मंत्री जायसवाल का दावा : हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार औ’र अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से…
Read MoreCategory: राजनीति
दक्षिण चुनाव अभियान के दौरान जनता का रुझान साफ दिखा, जनता बदलाव के लिए मतदान को आतुर है – दीपक बैज
रायपुर, 11 नवम्बर 2024/ दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज दक्षिण विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है पूरे चुनाव अभियान को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। कांग्रेस ने पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा, हमारे सभी बडे़ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण पूरी तन्मयता के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए है। एक ओर जहां कांग्रेस की एकजुटता दिख रही है, वही भाजपा का बिखराव भी…
Read Moreझारखंड विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने संभाला मोर्चा…आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर की चुनावी सभा.
केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही भाजपा के घोषणा-पत्र के बारे में भी लोगों को कराया गया अवगत. जशपुर, 10 नवंबर / झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी ताकत बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने चुनावी मोर्चा संभालते हुए रविवार को सिमडेगा जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं सिमडेगा जिले…
Read Moreभाजपा को गिनाने के लिए व्यक्ति मूलक कई काम है, कांग्रेस सिर्फ एक योजना बताएं – बृजमोहन अग्रवाल
दक्षिण विधानसभा कांग्रेसियों के लिए पर्यटन स्थल बन गया है – बृजमोहन अग्रवाल 2023 के विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड को इस चुनाव में तोड़कर हम आगे बढ़ेंगे – शिवरतन शर्मा भाजपा ने सुनील सोनी जैसे स्वच्छ छवि और ईमानदार प्रत्याशी मैदान में उतारा है – शिवरतन शर्मा रायपुर, 10 नवम्बर 2024/ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस पार्टी के लिए एक पर्यंटन स्थल बन गया है हर 5 साल में कांग्रेस पार्टी…
Read Moreसोरेन सरकार के भ्रष्टाचार, अव्यवस्था से झारखंड की जनता त्रस्त…भाजपा की जीत तय – कृष्ण कुमार राय
भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने सम्हाली झारखंड के कांके विधानसभा में पार्टी की कमान पार्टी प्रत्याशी डॉ. जीतू चरण राम के पक्ष में चुनाव प्रचार की रणनीति का कर रहें हैं संचालन. जशपुर, 10 नवंबर / भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय इन दिनों पड़ोसी राज्य झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में धुआंधार प्रचार में लगे हुए है। संगठन और चुनाव प्रबंधन में कृष्ण कुमार राय के अनुभव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय…
Read Moreबृजमोहन में साहस हो तो अपने कथित 5000 करोड़ के विकास कार्य की सूची जारी करें, 34 साल में बृजमोहन ने दक्षिण को विकास से दूर रखा – सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर, 10 नवम्बर 2024/ बृजमोहन अग्रवाल की पत्रकार वार्ता का जबाब देते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की बृजमोहन अग्रवाल 8 बार रायपुर दक्षिण से विधायक थे लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र को उन्होंने विकास से दूर रखा। चुनाव मे वे झूठा दावा कर रहे की उन्होंने 5000 करोड़ का विकास कार्य करवाया है.। उनको चुनौती है की वे अपने विधायक के कार्यकाल के विकास कार्यों की जो दक्षिण विधान सभा मे हुआ है उसकी सूची सार्वजनिक करें। कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा की रायपुर शहर की…
Read Moreधान खरीदी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : भूपेश बघेल का आरोप- छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी में कर रही है षड्यंत्र
रायपुर, 10 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों से धान खरीदी में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार की नई नीतियों से किसानों को नुकसान हो रहा है और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण धान खरीदी में देरी हो रही है। कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि ऽ छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद…
Read Moreकांग्रेस के वार पर भाजपा का पलटवार, शिव रतन शर्मा ने दिखाया आईना, कहा- विकास का दूसरा नाम है भाजपा
विकसित और सुंदर राजधानी रायपुर बनाने का श्रेय डॉ रमन, बृजमोहन,मूणत और सुनील सोनी को: शिव रतन रायपुर, दिनांक 9 नवंबर/ रायपुर दक्षिण उपचुनाव प्रभारी और पूर्व विधायक श्री शिव रतन शर्मा ने कांग्रेस के निराधार आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आज का विकसित और सुंदर राजधानी रायपुर भारतीय जनता पार्टी की मेहनत और दृष्टिकोण का परिणाम है। भाजपा के डॉ रमन, बृजमोहन,मूणत के नेतृत्व में प्रत्याशी श्री सुनील सोनी के महापौर और सांसद कार्यकाल के दौरान रायपुर को एक आदर्श और विकसित शहर बनाया गया है।…
Read Moreपूर्ण शराबबंदी के बजाय हजारों करोड़ का शराब घोटाला करने वाली कांग्रेस आज शराब की नदियाँ बहने का मिथ्या प्रलाप कर रही – सौरभ सिंह
भाजपा संभाग प्रभारी सिंह ने कहा : प्लेइंग कार्ड्स बाँटने का झूठ भी वह कांग्रेस फैला रही है, जिसने महादेव सट्टा एप के जरिए प्रदेश के लाखों लोगों को सट्टे के दलदल में धकेला, हजारों करोड़ का घोटाला करके छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया रायपुर, 9 नवम्बर/ भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा शनिवार को पत्रकार वार्ता में किए प्रलाप पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जो कांग्रेस गंगाजल की सौगंध खाकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी करने के अपने वादे…
Read Moreभाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने रायपुर दक्षिण के चुनावी मैदान से महापौर ढेबर की गैर मौजूदगी को लेकर निशाना साधा, कहा : कांग्रेस की कलह सतह पर आई, ‘भाजपा के कार्यकाल की बातें करने वाले कांग्रेस नेता ढेबर के कार्यकाल की बातें क्यों नहीं कर रहे?’
रायपुर, 9 नवम्बर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में गुटबाजी से उपजी कांग्रेस की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है और एक तरफ कांग्रेस के अनेक नेता जहाँ खुद चुनावी गतिविधियों से दूर हो चले हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेताओं ने उन चेहरों को कांग्रेस की चुनावी रणनीतियों से दूर कर रखा है, जिनका कार्यकाल भ्रष्टाचार के आरोपों से दागदार रहा है। श्री शर्मा ने रायपुर दक्षिण के चुनावी मैदान से महापौर एजाज ढेबर की…
Read More