Category: राजनीति

  • कुनकुरी युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का पुनः किया गया आयोजन : जननेता राहुल गांधी को जन्मदिन का उपहार देने युवा कांग्रेस निकाल रही भारत जोड़ो यात्रा – रूफी खान

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, श्रीमती प्रियंका सारसर एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जशपुर जिला प्रभारी सिमरिया युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत सहाय के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान द्वारा आगामी दिवस आने वाले राहुल गांधी के जन्मदिन पर उपहार स्वरूप समस्त संगठनात्मक जिला एवं विधानसभा ईकाईयों को दिनांक 16 जून 2023 से 19 जून 2023 तक राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा का आज शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।

    विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने बताया भारत जोड़ो यात्रा देश मे फैले नफरतों के माहौल को बदलने का उद्देश्य रखती है, देश में जो केंद्र सरकार है धर्म के सहारा लेकर असामाजिकता, साम्प्रदायिकता और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत में जो प्रेम, सौहार्द और भाईचारा है उसे पूरे देश में फैला कर उस असली भारत की तसवीरें सामने लाया है। जिस वजह से हमारा देश जाना जाता है। इस पद यात्रा के दौरान विधानसभा कुनकुरी के युवा कांग्रेस के सभी साथी सम्मिलित रहे। युवा कांग्रेस कुनकुरी विधानसभा द्वारा यूथ कांग्रेस कार्यालय रमते रोड से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया। ज्ञात हो पूर्व में राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की गई जिसमें कई प्रदेश ऐसे थे जो यात्रा में जुड़ नही पाए थे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने ऐसे जगहों पर भारत जोड़ो यात्रा कर राहुल गांधी के यात्रा के उद्देश्य को मजबूती प्रदान किया था।

  • रायगढ़ जिले में घरघोडा ब्लाक के लिए आज कांग्रेस के लिये सुखद समाचार है, कई दिग्गजों ने थामा काँग्रेस पार्टी का हाथ, पार्टी को प्रदान करेंगे मजबूती.

    विभाष सिंह ठाकुर के प्रयासों से भाजपा पार्षद युवा नेता नीरज शर्मा, सरपंच संघ घरघोड़ा के अध्यक्ष जिला गोंड समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूपदेव सिदार, बड़े गुमड़ा से जनपद सदस्य क्रांति गुप्ता हुए पार्टी में शामिल.

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : रायगढ़ जिले के घरघोडा ब्लाक में आज कांग्रेस के लिये एक नयी सुबह लेकर आया। जिले के दिग्गज नेता विभाष सिंह ठाकुर के प्रयासों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशीली से प्रभावित होकर भाजपा पार्षद युवा नेता नीरज शर्मा, सरपंच संघ घरघोड़ा के अध्यक्ष जिला गोंड समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूपदेव सिदार, बड़े गुमड़ा से जनपद सदस्य क्रांति गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व स्थानीय विधायक लालजीत सिंह राठिया के मार्गदर्शन में आज राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री रवि घोष के समक्ष आज कांग्रेस प्रवेश किया, प्रदेश महामंत्री द्वारा विधिवत कांग्रेस का गमछा पहना कर व सदस्यता काट कर कांग्रेस प्रवेश कराया।

    कांग्रेस प्रवेश के पश्चात प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी चंदन यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया, सभी दिग्गज नेताओं के कांग्रेस प्रवेश से नि:संदेह कांग्रेस को मजबूती मिलेगी, धरमजयगढ़ विधानसभा में भविष्य में इसका लाभ भी पार्टी को मिलेगा।

    कांग्रेस के लिए आधार स्तंभ रहे है विभाष सिंह ठाकुर

    विभाष सिंह ठाकुर जिले में प्रारंभ से ही कांग्रेस के लिए आधार स्तंभ रहे हैं, हमेशा पार्टी के लिए कार्य करने में उनका कोई शानी नही है, NSUI और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ लोकसभा के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रिय पात्रों में से एक विभाष सिंह की मेहनत का हर कोई कायल है, जनपद सदस्य, सरपंच और पार्षद को भाजपा से लाकर कांग्रेस पार्टी में जोड़कर एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।

