गृह (पुलिस) विभाग में 74 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश हुआ जारी….देखें सूची

Advertisements
Advertisements

लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों को मिली पदोन्नति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो
रायपुर,
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और उनके निर्देश पर गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज 74 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिए गए हैं।  

गृह विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर, निरीक्षक रेडियो, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक एम संवर्ग के कुल 74 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए। इनमें 47 अधिकारियों की पदोन्नति उप पुलिस अधीक्षक के पद पर, 19 अधिकारियों की सहायक सेनानी, एक अधिकारी की उप पुलिस अधीक्षक रेडियो, 04 अधिकारियों की उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा तीन अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक एम के पद पर पदोन्नत किया गया है।

देखें आदेश

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!