रायपुर/22 मार्च 2025। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार मीडिया में खबरें बनने के बाद दबाव में राज्य की भाजपा सरकार ने रिएजेंट और दवा सप्लाई घोटाले की जांच की घोषणा की थी। इस मामले की लीपापोती करने ईओडब्ल्यू से जांच कराई जा रही जबकि यह केंद्रीय पैसे में घोटाला है, अतः इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इस घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल है। उन्होंने चलती जांच के बीच सप्लाई करने वाली कंपनी को…
Read MoreCategory: राजनीति
जिपं सदस्य अन्नू तारक ने भी थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन ने मंत्री वर्मा व विधायकों की मौजूदगी में पार्टी का गमछा पहनाकर तारक को प्रदान की सदस्यता
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में गुरुवार को रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्र.-09 के विर्वाचित सदस्य अन्नू तारक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने भाजपा का गमछा पहनाकर श्री तारक को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री टंकराम वर्मां, विधायक त्रय अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू व गुरु खुशवंत साबेब सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने इस मौके पर श्री तारक का पार्टी में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम
रायपुर 19 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार, सांसद श्री तेजस्वी सूर्या सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक नीति, नक्सल उन्मूलन और बस्तर के विकास पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट, छत्तीसगढ़ विकास पर…
Read Moreबराबरी के बाद लकी ड्रा से तय हुआ कुनकुरी नगर पंचायत का उपाध्यक्ष, कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस के दीपक केरकेट्टा को मिली जीत!
कुनकुरी, 19 मार्च 2025: कुनकुरी नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित उपाध्यक्ष पद का चुनाव पूरी राजनैतिक सरगर्मी के बीच संपन्न हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन अंततः भाग्य का खेल कांग्रेस के पक्ष में गया, और दीपक केरकेट्टा ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। निर्वाचन प्रक्रिया: बराबरी के बाद किस्मत ने किया फैसला! निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया का संचालन पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम कुनकुरी…
Read Moreसत्ता की सुलगती जंग! कुनकुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में कौन पलटेगा बाज़ी? चुनाव आज!
कुनकुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद का चुनाव आज: कड़ी टक्कर की उम्मीद कुनकुरी, 18 मार्च 2025: आज कुनकुरी नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव संपन्न होने जा रहा है। यह चुनाव नगर की राजनैतिक दिशा को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद पूरे दिन चुनावी गतिविधियाँ तेज रहेंगी। संख्या बल के आधार पर उपाध्यक्ष पद के लिये दोनों दलों के पास 8-8 की संख्या में समान रूप से मतदान के लिये…
Read Moreमुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा पर कांग्रेस का हमला – ‘भाजपा प्रवक्ताओं का हक छीनकर बने हैं सलाहकार’
राहुल गांधी के संबंध में बयान देने से पहले पंकज झा अपना राजनैतिक कद देख ले – सुरेन्द्र वर्मा रायपुर/17 मार्च 2025। मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा द्वारा दिये गये बयान का प्रतिकार करते हुये प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदर्भ में बयान देने के पहले पंकज झा अपनी राजनैतिक हैसियत का स्वंय आंकलन कर ले। पंकज झा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चिंता करने के बजाय आत्म अवलोकन करें। उन्होंने खुद कितने प्रतिभाशाली भाजपा कार्यकर्ताओं का हक मारकर मुख्यमंत्री के सलाहकार की…
Read Moreछत्तीसगढ़ कांग्रेस का BJP पर हमला – ‘आरक्षण विरोधी है भाजपा, आदिवासियों और पिछड़ों के हक़ पर डाल रही डाका’
छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के सामाजिक न्याय विरोधी चरित्र के कारण आरक्षण बिल राजभवन में बंधक है – दीपक बैज रायपुर/17 मार्च 2025। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा ठेको मे किये गए आरक्षण के प्रावधान पर भाजपा नेताओं की आपत्ति भाजपा के सामाजिक न्याय विरोधी चरित्र को प्रदर्शित करता है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की कर्नाटका सरकार राज्य की सामाजिक परिस्थिति के अनुसार वहां के एससी, एसटी, ओबीसी तथा मायनेरिटी समाज के लोगो को विकास की मुख्य धारा मे बराबरी का अवसर देने के लिए सरकारी…
Read Moreशराबबंदी पर यू-टर्न! साय सरकार 67 नई शराब दुकानें खोलने की तैयारी में – कांग्रेस का हमला
5 साल तक शराबबंदी की दुहाई देने वाली भाजपा बताये राज्य में पूर्ण शराबबंदी कब लागू होगी? रायपुर/17 मार्च 2025। शराब की काली कमाई के लिए साय सरकार राज्य में 67 नई शराब दुकानें खोलने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है लगातार सरकार शराब की खपत बढ़ाने के प्रयास में लगी है। मंत्रिमंडल ने विदेशी शराब पर लगने वाले अतिरिक्त टैक्स 9.5 प्रतिशत को कम कर दिया। शराब की बिक्री बढ़ाने के…
Read Moreजशपुर के श्रमिकों को मिला नया नेतृत्व! खगेश्वर सिंह परमार बने भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष
जशपुर, 17 मार्च 2025: भारतीय जनता मजदूर संघ (बीजेएमएस) ने श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खगेश्वर सिंह परमार को जिला अध्यक्ष, जशपुर (निर्माण श्रमिक फोरम) के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार की गई है। खगेश्वर सिंह परमार की इस नियुक्ति की घोषणा भारतीय जनता मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रकाश अनंत द्वारा की गई। यह नियुक्ति श्रमिक वर्ग के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक अहम कदम…
Read Moreविनयशील की ताजपोशी से कुनकुरी में नई राजनीति की शुरुआत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले – ‘हर अड़चन के बावजूद नगर के विकास से समझौता नहीं’, विनयशील का कुनकुरी की जनता को वादा – ‘हर मुश्किल के बावजूद नगर सरकार को जनता के लिए समर्पित रखूंगा’
कुनकुरी, 17 मार्च 2025 : नगर पंचायत के शपथ ग्रहण में शामिल होने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुनकुरी पहूंचे। नगर पंचायत के सभागार में अपनी उपस्थिति में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष विनयशील एवं 7 पार्षदो का शपथ ग्रहण सम्पन्न होने के उपरांत पंचायत भवन के सामने कबीर पंथ के मैदान में कांग्रेस पार्टी का एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, पूर्व विधायक विनय भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा एवं स्थानीय कांग्रेसी…
Read More