  • बढ़ते रेत माफियाओं ने की सारी हदें पार, अवैध खनन कर रेत के साथ निकाल दिया मृत महिला का शव, कबीरपंथ समाज में गहरी नाराजगी व्याप्त

    बढ़ते रेत माफियाओं ने की सारी हदें पार, अवैध खनन कर रेत के साथ निकाल दिया मृत महिला का शव, कबीरपंथ समाज में गहरी नाराजगी व्याप्त

    भूपेश सरकार के संरक्षण में हैं माफिया, यह घटना बहुत शर्मनाक और दु:खद, तुरंत कार्यवाही नहीं होती है तो कलेक्टोरेट का करेंगे घेराव – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव

    राजनांदगांव : प्रदेश में बढ़ते रेत माफियाओं ने सारी हदें पार कर दी है, पिछले दिनों राजनांदगांव में रेत माफियाओं ने रात में अवैध खनन कर रेत निकाला और उसके साथ वह दफनाए गए शव को भी निकालकर रेत के बीच दबा कर ले गए, जब भवन निर्माण कार्य स्थल पर रेत पलटा गया तो उसमें शव निकला। यह शव राजनांदगांव के ही ग्राम मोखला के कबीर पंथ समाज की एक महिला का निकला, जिसे 22 मार्च को अंतिम संस्कार कर दफना दिया गया था। इस घटना से उसके बेटे महेश्वर साहू का दिल दहल गया और उसने दु:खी होकर पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है, साथ ही महेश्वर साहू तथा गाँव के स्थानीय जन प्रतिनिधि और ग्रामवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की।

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

    इस पुरे मामले पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संरक्षण में रेत माफिया पुरे प्रदेश में सक्रीय है, यह घटना बहुत शर्मनाक भी है और दु:खद भी है और अभी तक इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, इस घटना से पुरे प्रदेश के कबीरपंथियों की भावनाएं आहत हुई है। यदि इस मामले पर तुरंत कार्यवाही नहीं होती है तो हम सभी भाजपा के कार्यकर्त्ता आस-पास के ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे।

  • ट्विटर के पूर्व सीईओ के खुलासों पर बोली कांग्रेस – मदर ऑफ डेमोक्रेसी में मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी किया जा रहा, जनता की आवाज मोदी सरकार दमन कर रही – मोहन मरकाम

    ट्विटर के पूर्व सीईओ के खुलासों पर बोली कांग्रेस – मदर ऑफ डेमोक्रेसी में मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी किया जा रहा, जनता की आवाज मोदी सरकार दमन कर रही – मोहन मरकाम

