कलेक्टर स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को परखने छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भर्रीटोला एवं खोभा के स्कूल पहुंचे

कलेक्टर ने बच्चों से पूछे प्रश्र, बच्चों ने दिया तत्परतापूर्वक जवाब ग्राम खोभा के पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक की अनुपस्थिति पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को परखने छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भर्रीटोला एवं खोभा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पहुंचे। कलेक्टर ने ग्राम भर्रीटोला के प्राथमिक शाला में कक्षा पांचवीं के बच्चों से हिन्दी विषय के प्रश्र पूछे। उन्होंने बच्चों से रोबोट क्या होता है, सड़क बनाने में किन-किन सामग्रियों की…

Read More

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की गतिविधियों का जमीनी स्तर पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

विकासखंड छुरिया के ग्राम भर्रीटोला, खोभा, सड़क चिरचारी एवं पेण्ड्रीडीह के गौठान, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गिरदावरी, वृक्षारोपण स्थल का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली, ग्राम भर्रीटोला में स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज विकासखंड छुरिया में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, गिरदावरी और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की गतिविधियों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम भर्रीटोला एवं पेण्ड्रीडीह के गौठान, आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य…

Read More

रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर मे उच्च शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर, रायपुर में विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 11वीं एवं 12वीं के छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम आज 22 सितम्बर को आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने अभ्यर्थियों को सफलता के लिए जुनून, एकाग्रता एवं लगन को आवश्यक बताया। उन्होंने केन्द्रीय और राज्य शासन के द्वारा की जाने वाली नियुक्तियां सार्वजनिक सेवा संस्थाओं और निजी संस्थाओं की नियुक्तियों के विषय में विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप…

Read More

युवा शिक्षित बेरोजगारों के लिए 24 सितम्बर को नवा रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 सितम्बर शुक्रवार को एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स राखी, दुकान क्रमांक 7, सेक्टर 25, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेस, रायपुर द्वारा 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती एकान्टेंट (टैली ई.आर.पी. के साथ), सेल्स एक्सीक्यूटीव, डिलीवरी ब्वाय,…

Read More

पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाण पत्र पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर,  मुख्य विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा विद्युत मंडल में पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाणपत्र पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन 30 सितंबर तक निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। उक्त हेतु पूरे भरे हुए आवेदन 30 सितंबर तक कार्यालय में जमा करना होगा।

Read More

कलेक्टर ने किया चपका हाईस्कूल का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर विकासखण्ड के ग्राम चपका में स्थित हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान विषय से संबंधित प्रयोगशाला में किए नवाचार का अवलोकन कर छात्रों का हौसला अफजाई किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व स्कूल प्राचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read More

मंत्री डॉ डहरिया ने जनदर्शन में सुनी आमनागरिकों की समस्या

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों एवं विधानसभा क्षेत्र से आए आम नागरिकों से आवेदन लिए और नियमानुसार आवेदनों पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मंत्री डॉ डहरिया का विभिन्न क्षेत्र से आए नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मान भी किया।

Read More

जशपुर ने असमय खोया अपना होनहार लाल, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, मुक्तिधाम राजकीय सम्मान के साथ वैदिक मंत्रों के साथ हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा का देखें वीडियो………….

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर, अपने लाड़ले छोटू बाबा को असमय खोकर जशपुर राजपरिवार सहित पूरा अंचल शोक में डूबा हुआ है। अल्प आयु में हुए उनके निधन से यह दुःख दुगुना हो गया है। परिजन, राजनेता, अंचल के नागरिक सहित सभी लोग उनको नम आंखों से विदाई देकर शोकमग्न है। पूरे अंचल में उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालों का लग रहा तांता उनके प्रति प्रेम को दर्शा रहा है। समाज के सभी वर्ग, जाति, धर्म के अंतिम व्यक्ति तक उनकी लोकप्रियता उनकी अंतिम यात्रा में जुटी…

Read More

सक्षम बिटिया अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई कार्यशाला, युवोदय के स्वयंसेवकों हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर , नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन के द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में बिटिया को सक्षम बनाने के लिए पुरे देश में 8 सितम्बर को सक्षम बिटिया अभियान लॉन्च किया गया था, इस अभियान के अंतर्गत पुरे देश में 7 लाख बालिकाओं को विद्यालयी गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सक्षम बिटिया अभियान छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में संचालित है। बस्तर जिले में यह अभियान कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में चल रहे युवोदय के सहयोग से संचालित हो रहा है। इस अभियान…

Read More

छत्तीसगढ़ में कोरोना काल के दौरान 522 करोड़ रूपए के 13.05 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण

समस्त 12.14 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को हो चुका शत-प्रतिशत भुगतान मुख्यमंत्री के निर्देश पर मई-जून के दो माह में ही 502 करोड़ का हो चुका था भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2021 के दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन में 522 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के 13 लाख 5 हजार 710 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। इस दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वाले समस्त 12 लाख 14 हजार 372 संग्राहकों को 522 करोड़ रूपए की राशि का शत-प्रतिशत भुगतान भी कर दिया गया है।…

Read More