समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विगत 8 सितम्बर को आयोजित केबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 2021 के निर्माण की अनुमति प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया। छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म निर्माण हब बनकर उभरेगा। फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ में निर्मित राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त फिल्म को प्रोत्साहन अनुदान दिए जाने के प्रावधान तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त…
Read More