पैसा निकल अधिकारियो के घर से रहा है।

    प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता,दीपक म्हस्के,अमित साहू माजूद रहे।

  • जशपुर विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल ने ली पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

    जशपुर विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल ने ली पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    चुनावी वर्ष शुरू होने से चंद दिन पहले,भारतीय जनता पार्टी के जशपुर विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल ने शहर और ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक ली। इस बैठक में उन्होनें कार्यकर्ताओं से जशपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे संगठन संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही,केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जमीन में उतर कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जशपुर विधान सभा क्षेत्र के शहर मंडल की बैठक,जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई,वहीं ग्रामीण मंडल का बैठक का आयोजन सोनक्यारी में किया गया।

    पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार,अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में बाधा डाल रही है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना,इसका ज्वलंत उदाहरण है। छत्तीसगढ़ के 93 लाख जरूरतमंदों को पक्के मकान की जरूरत है। लेकिन,कांग्रेस सरकार,राज्यांश की राशि पर कुंडी मार कर बैठ गई है। इससे लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समय आ गया है जब इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंका जाए। उन्होनें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट हो कर काम करने की अपील की। विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल ने कहा कि जशपुर विधानसभा,भाजपा की पहचान है।

    कुमार दिलीप सिंह जूदेव की कर्मभूमि पर पार्टी को 35 साल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन,इन सब बातों को भूला कर,अब अपने इस सीट को वापस पाने के लिए सधी हुई रणनीति से काम करना होगा। इस दौरान रमन अग्रवाल ने मंडल और बूथ स्तर पर चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि दोनों मंडलो की बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा, गोपाल राय, देवधन नायक, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजकपूर भगत, शरद चौरसिया, शारदा प्रधान, अरविंद भगत, सज्जू खान, दीपक गुप्ता, गंगा भगत, विनोद निकुंज, गणेश गुप्ता, मंगलनाथ सिंह,नीतू गुप्ता, ऋषि गुप्ता, चंदन गुप्ता, नमित सिंह, दशरथ गुप्ता, विकास सोनी, रविन्द्र पाठक, आशु रॉय, राहुल गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, लल्लू कटपल्या, बेंजामिन कुजूर, दीपक सिंह, तरुण शर्मा सहित बूथ अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे

  • पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का दो दिवसीय बिलासपुर दौरा : आम सभा के साथ ही जनता से मुलाकात करने भी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का दो दिवसीय बिलासपुर दौरा : आम सभा के साथ ही जनता से मुलाकात करने भी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

    पूर्व सीएम ने कहा कि सूबे के मुखिया चार्जशिटेड हैं, उनके वरिष्ठ अधिकारी जेल में हैं

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर

    बिलासपुर : कल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बिलासपुर जिले में आयोजित आमसभा में सहभागिता की। जिले के पिपरानार सोंठी सीपत स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में सम्मिलित होकर उन्होंने जनसमूह को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को बदनाम कर दिया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ को लेकर केवल ईडी और सीडी की चर्चा है।

    पूर्व सीएम ने कहा कि सूबे के मुखिया चार्जशिटेड हैं, उनके वरिष्ठ अधिकारी जेल में हैं। छग में माफियाराज काम कर रहा है, नीचे से ऊपर तक करप्शन चल रहा है। इस कार्यक्रम में भूपेश बघेल के 4 वर्षों के कुशासन और भ्रष्टाचार की सच्चाई को जनता के समक्ष रखा। इसके साथ ही कार्यक्रम के बाद ग्राम सोंठी में प्रधानमंत्री आवास योजना व उज्जवला योजना के हितग्राही रामफल धीवर, साजापाली में शौचालय व उज्जवला योजना की हितग्राही भगवती धीवर व रानू धीवर से मुलाकात कर उन्होंने विस्तृत संवाद किया, जिसमें महिलाओं ने उन्हें आवास प्राप्त न होने की समस्या बताई। इस दौरान सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह दो दिवसीय दौरे पर आज गुरुवार को सीपत पहुंचे जहां उन्होंने सीपत में आयोजित बैठक में अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं से चर्चा की और आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान राजनीतिक चुनौतियों के संबंध व ग्राम से लेकर शहर तक अपना संगठन मजबूत करने के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर रणनीति तैयार की। लोकसभा प्रवास कार्यक्रम में विधानसभा के समन्वय समिति एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक में सम्मिलित होकर मस्तूरी विधानसभा के शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और सभी मंडल पदाधिकारियों के साथ मूल्य विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