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    कांग्रेस ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी के खुलासों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ट्विटर के पूर्व सीईओ ने जो खुलासे किए हैं, वह अत्यंत गंभीर हैं। आज मदर ऑफ डेमोक्रेसी में मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी किया जा रहा है। डोर्सी के खुलासों से यह एक बार फिर साबित हो गया है कि मौजूदा भाजपा सरकार साजिश रचकर देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने केविन एप से देशवासियों के डाटा लीक होने को लेकर भी सरकार से कई सवाल किए हैं।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी ने एक साक्षात्कार में दावा किया है कि ट्विटर को देश में किसानों के प्रदर्शन के दौरान सरकारी दबाव और बंद किये जाने की धमकियों का सामना करना पड़ा था। इससे एक बार फिर साबित होता है कि प्रधानमंत्री मोदी हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं और वह तानाशाह होने के साथ कायर भी हैं। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि राहुल गांधी जी ने सही कहा था कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। राहुल गांधी जी की इस बात पर आज एक बार फिर से मुहर लग गई है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने एक साल से भी अधिक समय तक आंदोलन किया। भीषण गर्मी, बारिश, ठंड,की परवाह किए बगैर किसान अपने अधिकार के लिए डटे रहे। किसानों को खालिस्तानी, पाकिस्तानी, आतंकी कहा गया था। मगर तानाशाह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। अपने घमंड और अहंकार में चूर देश का डरपोक तानाशाह प्रधानमंत्री तब तक चुप रहा, जब तक 700 से ज्यादा किसानों की शहादत नहीं हो गई। ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स को बोला गया था कि अगर किसानों को दिखाया तो उनके दफ्तरों पर, उनके कर्मचारियों के घर पर छापा पड़ेगा और भारत में ट्विटर बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद चुनावी नफा-नुकसान देखते हुए तीन काले कृषि कानून वापस लिए, लेकिन ये सच है कि जब इस देश का अन्नदाता अपने हक की लड़ाई लड़ रहा था तो इस देश के प्रधानमंत्री उनपर दमनपूर्वक कार्रवाई कर उनकी आवाज को दबाने का काम कर रहे थे।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की फेक न्यूज फैक्ट्री आईटी सेल और भाजपा नेताओं ने टूलकिट का मुद्दा उठाया था और कहा था कि कांग्रेस टूलकिट का इस्तेमाल कर रही है। उस टूलकिट को ट्विटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया कहा था। इसके बाद  24 मई, 2021 को ट्विटर के कार्यालयों पर छापा पड़ा, ट्विटर के कर्मचारियों के घर पर छापा पड़ा। यह सब किसान आंदोलन को दबाने के लिए किया गया था। ट्विटर ही नहीं भाजपा सरकार के काले कारनामों को उजागर करने वाले दैनिक भास्कर, न्यूज क्लिक, द वायर, एनडीटीवी पर भी छापेमारी की गई। सरकार के खिलाफ जिसने भी आवाज उठाई, उसे दबाने की कोशिश की गई।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को सरकार के इशारे पर ब्लॉक किया गया था। इससे भी सरकार का मन नहीं भरा तो छह महीने तक के लिए उनके अकाउंट की फॉलोवर ग्रोथ भी धीमी कर दी गई। ट्विटर जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर भी सरकार सच को दबाने का काम कर रही है। फेसबुक, यूट्यूब पर भी यही हो रहा है।

  • भाजपा कोरवा जनजाति की बेटी के साथ रेप करने वाले के साथ खड़ी, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति की बेटी के साथ दुराचार के आरोपी आज भी भाजपा में – धनंजय सिंह ठाकुर

    भाजपा कोरवा जनजाति की बेटी के साथ रेप करने वाले के साथ खड़ी, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति की बेटी के साथ दुराचार के आरोपी आज भी भाजपा में – धनंजय सिंह ठाकुर

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की बेटी के साथ भाजपा नेता के द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद भाजपा का असलियत सामने आया है। अपराधी को पुलिस सलाखों के पीछे डाल दिया है लेकिन भाजपा ने अभी तक अपने दुष्कर्मी नेता पर कोई कार्यवाही नहीं किया। भाजपा बेटियों को भरमाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाती है। और बलात्कारियों को बचाती है। अब बेटियां नारा लगा रही है कि भाजपा नेताओं से हमें बचाओ। कोरवा समुदाय की बेटी के साथ बलात्कार करने वाले दुष्कर्मी आज भी भाजपा के सदस्य हैं इससे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को दुष्कर्म पीड़िता कोरवा जनजाति की बेटी के प्रति संवेदना नहीं है, बल्कि उसके दुष्कर्मी को बचाकर बेटियों को डराना प्राथमिकता में हैं।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब भाजपा किसी दुष्कर्मी के पक्ष में खड़ी हुई हो इसके पहले भी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र ने एक आदिवासी बेटी के साथ दुराचार किया तब भी भाजपा उस दुराचारी को बचाने में लगी हुई थी और उस दुराचारी के पिता नारायण चंदेल को पद मुक्त नहीं किया था डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब उनके ओएसडी ओपी गुप्ता ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया तब भी 4 साल तक रमन सिंह ने उस दुष्कर्मी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होने नहीं दिया और पीड़िता को धमकाया गया था। रमन सरकार के दौरान झलियामारी  बालिकाआश्रम गृह में हुई दुष्कर्म की घटना, मीना खलखो के साथ हुई दुष्कर्म, पेद्दागेल्लुर, सारकेगुड़ा, की घटना प्रदेश भूला नहीं है यह किस प्रकार से रमन सरकार ने बलात्कारियों को संरक्षण दिया बचाने का षड्यंत्र किया था।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरा देश देख रहा है किस प्रकार से भाजपा बलात्कारियों को बचाती है, अभी हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ पीड़ित पहलवान बेटियों ने धरना दिया तब भाजपा नेता पहलवान बेटियों को गलत ठहरा रहे थे और उस आरोपी को बचाने में लगे थे। उन्नाव कठुवा में हुई रेप की घटना में भी भाजपा बलात्कारियों के साथ खड़ी हुई थी, झारखंड में हुई आदिवासी बेटी के साथ गैंगरेप रेप की घटना उसे देह व्यापार में धकेलने के आरोपी को भाजपा विधानसभा में टिकट देती है जयकारा लगाती है इससे समझ में भाजपा का बेटियों के प्रति क्या भावना है।

