रामायण के पात्रो से राज नेताओं की तुलना कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करने दिया आवेदन

रायपुर/11 जनवरी 2025। रामायण के पात्रों के आधार पर राजनेताओं की तुलना पर आपत्ति जताते हुये कांग्रेस ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल थाने गया था तथा आवेदन देकर इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया। कांग्रेस के द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा  vishnu_ka_sushasan इंस्टाग्राम पेज में आईये देखे छ.ग. का रामायण नामक शीर्षक के वीडियो में छ.ग. के वरिष्ठ और सम्मानीत कांग्रेस नेताआें के विरूद्ध आपत्तिजनक विडियो अपलोड कर…

Read More

संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद बृजमोहन.

इस बैठक से शिक्षा, महिला और बाल विकास के क्षेत्रों में बेहतर नीतियों और योजनाओं को लागू करने में प्रभावी कदम उठाने का मार्ग प्रशस्त होगा – सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल. नई दिल्ली/ रायपुर : रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को राज्यसभा सचिवालय में आयोजित संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और निपुण भारत मिशन को सम्मिलित करते हुए शिक्षा, महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया…

Read More

उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में छूट मिल सकता हैं तो आम उपभोक्ताओं को क्यों नहीं? – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/07 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में 6.50 रु प्रति लीटर छूट दे सकती हैं तो आम उपभोक्ताओं क्यों नहीं? डीजल, पेट्रोल की महंगाई से हर वर्ग पीड़ित हैं। ऐसे में सरकार को वैट में छूट सभी को देना चाहिये। एक राज्य में डीजल में वैट की दो दरें कैसे हो सकती हैं? सरकार गरीब आदमी, किसान, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, बस, टैक्सी, होटल व्यवसायी, कार, ट्रैक्टर, सहित डीजल का उपयोग करने वाले आम जनता को भी डीजल…

Read More

भाजपा सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रु क्विंटल नहीं दे रही, किसानों को धान बेचने के बाद मात्र 2300 रु क्विंटल की दर से भुगतान हो रहा – दीपक बैज

रायपुर/07 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है और उसी दर से किसानों को भुगतान कर रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किसानों से वादा किया था धान के खरीदी 3100 रु क्विंटल की दर से की जाएगी और एकमुश्त भुगतान ग्राम पंचायत भवन में किसानों को नगद किया जाएगा। जो अब तक धान खरीदी के दौरान कहीं देखने को नहीं मिला है, यह किसानों के साथ धोखा…

Read More

डिजिटलाइजेशन के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी, त्रुटि सुधरवाने भटक रहे हैं किसान, कहीं कोई सुनवाई नहीं – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/07 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कंप्यूटरीकरण के नाम पर राजस्व विभाग के त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया के चलते अनेकों भूमि स्वामी के नाम, खसरा, खतौनी एवं नक्शे में भारी गड़बड़ी की शिकायतें हैं। कई किसानों की शिकायत है कि उनकी कृषि भूमि का रकबा कम या गायब कर दिया गया है। रिकॉर्ड सुधरवाने के लिए किसानों को तहसीलों के चक्कर नहीं काटने पड़े रहे हैं, कहीं कोई सुनवाई नहीं है। राजस्व विभाग द्वारा राजस्व अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण किया गया है। कम्प्यूटरीकरण से…

Read More

निकाय चुनाव: कांग्रेस ने पेश किया भरोसेमंद प्रदर्शन का दावा, सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

रायपुर/07 जनवरी 2025। नगरीय निकाय चुनावों के लिये नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया है, कांग्रेस ने इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आयेंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अधिकांश नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में…

Read More

कांग्रेस ने स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर का जिंदा रहते और मरने के बाद भी बहिष्कार किया – संजय श्रीवास्तव

एक तरफ पत्र निकालकर बहिष्कार किया दूसरी तरफ बस्तर में रहने के बावजूद कांग्रेस के बड़े अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए:संजय श्रीवास्तव पत्रकार की निर्मम हत्या के बाद भी कांग्रेस ने अपने चहेते हत्यारे नेता को निष्कासित न कर बेशर्मी की सारी हदे पार की:भाजपा एक तरफ युवा पत्रकार की हत्या से बस्तर गमगीन था दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जश्न मना रहे थे:भाजपा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने  कांग्रेस द्वारा पत्रकार स्व. मुकेश चंद्रकार का जीवित रहते भी बहिष्कार और मृत्यु के बाद…

Read More

जवानों की भुजाओं की ताकत से देश के आंतरिक सुरक्षा के सबसे बड़े खतरे नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है – विकास मरकाम

छत्तीसगढ़ जवानों की शहादत पर आंसू बहा रहा है ऐसे समय में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का स्तरहीन बयान पूर्णता निंदनीय है-भाजपा रायपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वीर जवानों की शहादत पर नमन करती है श्रद्धांजलि अर्पित करती है इन्हीं जवानों की भुजाओं की ताकत से देश के आंतरिक सुरक्षा के सबसे बड़े खतरे नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है।  आज जब पूरा छत्तीसगढ़ जवानों की शहादत पर आंसू बहा रहा है ऐसे समय में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज…

Read More

पत्रकार मुकेश की हत्या पर कांग्रेस का पलटवार: भाजपा के भ्रष्टाचार और संरक्षण पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने उठाए सवाल!

भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण पत्रकार मुकेश की हत्या हुई किसके संरक्षण में हत्यारें को बिना काम के 90 प्रतिशत भुगतान हुआ? भाजपा बताये हत्यारा सुरेश मुख्यमंत्री निवास क्यों गया था? उसे पार्टी से क्यों नहीं निकाला? रायपुर/06 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या पर स्तरहीन राजनीति कर रही है। भाजपा आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने के बजाय हत्यारे को संरक्षण देने वाले भाजपा नेताओं पर कार्यवाही करे। भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और सरकार मे…

Read More

बस्तर की शहादत: कांग्रेस ने जवानों को दी श्रद्धांजलि, भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उठाए सवाल!

सुरक्षा बल मुस्तैद लेकिन नक्सल मसले पर भाजपा सरकार की नीति नीयत नहीं रायपुर/06 जनवरी 2025। बस्तर के बीजापुर में 9 जवानों की शहादत बेहद दुखद है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीद जवानों के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है, शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करती है तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। देश को इन जवानों की वीरता पर गर्व है। सरकार के नक्सल मोर्चे पर असमंजस नीति के कारण इतनी बड़ी क्षति उठानी…

Read More