    नई उर्जा के साथ बेलतरा जिले के ग्राम पौसरा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। सभा में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और माफिया राज ने छत्तीसगढ़ की पहचान ही बदल कर रख दिया है। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि आम आदमी अब घर से निकलने में डरता है। भ्रष्टाचार और ईडी के छापे अब छत्तीसगढ़ की पहचान बन गई है, जो कि प्रदेश के लिए बेहद शर्मनाक बात है।

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बेलतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही पेटा चौहान के निवास स्थान पहुंचकर उनसे संवाद किया। जहां उन्होंने पक्के आवास के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत भी करवाया।

  • कका के रहते अन्नू अनाथ नहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहुत ही संवेदनशील सरकार – वंदना राजपूत

    कका के रहते अन्नू अनाथ नहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहुत ही संवेदनशील सरकार – वंदना राजपूत

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहुत ही संवेदनशील सरकार है। जिन्होंने कुम्हारी के निर्माणाधीन ओवरब्रीज से मोटरसाइकल से दंपति के गिरने से दंपति की मौत हो गई थी दंपति के मौत के बाद अनाथ बच्ची को गोद लेकर एक बहुत ही पुनित का काम किये है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हर कार्य कितना सुलझा हुआ होता है वो कहते है नहीं काम करके दिखाते है। करोनाकाल में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने बहुत ही सराहना काम किये थे जिस बच्चे के माता-पिता का कोरोना में मृत्यु हो गई थी उनके बच्चों को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आर्थिक सहायता देते हुये पढ़ाई पूरा कर सके इसके लिये विशेष पहल किये थे। जिसके कारण बच्चे बिना बाधा के अपने पढ़ाई जारी रखा है। इसलिए तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को तकलीफ हो रही है प्रदेश में अब कहीं पर भी भारतीय जनता पार्टी का अस्तित्व ही नही बच पा रहा है। 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी के सरकार थी लेकिन कहीं पर भी संवेदनशीलता का एक भी काम नहीं किये है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत-बहुत धन्यवाद देते है कि एक अनाथ बच्ची को छत्तीसगढ़ के सुबे की मुखिया का सहारा मिल गया है अब 13 साल की बच्ची अन्नू को अनाथ नहीं कहेंगे लोग क्योंकि उनके सिर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आर्शीवाद मिल गया है। माता- पिता की जगह कोई ले नही सकता लेकिन मुख्यमंत्री जी कका बनकर उस बच्ची का भविष्य उज्ज्वल जरूर बनायेगें।

  • भारत जोड़ो यात्रा से डरी भाजपा यात्रा रोकने षड़यंत्र कर रही, भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से भाजपा घबरा गयी – सुशील आनंद शुक्ला

    भारत जोड़ो यात्रा से डरी भाजपा यात्रा रोकने षड़यंत्र कर रही, भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से भाजपा घबरा गयी – सुशील आनंद शुक्ला

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का राहुल को पत्र भाजपा की घबराहट का नतीजा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा को रोकने संबंधी पत्र को कांग्रेस ने भाजपा का नया षड़यंत्र बताया है। राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा की बेचैनी बढ़ गयी है। धमकी-चमकी और दुष्प्रचार करके भी जब भाजपा यात्रा में बाधा नहीं पैदा कर पाई तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कोरोना के नाम पर यात्रा रोकने राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है और राहुल गांधी द्वारा उठाये जा रहे मुद्दों से इतना ज्यादा घबरा गयी है कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की भी मांग करने लगी है। यात्रा रोकने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है। जब देश में कोरोना के सारे नियम शिथिल कर दिये गये मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये है। कोरोना के नये केस आने लगभग बंद हो गये तब भारत जोड़ो यात्रा को ही बंद करने की अपील भाजपा के स्पष्ट षड़यंत्र की ओर इशारा करता है।  हाल ही में राज्यों में आम चुनाव हुये लाखों की संख्या में लोगों को एकत्र कर रैलिया करवाई गयी, प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री रैलियां कर रहे थे तब स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना की याद नहीं आती। भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना को जोड़कर भाजपा अपने अंदर के भय को प्रदर्शित कर रही है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी के देश जोड़ो अभियान शांति और सद्भाव फैलाने की कोशिशे बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मुहिम को दबाने के लिये भाजपाई षडयंत्र करना शुरू कर रहे है। भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की झूठ और नफरत की राजनीति देश के सामने बेनकाब हो रही है। देश भर में भाजपा के नेता भारत जोड़ो यात्रा के बारे में अनर्गल बयानबाजी और अतार्किक सवाल खड़ा करने की कोशिश के बावजूद देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दे रही है। भारत जोड़ो यात्रा का काफिला 10 किमी तक लंबा हो जाता है। राहुल गांधी की यात्रा में देश के हर वर्ग के लोग साथ आ रहे है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस यात्रा को 105 दिन हो गये, रोज वे सैकड़ों लोगों से मिल रहे, छात्रों, गरीबों, महिलाओं वंचित हर वर्ग से मिल रहे उनकी समस्या सुन रहे, सांत्वना दे रहे। मीडिया के साथियों से मिल कर भारत जोड़ो यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जा रहा। अभी तक 6 राज्य तमिलनाडु, केरला, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, तेलंगाना, महाराष्ट्र के हजारों लोगों से राहुल गांधी मिल चुके है तथा 150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किमी. का रास्ता तय करेंगे और देश भर में लाखों लोगों के साथ भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