  • मुद्दाविहीन भाजपाई पीएससी की छवि खराब कर रहे – सुशील आनंद शुक्ला

    मुद्दाविहीन भाजपाई पीएससी की छवि खराब कर रहे – सुशील आनंद शुक्ला

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    पीएससी को लेकर भाजपा स्तरहीन राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुद्दों की कमी से जूझ रही भाजपा राज्य लोकसेवा आयोग की छवि को खराब करने का काम कर रही है। अपनी राजनैतिक दुकान चलाने के लिये भाजपा प्रदेश के युवाओं की विश्वसनीय संस्था पर गलत आरोप लगा कर राज्य में भ्रम का वातावरण बना रही है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकार ने पीएससी की पारदर्शिता समयबद्धता और निष्पक्षता को बनाये रखने का पुख्ता इंतजाम किया है। छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग एक संवैधानिक एजेंसी है, यह एक स्वायत्तशासी संस्था है। कांग्रेस सरकार में हमेशा से ही संवैधानिक संस्थानों की मर्यादा और गरिमा के अनुरूप उनकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखने की जिम्मेदारी, सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। भर्ती, परीक्षा और चयन प्रक्रिया में राज्य सरकार का सीधे तौर पर कोई हस्तक्षेप नहीं रहा है। संवैधानिक संस्थानों, केंद्रीय जांच एजेंसियों और राजभवन तक का राजनीतिक उपयोग भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने रमन राज में 15 साल के कुशासन को भी भोगा है। रमन सरकार के दौरान 2003 और 2005 में  पीएससी भर्ती घोटाला भी सर्वविदित है। 2003 के मामले में अभ्यर्थियों के शिकायत पर सुनवाई करते हुए बिलासपुर उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा था कि रमन सरकार के दौरान उक्त भर्ती में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी साफ दिख रही है, जांच और स्कैलिंग में षडयंत्र पूर्वक किए गए गड़बड़ी को लेकर उच्च न्यायालय ने कड़े कमेंट किए और उस सूची को निरस्त कर मानव विज्ञान की कॉपीयों को पुनः जांचने और फिर से स्कैलिंग कर नई सूची जारी करने का आदेश दिया था। रमन सरकार के दौरान उक्त भर्ती की जांच में यह भी पाया गया कि किसी अभ्यर्थी को 50 नंबर के पूर्णांक के आधार पर तो किसी को उपकृत करने 75 नंबर के पूर्णांक के आधार पर कापियां जांची गई थी। वर्ष 2005 के पीएससी भर्ती के मामले में सभी चयनित अधिकारियों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था।  पीएससी के तत्कालीन चेयरमैन अशोक दरबारी सस्पेंड हुए, बिलासपुर हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश ने पूरी नियुक्ति सूची को ही निरस्त कर दिया था, लेकिन रमन सरकार की मिलीभगत से सुप्रीम कोर्ट से वह सूची बहाल करा दी गई। आज भी 2005 का मामला न्यायालय में लंबित है स्थानीय युवाओं के हक और हित का गला घोट ना रमन सरकार का चरित्र था।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान सरकार के दौरान की गई सभी भर्तियों में इस नियम का पालन हुआ है। 170 में से अधिकांश बच्चे सामान्य परिवारों से सेलेक्ट हुए हैं। सिमगा के निकट जरौदा गांव से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का बेटा डीएसपी बना है। तिल्दा के पास का ग्रामीण युवा और भाटापारा क्षेत्र का एक ग्रामीण युवा भी डीएसपी बना है। बस्तर की बेटी का चयन भी  डीएसपी के रूप में हुआ है मध्यम वर्ग और साधारण परिवार के चयनित अभ्यर्थियों की बहुतायत है। रमन सिंह के कुशासन में 15 साल में 6 बार पीएससी की भर्ती निरस्त हुई केवल 9 बार ही भर्ती कर पाए। युवाओं के सरकारी नौकरी में रोजगार के अधिकार को आउटसोर्सिंग करके भाजपा की सरकार बेचती रही और आज जब भूपेश सरकार में सरकारी नौकरी में नियमित पद पर भर्ती के अवसर मिल रहे हैं, युवाओं में उत्साह है तो मुद्दा विहीन भाजपाई केवल राजनैतिक लाभ के लिए अनर्गल बयानबाजी करके संवैधानिक संस्थानों को भी बदनाम करने नहीं चूक रहे हैं।

