समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार की मुनाफाखोर और जन विरोधी नीति के कारण गैस सिलेंडर के दाम लगभग बारहसौ (1174) हो गये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को जनता के दुख तकलीफ से कोई मतलब नही है, उसे अपने करारोपण में कोई समझौता नही करना है भले ही जनता बढ़े हुये टैक्स के कारण बेतहाशा महंगाई से परेशान हो। मोदी सरकार के आने के पहले 2014 में घरेलू गैस के दाम 500 रू. के नीचे था रसोई गैस के दाम 500…
Read MoreCategory: राजनीति
ईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनैतिक हताशा, कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही – सुशील आनंद शुक्ला
जहां विरोधी दल से भाजपा मुकाबला नहीं कर पाती वहां ईडी, सीबीआई को भेजती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्यवाही और ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के नाम पर परेशान करना भाजपा की राजनैतिक साजिश है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो वह केंद्रीय जांच…
Read Moreबृजमोहन ने उठाया कर्ज का मुद्दा….मुख्यमंत्री भूपेश ने बताया 54,850करोड़ लिया कर्ज दिया 22,753 करोड़ ब्याज।
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से राज्य शासन द्वारा लिए गए ऋण एवं उस पर दिए जा रहे ब्याज का का मामला उठाया। बृजमोहन ने जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2023 तक राज्य शासन ने कहां-कहां से कितनी राशि का ऋण लिया है इस पर ब्याज का प्रतिशत क्या है? प्रश्न अवधि में उधारी पर कितना ब्याज निर्धारित हुआ है और इसमें कितना चुकता किया गया है। साथ ही उन्होंने पूछा की क्या लिया गया ऋण राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट…
Read More488 दिनों का धरना बदला अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में, किसान सभा ने कहा – कोल इंडिया बदले अपनी रोजगार विरोधी नीतियों को.
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ द्वारा एसईसीएल के कुसमुंडा मुख्यालय के सामने पिछले 488 दिनों से दिया जा रहा धरना आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बदल गया है। आज किसान सभा के जिला सचिव प्रशांत झा, भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के अध्यक्ष रेशम यादव और सचिव दामोदर श्याम भूख हड़ताल में बैठे। उनके समर्थन में गेवरा, दीपका और कुसमुंडा के सैकड़ों भू विस्थापित परिवारों ने भी धरना दिया। उल्लेखनीय है कि कुसमुंडा में बरसों पुराने भूमि अधिग्रहण के बदले…
Read Moreत्रिपुरा नागालैंड में भाजपा की जीत मोदी मॉडल का नतीजा – अरुण साव
न भय, न भूख न भ्रष्टाचार, भाजपा ही देती है अच्छी सरकार पिट गया भूपेश मॉडल, अब छत्तीसगढ़ में साफ होगी कांग्रेस: भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने त्रिपुरा और नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मेघालय में भी अच्छे नतीजों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की जीत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में बुरी तरह पिट गई। यह साबित हो गया है कि देश कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ बढ़ गया है। छत्तीसगढ़…
Read Moreविधानसभा में गरजे बृजमोहन- नक्सली हत्याओं पर सरकार ने नहीं की चर्चा तो बृजमोहन ने कहा, सरकार ने कसम खाई है गोली चलाने की तो हमने भी कसम खाई है सीना ताने रखने की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होने को लेकर वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में नक्सल घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। पुलिस के जवान शहीद हो रहे हैं। हमारे चार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई है। नक्सली खून पर खून बहा रहे हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार तमाशा बीन बनी हुई है। बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार निर्मम, संवेदनहीन सरकार है। लोकतंत्र की…
Read Moreआज तीन राज्यों के नतीजों ने बता दिया कि नवंबर माह में होने जा रहे पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की सरकार ही बनेगी – ओम माथुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के लिए जो जीतने वाला प्रत्याशी होगा उसे ही टिकट मिलेगी । मेघालय तथा नागालैंड में चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तथा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का इस देश में कोई असर नहीं दिख रहा है आज 3 राज्यों के चुनाव परिणाम ने बता दिया है कि आगामी नवंबर माह में होने वाले पांच राज्यों…
Read Moreनेता प्रतिपक्ष बोले नारायण चंदेल मंत्री नहीं चलने दे रहे सदन, विपक्ष के अहम प्रस्ताव पर चर्चा से भागना जनता का अपमान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधानसभा में नक्सली हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं के मारे जाने के संबंध में चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर स्थगन प्रस्ताव के संदर्भ में सरकार के आचरण को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जिस तरह की वारदात हो रही हैं, नक्सली वारदात में पिछले एक माह में हमारे 4 कार्यकर्ताओं की शहादत हुई है, लगातार हमारे जवान भी मारे जा रहे हैं, धर्मांतरण…
Read Moreभाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी बस स्टैण्ड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का किया पुतला दहन, लगाये सरकार विरोधी नारे
ज्ञापन देकर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर हमला करने वालो की गिरफ्तारी की मांग की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल कुनकुरी के तत्वावधान में नगर के बस स्टैण्ड में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। गत 28 फरवार को जिला सुरजपुर के भैयाथान मण्डल के भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के उपर रेत माफियाओं द्वारा प्राणघातक हमला करते हुए उनपर गाड़ी चढ़ा दी गई थी जिससे उनके दोनो पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके है।…
Read Moreसिकासेर बांध का पानी नहर के माध्यम से सूखे खेतों एवं जलाशयों में लाया जाए : भाजपा
कांग्रेस सरकार ने पिछले बजट में 1 करोड़ रुपए सर्वे के लिए जोड़ा लेकिन इसके लिए कोई वित्तीय स्वीकृति नहीं दी: चुन्नीलाल साहू कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ छलने का काम किया है : संदीप शर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं किसान नेता संदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रभावित किसान आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री के निवास का घेराव करने के लिए निकले। इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि…
Read More