  • केन्द्र द्वारा ओल्ड पेंशन के बाद कोल रायल्टी को पैसा नहीं देना राज्य के साथ धोखा – मोहन मरकाम

    केन्द्र द्वारा ओल्ड पेंशन के बाद कोल रायल्टी को पैसा नहीं देना राज्य के साथ धोखा – मोहन मरकाम

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    केन्द्र सरकार द्वारा कर्मचारियों की पेंशन राशि एन.पी.एस के 17240 करोड़ रू. वापस करने से मना करने के बाद अब कोयला रायल्टी के भी 4140 करोड़ से अधिक राशि वापस करने से इंकार करना राज्य के साथ अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जीएसटी कर प्रणालि लागू होने के बाद राज्यों के कर संग्रहण का पूरा अधिकार केन्द्र के पास चला गया। ऐसे में यदि राज्यों के हिस्से का पैसा समय पर देना केन्द्र की संवैधानिक बाध्यता है। राज्य के हक का पैसा जब केन्द्र नहीं देगा तो राज्य के लोगो के लिये चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनायें भी प्रभावित होगी। मोदी सरकार अपने आर्थिक कुप्रबंधन का ठीकरा राज्यों पर फोड़ रही है। मोदी सरकार देश की अर्थ व्यवस्था संभाल नहीं पा रही। पहले नोटबंदी एवं जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद किया। अब रिर्जव बैंक के रिर्जव फंड तक का उपयोग कर लिया गया अब राज्यों को मिलने वाले कर संग्रहण के हिस्से को भी मोदी सरकार राज्यों को देने से मना कर रही है। छत्तीसगढ़ को केन्द्र से 55000 करोड़ रू. की राशि लेनी है। जिसे मोदी सरकार नहीं दे रही है। केंद्र से बकाया राशि देने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य सरकार के द्वारा एक दर्जन से अधिक बार पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा गया है। केंद्र के द्वारा छत्तीसगढ़ के द्वारा भेजे गये किसी भी पत्र का सकारात्मक जवाब नहीं आया। छत्तीसगढ़ सरकार ने जब कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम को राज्य में फिर से शुरू करने का निर्णय लिया तो कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम के 17000 करोड़ से अधिक राशि को राज्य को वापस करने हेतु मुख्यमंत्री ने केंद्र को पत्र लिखा उसका भी जवाब मोदी सरकार ने नहीं दिया।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने राज्य के एक वर्ष के कुल बजट का आधे से अधिक रूपया विभिन्न मदों में रोक कर रखा है। बार-बार मांगने के बाद भी केंद्र, छत्तीसगढ़ के हक का पैसा नहीं दे रहा जिससे राज्य की योजनायें विकास प्रभावित हो रहा है। राज्य की केंद्र से कुल लेनदारी-राज्य की जीएसटी क्षतिपूर्ति का पैसा 14,000 करोड़ रू. लेना। कोयले की रायल्टी का अतिरिक्त लेबी का 4140 करोड़। सेंट्रल एक्साईज के 13,000 करोड़ रू.। प्रधानमंत्री शहरी आवास का 1500 करोड़ की दो किश्ते बकाया-3000 करोड़। खाद सब्सिडी का 3631 करोड़ रू.। मनरेगा का भुगतान-9,000 करोड़। मनरेगा तकनीकी सहायता का लंबित-350 करोड़। कुल 44121 करोड़। सीआरपीएफ बटालियन खर्च के नाम पर राज्य का 11,000 करोड़ रू. काट दिया। कुल-55,121 करोड़ रू. लेनदारी है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा नेता बयान जारी करके दिल्ली जाकर राज्य की बकाया राशि केंद्र से दिलाने का दावा तो कर रहे। वे बतायें उनके कितने सांसदों, विधायकों और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य का बकाया दिलाने के लिये पत्राचार किया, प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री से आग्रह किया। छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता दलीय प्रतिबद्धता को राज्य के हितों पर तरजीह देते है कोई भी छत्तीसगढ़ का भाजपा का नेता नहीं चाहता कि राज्य का बकाया केंद्र दे। वे चाहते है राज्य सरकार के पास हमेशा वित्तीय संकट बना रहे ताकि राज्य की जनकल्याणकारी योजनायें प्रभावित हो।

  • प्रदेश में 5,127 करोड़ के चावल घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार को घेरा कहा बच्चों की थाली से पौष्टिक आहार छीनने का पाप छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कर रही है

    पीएम मोदी जी ने गरीबों के लिए अनाज भेजा, उसे भी कांग्रेस सरकार खा गई; पूछो तो अब जवाब नहीं देते: बृजमोहन अग्रवाल

    पूरे छ्त्तीसगढ़ में पौष्टिक आहार के अभाव में बच्चे कुपोषण और गंभीर बीमारियों का हो रहे शिकार

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चावल घोटाले को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। साथ ही सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन में की जा रही घोटाले बाजी को उजागर करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झूठे आंकड़े दिखाकर कांग्रेस सरकार प्रदेश में कुपोषण कंट्रोल का झूठा दावा कर रही है, मगर हकीकत कुछ और है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बच्चे कुपोषण समेत गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बेशर्म सरकार ने बच्चों की थाली से पौष्टिक आहार भी गायब कर दिया है, उल्टा-सीधा भोजन परोसकर भारी भ्रष्टाचार  को अंजाम दे रही है।

    बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार को घेरते हुए ट्वीटर पर लिखा कि… 

    “5,127 करोड़ का चावल घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार बच्चों की थाली से पौष्टिक आहार भी खा गई! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, पीएम मोदी जी ने आप पर भरोसा कर गरीबों के लिए अनाज भेजा, लेकिन आप खुद ही वो चावल खा गए। और तो और अब बेशर्मी की हद पार करते हुए बच्चों की थाली से पौष्टिक आहार तक डकार रहे हैं।”

    मोदी जी दे रहे हैं गरीबों को हक़, भूपेश सरकार कर रही है गरीबों के हक़ को छीनने का काम

    बृजमोहन जी ने यह भी कहा कि, केन्द्र की प्रधानमंत्री मोदीजी की सरकार गरीबों को पिछले 3 सालों से गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी को मुफ्त में अन्न बाटने का काम कर रही है और पूरे देश में सभी लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं; लेकिन छत्तीसगढ़ की दशा बिल्कुल उलट है, क्योंकि यहां की सरकार विकास के काम नहीं करती बल्कि ये सरकार सिर्फ गरीबों के हक़ को छीनने  का व उनको मिलने वाले अनाजों को खाने का काम करती है।  

  • कांग्रेस में झूठ बोलने की प्रतियोगिता रोज नया झूठ बोलती है कांग्रेस, पहले 13 हजार करोड़ रू एक्साइज का झूठ बोलकर मांगना चाहा वो पकड़ा गया तो अब नया झूठ बोल रही कांग्रेस : अमित चिमनानी

    कांग्रेस में झूठ बोलने की प्रतियोगिता रोज नया झूठ बोलती है कांग्रेस, पहले 13 हजार करोड़ रू एक्साइज का झूठ बोलकर मांगना चाहा वो पकड़ा गया तो अब नया झूठ बोल रही कांग्रेस : अमित चिमनानी

    केंद्र से मिले 1 लाख 70 हजार करोड़  हेतु मुख्यमंत्री व पूरे मंत्रिमंडल को मा. प्रधानमंत्री का धन्यवाद देने जाना चाहिए : अमित चिमनानी

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी ने कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार द्वारा रॉयल्टी न दिए जाने के आरोप पर तथ्यों के साथ जवाब दिया।उन्होंने कहा कांग्रेस में झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है कुछ समय पहले कांग्रेस केंद्र से 13 हजार करोड़ की एक्साइज ड्यूटी की मांग कर रही थी तब भाजपा ने इस झूठ का पर्दाफाश कर बता दिया था यह मांग झूठी है उसके बाद कांग्रेस अब एक नया झूठ लेकर आई है जिसे वो रॉयल्टी की राशि बता रही हैं वो रॉयल्टी नही पेनाल्टी का पैसा है  जो किसी राज्य को नही दिया गया क्युकी ऐसा करना नियम विरुद्ध है। लेकिन कांग्रेस जो हर तरफ से घिर चुकी उसे झूठ बोलने के अलावा कुछ सूझ नही रहा।

    सीए अमित ने कहा मुख्यमंत्री सहित पूरे कांग्रेसी मंत्रिमंडल को मा.प्रधानमंत्री से समय लेकर उन्हें धन्यवाद देने जाना चाहिए ।कांग्रेस के लगातार झूठे आरोपों के बाद भी उन्होंने कांग्रेस सरकार को केवल 4 वर्षो में 1 लाख 71 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि दी है, जबकि कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने छत्तीसगढ़ को प्रति पांच वर्ष में लगभग 30 से 35 हजार करोड़ ही मिलते थे। इस प्रकार मोदी सरकार 5 गुना ज्यादा राशि राज्य को दे रही है।

    केंद्र की मोदी सरकार  ने कांग्रेस की भूपेश सरकार को  जीएसटी के मद में 29,466 करोड़, जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए 10 हजार करोड़ अलग से ,कॉरपोरेट टैक्स में मद में 31,484 करोड़,इनकम टैक्स के मद में 29,080 करोड़ ,14वे और 15वे वित्त आयोग में 7,228 करोड़ ,मनरेगा में 2,800 करोड़ सहित कई अन्य मदो में कुल 1 लाख 71 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि दी है।

    सीए अमित ने कहा केंद्र सरकार ने इतना ही नही बल्कि राज्य द्वारा खरीदे गए धान से बना लगभग पूरा चावल खरीदकर 50 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान अलग से किया है सड़को और रेलवे के लिए हजारों करोड़ अलग से दिए जा रहे है। कांग्रेस के नेताओ को इतनी राशि मिलने के बाद केंद्र पर झूठे आरोप लगाते लज्जा आनी चाहिए।

    भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित ने बताया कि यह एडिशनल लेवी 42 कोल ब्लॉक पर लगाई गई थी जिसमे  8 कॉल ब्लॉक छत्तीसगढ़ के है 34 बाहर के है यह राशि 34 ब्लॉक वाले अन्य प्रदेशों को भी नही दी गई क्योंकि  यह नियम संगत नही है ऐसे में कांग्रेस का केंद्र पर सौतेला व्यवहार या पक्षपात का आरोप, राजनीति से ही प्रेरित प्रमाणित होता है। राज्य स्वयं भीं इस मामले में लगभग के एक वर्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा चुका है अब तक उसके हक में फैसला नहीं आया ऐसे में राजनीति करने की बजाय कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना चाहिए।

  • छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल व उनके साथियों द्वारा जातियों का अपमान की एक परंपरा चल पड़ी है – भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप

    छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल व उनके साथियों द्वारा जातियों का अपमान की एक परंपरा चल पड़ी है – भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप

    संसारक्षी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के युवाओं को भुकने वाला बताया। फिर बजरंगबली के भक्तों को गुंडा कहा। और भगवा का अपमान किया और आज उनके मंत्री कवासी लखमा आदिवासी समाज की बेटी और संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल महोदया के लिए पेट दर्द, व आदिवासी होने का ढोंग करना जैसा स्तरहीन बयान दे रहे हैं। यह अचानक नहीं है।  सत्ता के घमंड में कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उसके मंत्री छत्तीसगढ़ की जनता को अब कुछ नहीं समझ रहे हैं। और लगातार अपमान कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज अपने इस अपमान को भूलेगा नहीं इससे पहले भी राष्ट्रपति चुनाव में जब आदिवासी की बेटी को देश के सर्वोच्च पद में बैठाने का मौका आया तब भूपेश बघेल और उनके साथियों ने मिलकर उन्हें हरा दिया था।

     प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह शब्द कवासी लखमा कि नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हैं । मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करता हूं कि वह अपने मंत्री के इस बयान के लिए माफी मांगे और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाए अन्यथा यह माना जाएगा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज, व आदिवासी बेटी के अपमान में उनकी सहमति है।