  • टीएस सिंहदेव जुबान के पक्के राजा नही – बृजमोहन

    टीएस सिंहदेव जुबान के पक्के राजा नही – बृजमोहन

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीएस सिंहदेव को पता है कि अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है। इसीलिए कांग्रेस सरकार बनने में संदेह जैसी दिल की बात जुबान पर आ रही है।

    बृजमोहन ने कहा कि असली राजा अपमान बर्दाश्त नहीं करता है। आज टीएस सिंहदेव के साथ जो कुछ भी हो रहा है, सब देख रहे हैं। परंतु यह समझ से परे है कि वो अपमान बर्दाश्त क्यों कर रहे हैं? आखिर मजबूरी क्या है?

     टीएस सिंहदेव कांग्रेस के जनघोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रहे है। लोग जब उनसे मिलने जाते है और वादों पर सवाल करते है तो उनका जवाब होता है कि मेरे हाथों में मांगों को पूरा करना नहीं है। पर सवाल यह भी है कि राजा ने जनता को जुबान दिया था,वादा किया था। परंतु आज वो न वादा पूरा कर रहे न करवा रहे न ही कोई कदम उठा रहे।  मुझे लगता है वो असमंजस में है।

    कांग्रेस की सरकार दोबारा नहीं बनने की जो सही बात है उनकी जुबान पर एक बार नही पच्चीसों बार आई है। बाद में जब उनकी पार्टी का दबाव पड़ता है तो कह देते हैं मैं कांग्रेसी हूं, मैं तो चाहूंगा कांग्रेस की सरकार बने।

    बृजमोहन ने कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। शराबबंदी का वादा,सभी बोराजगारों को भत्ता देने जैसे कई वादे जन घोषणा पत्र में किए गए थे। सिंहदेव राज परिवार की प्रतिष्ठा प्रदेश में रही है इसलिए जनता ने उनके बनाए जन घोषणापत्र पर भरोसा जताया था। परंतु

    आज भरोसा पूरी तरह से टूट गया और यह साबित हो गया है कि वो जुबान के पक्के राजा नहीं हैं।

  • ऐसा कोई सगा नहीं जिन्हें भूपेश ने ठगा नहीं – नितिन नबीन

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अंबिकापुर

    सरगुजा संभाग के दौरे पर निकले भाजपा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन अंबिकापुर पहुंचे, जहां उन्होंने संकल्प भवन जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया।

    पत्रकारों से बात करते हुए नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिन्हें भूपेश ने ठगा नहीं, आज टीएस सिंह देव (बाबा) ठगी के शिकार हो गए हैं, ढाई-ढाई साल के कुर्सी का खेल  खेलकर अपनों को भी भूपेश ने नहीं छोड़ा है।

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए, झूठी घोषणा पत्र बना कर जनता के साथ छल किया है। भाजपा की सक्रियता से कांग्रेस घबराई हुई है, यही कारण है कि समूचे प्रदेश में संभागीय सम्मेलन करके अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की अनगिनत योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है, आज केंद्र के भाजपा सरकार की उड़ान योजना के तहत सरगुजा जिले के दरिमा में बना हवाई अड्डा को भूपेश सरकार अपना बनाया हुआ बता कर जनता को गुमराह कर रही है।

    उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन का सरगुजा संभाग दौरा  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने के पश्चात केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कामों को जनता तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा हैं।

    इस अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा, मधुसुदन शुक्ला, संतोष दास, रूपेश दुबे सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन का सरगुजा दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ सह प्रभारी ने की चर्चा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

