कुनकुरी युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का पुनः किया गया आयोजन : जननेता राहुल गांधी को जन्मदिन का उपहार देने युवा कांग्रेस निकाल रही भारत जोड़ो यात्रा – रूफी खान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, श्रीमती प्रियंका सारसर एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जशपुर जिला प्रभारी सिमरिया युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत सहाय के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान द्वारा आगामी दिवस आने वाले राहुल गांधी के जन्मदिन पर उपहार स्वरूप समस्त संगठनात्मक जिला एवं विधानसभा ईकाईयों को दिनांक 16 जून 2023 से 19 जून 2023 तक राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा का आज शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने बताया भारत जोड़ो यात्रा देश मे फैले नफरतों के माहौल को बदलने का उद्देश्य रखती है, देश में जो केंद्र सरकार है धर्म के सहारा लेकर असामाजिकता, साम्प्रदायिकता और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत में जो प्रेम, सौहार्द और भाईचारा है उसे पूरे देश में फैला कर उस असली भारत की तसवीरें सामने लाया है। जिस वजह से हमारा देश जाना जाता है। इस पद यात्रा के दौरान विधानसभा कुनकुरी के युवा कांग्रेस के सभी साथी सम्मिलित रहे। युवा कांग्रेस कुनकुरी विधानसभा द्वारा यूथ कांग्रेस कार्यालय रमते रोड से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया। ज्ञात हो पूर्व में राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की गई जिसमें कई प्रदेश ऐसे थे जो यात्रा में जुड़ नही पाए थे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने ऐसे जगहों पर भारत जोड़ो यात्रा कर राहुल गांधी के यात्रा के उद्देश्य को मजबूती प्रदान किया था।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!