“वन नेशन, वन इलेक्शन” पर जशपुर में सर्व समाज एवं सर्व संगठन द्वारा जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन जशपुर.19 मई 2025 : “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर आज जशपुर के श्री श्याम पैलेस में एक भव्य जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व समाज और सर्व संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी में जिले भर से विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने एकमत होकर “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा को लोकतंत्र सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक…
Read MoreCategory: राजनीति
नगर पंचायत कुनकुरी में विकास विरोध का नया चेहरा : अध्यक्ष विनयशील पर भाजपा पार्षदों ने लगाया सुनियोजित राजनैतिक षड्यंत्र रचने का आरोप.. देखें प्रेस वार्ता का पूरा विडिओ..!
पार्षदों ने कहा – कांग्रेस शासनकाल के घोटालों पर मौन, 13 माह के कार्यकाल में ‘भ्रष्टाचार’ ढूंढने में व्यस्त कुनकुरी, 19 मई 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी में इन दिनों विकास कार्यों को लेकर गंभीर राजनीतिक टकराव उभर कर सामने आया है। नगर पंचायत के भाजपा जनप्रतिनिधियों (पार्षदों) ने प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपने पद का दुरुपयोग कर योजनाबद्ध तरीके से न केवल विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं, बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा…
Read Moreगौ माता की सेवा ही सच्ची सेवा: बृजमोहन अग्रवाल
धर्म और सृष्टि की रक्षा का आधार है गौ माता का संरक्षण: बृजमोहन अग्रवाल रायपुर,18 मई 2025 : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को राजधानी रायपुर के बाना (गुमा) स्थित लीलावती देवी भगवानदास गौसेवा सदन में आयोजित श्री कामधेनु गौप्रतिष्ठा महायज्ञ एवं गौ महिमा कथा में सम्मिलित होकर गौमाता की सेवा और संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा ही धर्म की रक्षा है, और धर्म की रक्षा से ही सृष्टि की रक्षा संभव है। गौ सेवा ही सच्ची सेवा है, यही हमारी…
Read Moreभारतमाला परियोजना के भ्रटाचार और घोटाले की जांच में असल गुनहगारों को सत्ता का संरक्षण – सुरेंद्र वर्मा
भ्रष्टाचार का आरोप सलेक्टिव पॉलिटिक्स का उदाहरण, जांच एजेंसियां भाजपा नेताओं की कठपुतली रायपुर 18 मई 2025। विशाखापटनम भारतमाला परियोजना में भ्रष्टाचार और मुआवजा घोटाले की जांच को लेकर ईओडब्लू के कार्यवाही की दिशा पर पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि असल गुनहगारों को बचाने जांच की दिशा भटकाई जा रही है। भ्रष्टाचार का आरोप भाजपा के सलेक्टिव पॉलिटिक्स का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें भाजपा के भ्रष्ट राजनेताओं, प्रभावशाली व्यवसायियों और चहेते अफसरों को सत्ता के संरक्षण के चलते अब…
Read More19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, तैयारी की बैठक संपन्न
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव द्वय जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ हुए बैठक में शामिल रायपुर/16 मई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत जांजगीर चांपा से होगी। 19 मई को जांजगीर चांपा में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी। जांजगीर चांपा में होने वाली…
Read Moreमुख्यमंत्री पहुंचे सीतागांव : समाधान शिविर में साकार हुआ सुशासन का वादा, जनसंवाद, आवास चाबी वितरण और मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बांटी खुशियों की सौगातें.
समाधान शिविर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ सम्मिलित हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा. रायपुर. 16 मई 2025 : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम सीतागांव में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली, हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी, तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र व सामग्रियाँ वितरित की। साथ ही क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह…
Read Moreमोदीजी का उद्बोधन ऐतिहासिक और आश्वस्त करने वाला, पीएम के संदेश ने सभी बाहरी-भीतरी दुश्मनों द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार के कुहासे को समाप्त कर दिया : किरण सिंह देव
‘ऑपरेशन सिन्दूर’ में भारत ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये हैं, हमने बहुत अच्छी तरीके से बदला लिया : भाजपा यह नया भारत है, घर में घुस कर मारता है : देव दुनिया समझ गई है कि हम अब आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हैं : देव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा दिये गये देश के नाम संदेश को ऐतिहासिक और आश्वस्तिदायक बताया है। श्री देव ने कहा कि देश बिल्कुल आश्वस्त है कि पीएम…
Read Moreसुशासन तिहार : दरभा के नेगानार में 7 पंचायतों को मिला समाधान शिविर का लाभ, विधायक किरण देव ने किया जनसंवाद.
छत्तीसगढ़ शासन की मंशा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का मिले लाभ – किरण देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव हुए सम्मिलित. जगदलपुर. 12 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक अंतर्गत नेगानार ग्राम में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 7 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया और कुल 1987 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 1965 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री…
Read Moreनिषाद समाज का आदर्श विवाह, 41 जोड़ों ने लिए सात फेरे सांसद बृजमोहन ने दिया आशीर्वाद
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भक्तों की परंपरा को निभा रहा निषाद समाज: बृजमोहन अग्रवाल सांसद निधि से निषाद समाज भवन हेतु बृजमोहन अग्रवाल ने की 25 लाख की घोषणा रायपुर, 11 मई 2025 : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम को गंगा पार कराने वाले भक्त केवट की भांति निषाद समाज आज भी सेवा, समर्पण और संस्कृति की मिसाल है। यह समाज न केवल धार्मिक दृष्टि से गौरवशाली है, बल्कि सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता और संगठन की दृष्टि से भी अनुकरणीय है। यह कहना है रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का जो रविवार…
Read Moreबेमेतरा में पीएम आवास के नाम से 10-10 हजार रु. की रिश्वत, कलेक्टर को निलंबित क्यों नहीं किया गया? – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर/10 मई 2025। बेमेतरा जिला में पीएम आवास के हितग्राहियों से 10-10 हजार रु. रिश्वत लेने के मामले में बेमेतरा जिला कलेक्टर को निलंबित नहीं करने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा जिला में सुशासन तिहार के दौरान पीएम आवास के नाम से किसी भी स्तर पर एक रुपया रिश्वत लेने पर कलेक्टर को जिम्मेदार मानते हुए निलंबित करने की चेतावनी दिये थे। लेकिन बेमेतरा जिला में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से 10-10 हजार रुपया रिश्वत…
Read More