नगर अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट से जातीय राजनीति पर गरमाई कुनकुरी की सियासत : भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी टक्कर – डीडीसी  मलिता बाई बोली ‘ओछा प्रचार’, नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने किया पलटवार -कहा ‘आदिवासी अस्मिता पर हमला’

कुनकुरी, 27 जून 2025 : कुनकुरी की सियासत एक बार फिर उबाल पर है — इस बार मुद्दा विकास का नहीं, बल्कि जाति की वह चिंगारी है जिसे राजनीति ने हवा दे दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल आदिवासी समाज के बीच हलचल मचा दी, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी ज़बरदस्त भूचाल ला दिया है। DDC मलिता बाई ने इसे “जाति की ओछी राजनीति” करार दिया, तो वहीं कांग्रेस खेमे से नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने भाजपा पर आदिवासी अस्मिता को कुचलने का…

Read More

नगर पंचायत कुनकुरी में विकास विरोध का नया चेहरा : अध्यक्ष विनयशील पर भाजपा पार्षदों ने लगाया सुनियोजित राजनैतिक षड्यंत्र रचने का आरोप.. देखें प्रेस वार्ता का पूरा विडिओ..!

पार्षदों ने कहा – कांग्रेस शासनकाल के घोटालों पर मौन, 13 माह के कार्यकाल में ‘भ्रष्टाचार’ ढूंढने में व्यस्त कुनकुरी, 19 मई 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी में इन दिनों विकास कार्यों को लेकर गंभीर राजनीतिक टकराव उभर कर सामने आया है। नगर पंचायत के भाजपा जनप्रतिनिधियों (पार्षदों) ने प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपने पद का दुरुपयोग कर योजनाबद्ध तरीके से न केवल विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं, बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा…

Read More

सत्ता का नशा या कानून को चुनौती ? कुनकुरी में सरपंच ने वर्दी उतरवाने की दी धमकी, शराब के नशे में ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, गिरफ्तारी के बाद सियासी हलकों में मचा भूचाल !

कुनकुरी, 5 मई 2025 / जब सत्ता के नशे में चूर जनप्रतिनिधि कानून को ठेंगा दिखाने लगे, तो सवाल उठता है – क्या लोकतंत्र में चुनी हुई कुर्सी गुंडागर्दी की छूट देती है? कुनकुरी में ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक ग्राम पंचायत का सरपंच – जो स्वयं को सत्ता से जुड़ा बताता है – ने ट्रैफिक पुलिस से सरेआम बदसलूकी की, वर्दी उतरवाने की धमकी दी और खुद को ‘ऊपर तक संपर्क वाला’ कहकर पूरे सिस्टम को ललकारा। इस घटना ने न केवल शासन-प्रशासन को सकते…

Read More

धर्मांतरण आरोपों से सुलगा कुनकुरी! हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज मामले में गरमाया माहौल, ईसाई आदिवासी महासभा का विरोध प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग…देखें..विडिओ..!

हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज से निष्कासित छात्रा के आरोपों को बताया गया षड्यंत्र, ईसाई आदिवासी महासभा ने की FIR और स्वतंत्र जांच की मांग कुनकुरी, 14 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज में धर्मांतरण को लेकर उपजा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक ओर जहां एक छात्रा ने कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर विंसी जोसेफ पर जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव डालने, मानसिक प्रताड़ना और परीक्षा से वंचित करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर ईसाई आदिवासी महासभा ने छात्रा के इन आरोपों…

Read More