छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मंजूरी देने सीएम ने कहा ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में किया गया विस्तृत विचार-विमर्श ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ को उपलब्ध कराए जाएं और अधिक संसाधन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगभग चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मंजूरी देने और ग्रामीण…
Read MoreDay: September 15, 2021
अभियंता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, देश के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को भारत देश में प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहर के लालबाग क्षेत्र में स्थित अभियंता चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएल टेकाम, अधीक्षण अभियंता सीजीआरआरडीए केआर शास्त्री, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जीआर रावटे सहित सभी निर्माण विभागों के वरिष्ठ और अन्य अधिकारी,…
Read Moreअभियंता दिवस पर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, अभियंता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।…
Read Moreलर्नेट स्किल प्रा.लि. को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय के भुगतान में अनियमितता का मामला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोरायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक पाठ्यक्रम को पढ़ाने वाले प्रशिक्षकों के मानदेय के संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्यावसायिक शिक्षा प्रमुख आईएलएंडएफएस (लर्नेट स्किल) प्रा.लि. संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के 4 दिवस के भीतर विगत दो माह का व्यावसायिक प्रशिक्षकों का मानदेय भुगतान करना सुनिश्चित करें। यदि 04 कार्यालयीन दिवस के भीतर मानदेय भुगतान की कोई कार्रवाई नहीं…
Read Moreमुख्यमंत्री शामिल हुए समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण समारोह में, उतई क्षेत्र को दीं कई सौगातें
4 करोड़ की लागत से मोरिद टैंक का होगा जीर्णाेद्धार उतई में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पालिका बाजार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोरायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के उतई में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं, इनमें मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार की घोषणा भी शामिल है। 4 करोड़ रुपए की लागत से मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार से 240 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए जलापूर्ति के साथ ही टैंक की पेयजल आपूर्ति की क्षमता…
Read Moreगृह (पुलिस) विभाग में 74 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश हुआ जारी….देखें सूची
लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों को मिली पदोन्नति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोरायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और उनके निर्देश पर गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज 74 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिए गए हैं। गृह विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर, निरीक्षक रेडियो, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक एम संवर्ग के कुल 74 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए। इनमें 47 अधिकारियों की पदोन्नति उप पुलिस अधीक्षक के पद पर, 19 अधिकारियों की सहायक सेनानी, एक अधिकारी की उप पुलिस अधीक्षक…
Read More