समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी मेरे लिये वंदनीय और पूजनीय है। पहले मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ आता था। एक तरफ मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल से कांग्रेस की सरकार हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालों मे बहुत विकास हुआ है। मध्यप्रदेश से ज्यादा छत्तीसगढ़ में विकास हुआ है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती हैं और माता कौशल्या के मंदिर को सजाने एवं संवानने का काम भूपेश बघेल की…
Read MoreCategory: राजनीति
मंत्री मो. अकबर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन की संयुक्त पत्रकार वार्ता : कांग्रेस जो कहती है वह करती है, भाजपा महतारी वंदना के नाम पर भ्रम फैला रही – मो. अकबर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मंत्री मो. अकबर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने राजीव भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। मंत्री मो. अकबर ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव चल रहा है। 20 विधानसभा में चुनाव हो चुके है। बाकी विधानसभा के चुनाव के लिये 17 नवंबर मतदान किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी ने 2018 में घोषणा पत्र के जरिये 68 विधानसभा सीटों में जीत हासिल हुआ। उन घोषणा पत्र में जो वायदा किया गया था उनमें से अधिकांश वायदे कांग्रेस पार्टी ने पूरा…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : असीम दत्ता के कोर्ट में दिये गये बयान से साफ ईडी ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने रचा षड़यंत्र, गलत बयानी के लिये प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माफी मांगे – काँग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि ईडी ने कुछ दिनों एक ड्राइवर को पकड़ा था, जिसके कथित बयान के आधार पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव एप्प से 508 करोड़ रू. लेने का आरोप लगाते हुये एक प्रेस नोट जारी किया था। ईडी के प्रेसनोट का आधार ड्राइवर असीम दत्ता का कथित बयान था जिसका की दावा ईडी कर रही है लेकिन उसी असीम दत्ता ने माननीय न्यायालय के समक्ष अपने…
Read Moreनिर्वाचन समीप, फ्लाइंग स्कवाड दल ने की बड़ी कार्रवाई : प्रिंटिंग प्रेसों में पड़े छापे, मिले बिना अनुज्ञा के छपे नकली मतपत्र, तो कहीं बताई गई संख्या से ज्यादा प्रचार सामग्री भंडारित, बिना अनुमति के प्रचार सामग्री का परिवहन, सभी जप्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर जिले में 17 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन होने हैं। इसके मद्देनजर जिले में फ्लाइंग स्कवाड दल भी अधिक सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को अम्बिकापुर शहर में प्रिटिंग प्रेसों में सघन जांच करते हुए अलग अलग फ्लाइंग स्कवाड दल द्वारा प्रभावी कार्रवाईयों को अंजाम दिया गया है। जिसमें गोयल प्रिंटर्स से बिना अनुज्ञा के प्रत्याशियों के छपे नकली मतपत्र और महतारी वंदन योजना में पंजीयन हेतु फार्म जप्त किए गए। इसी तरह आकृति प्रिंटर्स चोपड़ापारा में बताई गई संख्या से ज्यादा संख्या में छपी प्रचार सामग्री…
Read Moreभाजपा के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र पर अब छत्तीगढ़ की जनता देगी जवाब, भाजपाई बताए कि 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक 2 दिसंबर 22 से आज़ तक राजभवन में लंबित क्यों है ? – सुरेंद्र वर्मा
कांग्रेस कराएगी जातिगत जनगणना, भाजपा और मोदी सरकार सामाजिक न्याय विरोधी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का मूल चरित्र ही छत्तीसगढ़िया विरोधी है। 15 साल रमन सिंह को अवसर मिला था, छत्तीसगढ़ के बहुसंख्यक आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों का भला कर सके। भाजपा नेताओं को 15 साल अवसर था कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति और समृद्धि का संरक्षण और संवर्धन करते, लेकिन भाजपाइयों…
Read Moreभूपेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का नतीजा है आज धनतेरस में बाजार में रौनक, मोदी सरकार की कुनीतियों के चलते जहां देशभर में मंदी है छत्तीसगढ़ के बाजार में खुशहाली – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का असर धनतेरस के दिन बाजार में रौनक दिख रहा है बीते 5 साल में भूपेश सरकार ने जनता के जेब में 175000 करोड रुपए डाले हैं जिसके चलते आज मोबाइल बाजार, ऑटोमोबाइल सेक्टर, क्लॉथ ज्वेलरी, किराना सहित सभी शौक और जरूरतों के समान वाले दुकानों में आज भरपूर ग्राहकी नजर आ रही है। 9 साल में मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश मंदी महंगाई और…
Read Moreराज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला की पत्रकार वार्ता : राज्य के किसी नेता को सामने लाना चाहिए भाजपा जो गारंटी दे रहे है उस गारंटी को पूरा कौन करेगा? – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव चल रहे है। 17 नवंबर को अंतिम चरण का मतदान होना है। पहले चरण में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और दूसरे चरण में इससे भी ज्यादा मजबूत स्थिति रहेगी ऐसी खबरे और रिपोर्ट आ रही हैं। यहां छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बननी है और मजबूती से बनेगी। भाजपा का जो दुष्प्रचार चल रहा है, जो न कर्नाटक में चला न ही हिमाचल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु कही भी नहीं चला। और आप ने…
Read Moreबृजमोहन के आरोपों को गंभीरता से ले सरकार, मुख्यमंत्री ने फिर दिखाई तुष्टिकरण की राजनीति, यह हमला पहले चरण के चुनाव का कांग्रेसी एक्जिट पोल है – नारायण चंदेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर प्रचार के दौरान बैजनाथपारा में हुए हमले को लेकर बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने इतने गंभीर मामले में भी तुष्टिकरण की राजनीति की एक बार फिर नजीर पेश की है। बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में महापौर एजाज ढेबर द्वारा सुनियोजित तरीके से हमला कराया गया। नेता…
Read Moreभाजपा देने जा रही है कर्मचारियों को केंद्र के बराबर डीए और एरियर्स की राशि – संतोष पांडेय
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान100 दिन में के कमिटी बनेगी – संतोष पांडे कांग्रेस राज मे कर्मचारियों को भटकना पड़ा भाजपा रखेगी उनका सम्मान – संतोष पांडे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सौ दिन में कमेटी बनाने, केंद्र के समान डीए देने और बकाया एरियर्स देने का वादा अपने संकल्प पत्र में किया है। भूपेश बघेल ने 5 साल तक कर्मचारियों को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। पिछले चुनाव में किए गए सारे वादे झूठे साबित…
Read Moreअब भाजपा सरकार में किसान बेचेंगे अपना धान, एकमुश्त पाएंगे भुगतान – अरुण साव
कांग्रेस से त्रस्त प्रदेश के किसान, भाजपा सरकार बनने के बाद ही बेचेंगे धान : साव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के 1361 केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी तक नहीं होने पर किया कटाक्ष : बघेल याद रखें, काठ की हांडी एक बार ही चूल्हे पर चढ़ती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पाँच दिन बीत जाने के बाद भी 10 जिलों के 1361 केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत नहीं होने को प्रदेश सरकार और…
Read More