श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक का राष्ट्रवादी मार्ग, भाजपा की 11 वर्षों की उपलब्धियों का जन-जागरण अभियान प्रारंभ, रामराज्य की पुनर्स्थापना का बिगुल, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में बृजमोहन बोले – ‘मोदी हैं, तो मुमकिन है’.

रायपुर. 8 जून 2025 : संकल्प से सिद्धि” केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि नए भारत की दिशा में उठाया गया राष्ट्रवादी संकल्प है। रायपुर में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु श्यामा प्रसाद मुखर्जी से नरेंद्र मोदी तक की वैचारिक यात्रा को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएँ और देश में रामराज्य की स्थापना में सहभागी बनें।

“एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे” इस उद्घोष ने जनमानस को झकझोरा और राष्ट्रवाद की एक नई चेतना का उदय किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत से जोड़ते हुए विचारधारा को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नींव दी। आज जब हम राष्ट्र को विकसित भारत की ओर बढ़ते देख रहे हैं, तब इन विचारों की प्रासंगिकता और प्रेरणा और भी गहरी होती जा रही है। यह बात रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा जननेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को एकात्म परिसर में आयोजित संकल्प से सिद्धि तक रायपुर ग्रामीण जिला स्तरीय कार्यशाला में कही।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संकल्प से सिद्धि केवल केंद्र सरकार का कार्यक्रम मात्र नहीं बल्कि यह भारत के जन जीवन को सुव्यवस्थित करने का प्रण है – जिसमें उत्तम शिक्षा हो, बेहतर स्वास्थ्य हो, जन सुविधाओं का विस्तार हो, उत्तम आंतरिक और बाह्य सुरक्षा निर्धारित हो, वैश्विक रूप से भारत का गहरा प्रभाव रहे विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व का मजबूत नेतृत्व भारत के हाथ में हो यदि एक पंक्ति में कहा जाए तो भारत में राम राज्य की स्थापना ही संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का मकसद है।

और यह सब हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सीख सकते हैं कि, कैसे एक संकल्प के साथ शुरू किया गया कार्य सिद्ध होने से कोई नहीं रोक सकता।

प्रधानमंत्री ने देश की सम्मानित महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था जिसका परिणाम है कि, आज देश खुले में शौच मुक्त हो गया है। किसानों की आय दोगुनी, तीन गुनी हो गई है।

कश्मीर में 370 बीते दिनों की बात हो चुकी है, आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर उसकी ही भाषा में जवाब दे रहा है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। लेकिन मोदी है तो मुमकिन है। हम सब की जिम्मेदारी है कि, मोदी जी के कार्यों और उनके द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

 12 से 14 जून तक सभी मंडलों में मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी.

15 से 17 जून तक वार्ड, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे.

21 जून को वार्डो में योग दिवस  का कार्यक्रम मनाया जाएगा.

5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे.

जिसके लिए रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 11 लाख पौधे लगाने का आह्वाहन किया.

23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाई जाएगी.

25 जून आपातकाल की बरसी पर जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम तथा आपातकाल की बर्बरता का चित्रण करती प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा.

Related posts