    आज भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन अपने दो दिवसीय सरगुजा संभाग के प्रवास पर अम्बिकापुर पहुचे | स्थानीय काका लरंग साय चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने नितिन नबीन का फूल माला व पटाखों से जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया | इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने स्वर्गीय काका लरंग साय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की | तत्पश्चात उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के परिचर्चा कार्यक्रम में भाग लिया तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से बातचीत की | बातचीत के दौरान भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को हमसे कुछ नहीं चाहिए उनका सुझाव व मार्गदर्शन हमारे लिए अमूल्य है, हमारी नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओ को उनसे बहुत कुछ सिखने की जरुरत है | आज की नई पीढ़ी शार्टकट की समस्या से ग्रसित है ऐसे में हमारे वरिष्ठो के जीवन मूल्यों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए | आगे उन्होंने छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज भी बंगाल और केरला में हमारे कार्यकर्त्ता संघर्ष कर रहे हैं, उसकी तुलना में छत्तीसगढ़ में अनुकूल परिस्थितियां हैं |

    छत्तीसगढ़ में साढे 04 सालों में कांग्रेस सरकार ने बुरा काम करके हमें अवसर दे दिया है | हम पुरानी चींजो को भूलकर आगे बढे तथा इस अवसर का लाभ उठायें क्योकि इस बार चुके तो 10 साल पीछे हो जायेंगें | आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 09 साल के उपलब्धियों को हम जनता के बीच लेकर जाएँ तथा लाभार्थियों से सम्पर्क कर उन्हें याद दिलाये | 2011 में कैसे कश्मीर में तिरंगा लेकर कोई नहीं जा सकता था और आज उसी कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहर रहा है | मोदी सरकार के कारण देश में आये व्यापक परिवर्तन को जनता के बीच प्रमुखता से रखे | वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से परिचर्चा कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी के सामने कई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने अपनी बात रखी जिसमे पी आर कश्यप, प्रेम कुमार शर्मा, अनिल सिंह मेजर, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, काशीनाथ तिवारी, करता राम गुप्ता, हरिवंश गुप्ता तथा सोमनाथ सिंह प्रमुख थे | वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से परिचर्चा कार्यक्रम के पश्चात भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा अम्बिकापुर विधानसभा कोर कमेटी की बैठक भी ली | जिसमे उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों को मतभेद भुलाकर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए | कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया |

    इस अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, प्रशांत त्रिपाठी, देवनाथ सिंह, विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, अनिल सिंह, दिनेश साहू, रामकेश्वर राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

  • विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम अन्तर्गत नितिन नबीन ने किया महामाया एयरपोर्ट का निरीक्षण कहा केन्द्र की उड़ान से बना है शानदार एयरपोर्ट

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

    भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन ने विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम अन्तर्गत आज प्रातः दरिमा स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया | एयरपोर्ट में घुमकर निरीक्षण व अवलोकन करने के पश्चात इसकी तारीफ करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि मोदी सरकार की उड़ान योजना के तहत बने इस शानदार एयरपोर्ट पर हमे व आम जनता को गर्व है | बहुत जल्द इसका उद्घाटन होगा तथा सरगुजा क्षेत्र की जनता को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना था कि हवाई चप्पल पहनने वाला साधारण व्यक्ति भी हवाई यात्रा करे | इसी लिए ग्रामीण क्षेत्रो में भी उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट विकसित किये जा रहे है, अब सरगुजा की जनता का वर्षों पुराना सपना भी साकार होने जा रहा है | मोदी जी को ढेरों साधुवाद तथा सरगुजा जनता को ढेरों बधाई | विकास तीर्थ अवलोकन व निरीक्षण के दौरान भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, अनिल सिंह मेजर, प्रबोध मिंज, अखिलेश सोनी, अम्बिकेश केशरी, हरपाल सिंह भामरा, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, आलोक दुबे, विकास पाण्डेय, इन्दर भगत, रिंकू सिंह, मुकेश तिवारी, नीलम राजवाड़े, रिंकू वर्मा, शरद सिन्हा, निरंजन राय तथा अंशुमल गर्ग सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे |