मोदी सरकार ने सर्वप्रथम किसान सम्मान निधि जारी कर व तीन करोड़ नए प्रधानमंत्री आवास का नया लक्ष्य तय कर किसानों और गरीब कल्याण के प्रति नेक इरादों की झलक दिखाई – भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया, कहा – किसान सम्मान निधि से छत्तीसगढ़ के 23 लाख 64 हजार 465 किसान भी होंगे लाभान्वित. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार गठित केंद्र की भाजपानीत राजग सरकार द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही किसानों को सम्मान निधि की राशि जारी करने और गरीब परिवारों के लिए तीन करोड़ नए प्रधानमंत्री आवास बनाने के व्यक्त…

Read More

हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं लोग संयम बरते, सरकार की लापरवाही से बलौदाबाजार में अप्रिय स्थिति निर्मित हुई – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं लोग संयम बरते। सरकार की लापरवाही से यह अप्रिय स्थित निर्मित हुई है, पंद्रह दिनों पहले असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र जैत खम्भ को नुकसान पहुंचाने के मामले में त्वरित कठोर कार्यवाही की गयी होती तो शायद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होती। कांग्रेस लोगो से अपील करती है संयम और शांति बनाये रखे, कानून को हाथ में न ले। सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।…

Read More

केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलना गौरवशाली क्षण : सीएम साय

बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने ली एनडीए सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ समदर्शी न्यूज़, रायपुर/दिल्ली : आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित केंद्रीय मंत्री परिषद के सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

Read More

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय, कहा – माँ भारती के सेवक को बधाई एवं शुभकामनाएं, मोदी जी की तीसरी पारी में भारत बनेगा विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति

समदर्शी न्यूज़, रायपुर/दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्रिपरिषद का भी शपथ ग्रहण हुआ और सदस्यों ने एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। वे अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों एवं विधायकों के साथ इस समारोह में…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर भाजपा ने बांटी मिठाइयां की आतिशबाजी

तीसरी बार गूंजा मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेता हूं तीसरी बार निर्वाचित होकर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी और उसके घटक दल के गठबंधन एनडीए के नेता के श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार लगातार तीसरी बार भारतीय प्रजातंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के समक्ष शपथ ग्रहण की एवं उनके साथ मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की जिसको लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल है राजधानी…

Read More

प्रधानमंत्री ने एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया : प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

भाजपा सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में लिए जाने पर देव तथा उप मुख्यमंत्री द्वय ने मोदी के प्रति आभार जताया, कहा : मोदी ने छत्तीसगढ़ के प्रति एक बार फिर अपने आत्मीय लगाव का परिचय दिया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी भाजपा सांसद तोखन साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि श्री साहू को मंत्रिमंडल…

Read More

आरंग माब लिचिंग के आरोपियों को सरकार बचा रही, हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बजाय सदोष मानव वध की कार्यवाही क्यों की गयी – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आरंग मे हुई माब लीचिंग की घटना मे भाजपा सरकार दोषियों को बचा रही है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की इस घटना मे एक दर्जन से अधिक अराजक तत्वों ने पीट पीट कर दो लोगो की हत्या कर दिया था। दहशत गर्दो ने सरेआम कुछ लोगो पर लाठियों डंडो और धारदार हथियार से हमला बोला था जिनमे दो की जान गयी कुछ घायल भी हुए। इस गंभीर आपराधिक मामले मे पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ हत्या को मुकदमा 302 के तहत दर्ज…

Read More

मोदी सरकार पांच साल नहीं चलेगी मध्यावधि चुनाव होगा – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरी बार गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की यह लंगड़ी सरकार है जो  बैसाखी पर टिकी है। जैसे स्वार्थ टकराना शुरू होगा इस सरकार की चूले हिलने लगेगी।यह तय है की यह सरकार पांच साल नहीं चलेगी देश को एक और मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की नितीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू के साथ मोदी और शाह के अंहम का टकराना कोई नई बात…

Read More

हमने मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया, लोकसभा में जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद – विष्णु देव साय

प्रदेश में सिकुड़ते जा रहे हैं नक्सली छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए करेंगे काम समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मुश्किल से 6 महीने हुए हैं। 6 महीने में हम लोगों को कम काम करने का अवसर मिला इसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई। आचार संहिता लागू हो गई। लेकिन आचार संहिता लागू होने से पहले मात्र सौ दिनों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया…

Read More

ग्राम डूमरखी थाना बलरामपुर में 2 व्यक्तियों की मृत्यु की एसआईटी जांच कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम डूमरखी थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में दिनांक 26-27 मई 2024 रात्रि को श्री सुजीत स्वर्णकार एवं किरण काशी की रहस्यमय मृत्यु की जांच पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज के पर्यवेक्षण में विशेष जाँच दल (एस.आई.टी.) का गठन किया गया है। बलरामपुर विधायक और मंत्री रामविचार नेताम ने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसआईटी गठन करने का आग्रह किया था। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार विशेष जांच दल का गठन किया गया है। 9 सदस्यीय जांच दल में सुश्री रत्ना सिंह, सहायक पुलिस…

Read More