समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अम्बिकापुर के सत्तीपारा स्थित सी-मार्ट का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओ के द्वारा अल्प समय मे सुव्यवस्थित व बड़ी संख्या में उत्पादों की बिक्री को देखकर खुश हुए और संचालन व्यवस्था की सराहना की। श्री जैन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सरगुजा संभाग में भेंट मुलाकात अभियान के सिलसिले में सरगुजा संभाग के दौरे पर है। इसी कड़ी में वे शुक्रवार को अम्बिकापुर पहुँचे थे। मुख्य सचिव ने सी मार्ट में बिक्री के लिए रखे गए उत्पादों का अवलोकन किया…
Read MoreMonth: May 2022
गिरदालपारा के किसानों में आए बदलाव की बयार देख कमिश्नर श्याम धावड़े ने जताई प्रसन्नता
इस परियोजना से किसानों के जीवन में आई है बदलाव की बयार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर पर मलगेर नदी पर बने गिरदालपारा परियोजना का लाभ ले रहे किसानों में आए बदलाव की बयार देखकर कमिश्नर श्याम धावड़े ने प्रसन्नता जताई। गुरुवार को सुकमा जिले के प्रवास पर पहुंचे कमिश्नर ने गिरदालपारा परियोजना का अवलोकन किया और स्थानीय किसानों के साथ बातचीत की। इस दौरान कलेक्टर विनीत नंदनवार भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान इस परियोजना से खुश किसानों ने बताया कि उन्हें कभी भी…
Read Moreविद्यार्थियों के स्थायी जाति और निवास प्रमाण पत्र मिलेंगे स्कूलों में, प्रमाण पत्र बनाने स्कूलों में लगेंगे विशेष शिविर
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय एवं केन्द्रीय बोर्ड के स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए कोर्ट-कचहरी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को अब स्कूलों में ही यह प्रमाण पत्र बनाकर दिए जाएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्कूलों में निर्धारित तिथि में विशेष शिविर लगाए जाएंगे और विद्यार्थियों को वहीं स्थायी जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र तैयार…
Read Moreछत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू, चालू वर्ष में 17.32 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य, लगभग 13 लाख परिवारों को मिलेगा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लाभ
वन मंत्री अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2022 के दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। राज्य में चालू वर्ष के दौरान 17 लाख 32 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य है। इनमें अब तक एक लाख 75 हजार 400 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन…
Read Moreबृजमोहन व भाजपा को छत्तीसगढ़ की परंपरा संस्कृति से नफरत क्यों है- कांग्रेस
छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, तीज, त्योहारों को भाजपा ने दबाने का काम किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बोरे बासी खाने का आह्वान और माटी पूजा कार्यक्रम को छद्म छत्तीसगढ़ियावाद बतायें जाने को कांग्रेस ने बृजमोहन और भाजपा की बौखलाहट बताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पहली बार प्रदेश को ठेठ छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री मिला है जो प्रदेश की भाषा संस्कृति, रीति-रिवाज, खान-पान, तीज त्योहारों को न सिर्फ समझता है बचपन से इन सब को जिया है जिनके…
Read Moreमुख्यमंत्री ने केरता में गन्ना उत्पादक किसानों से की मुलाकात, शुगर फैक्ट्री के संचालक मंडल को पीपीपी मॉडल पर गन्ने से एथेनॉल बनाने का यूनिट लगाने का दिया सुझाव, कहा संचालक मंडल के निर्णय के बाद होगी आगे की कार्यवाही
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन सूरजपुर जिले के सीमावर्ती गांव केरता में माँ महामाया शुगर फैक्टरी में गन्ना उत्पादक किसानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने की तर्ज़ पर यहाँ भी पीपीपी मॉडल पर गन्ने से एथेनॉल बनाने का यूनिट लगाया जाना उचित होगा। संचालक मंडल के निर्णय के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर गन्ना उपजाने वाले किसानों की मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री से किसानों से चर्चा…
Read Moreरघुनाथनगर में खुलेगा कॉलेज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: वाड्रफनगर में मिनी स्टेडियम और अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा
जनता की शिकायत पर पटवारी निलंबित मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में लोगों से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर युवाओं की मांग पर रघुनाथनगर में कॉलेज खोलने, वाड्रफनगर में मिनी स्टेडियम और अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट प्रारंभ करने के साथ ही रघुनाथनगर में तालाब निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर…
Read Moreकोरोना मौतों पर डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों पर मोदी सरकार जारी करें श्वेत पत्र – कांग्रेस
कोविड से मौतों के आंकड़ों को एकत्रित करने में छत्तीसगढ़ में पूरी पारदर्शिता और सावधानी बरती गयी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कोरोना की मौतों पर डब्ल्यूएचओ का जो आंकड़ा आया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं दुःखद भी है, क्योंकि उनका कहना है की कोविड के चलते हिंदुस्तान में 47 लाख मौतें हुई हैं जो कि मोदी सरकार के दिसंबर 2021 तक आधिकारिक आंकड़े 4 लाख 80 हज़ार से लगभग 10 गुना अधिक है। यही नहीं उनका यह भी कहना है कि दुनिया…
Read Moreभेंट-मुलाकात: जगह-जगह देखने को मिल रहा मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और सख़्त रूख का नजारा, कैंसर पीड़ित सोमारू साय के इलाज के लिए मौके पर ही दे दी एक लाख की स्वीकृति
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने बीते 4 मई से सरगुजा अंचल के दौरे पर निकले हैं, इस दौरान पीड़ित, बीमार एवं लाचार लोगों के प्रति एक ओर जहां मुख्यमंत्री की उदारता एवं उनकी संवेदनशीलता देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर शासकीय कामकाज लापरवाही एवं जनता जनार्दन के कामों में लेट-लतीफी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति मुख्यमंत्री का सख़्त रूख का नजारा भी जगह-जगह दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सरकार…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोविंदपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा, माता राजमोहिनी समाधि स्थल परिसर में गेट निर्माण, सौंदर्यीकरण और अहाता निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा
झरिया ज्वाला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा गोविंदपुर में 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन की स्थापना की घोषणा: इससे 95 गांवों को होगा फायदा हाथी की समस्या से निपटने के लिए 11 गांवों में 33 जगहों पर लगायी जाएगी सोलर लाइट 11 नंबर चौकी से रमकोटा मार्ग निर्माण की घोषणा गोविंदपुर में आवर्ती चराई गौठान निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के निलंबन की कार्यवाही की घोषणा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण: बच्चों को वितरित की टाफियां उप स्वास्थ्य केंद्र जजावल में 6 बिस्तरों वाले कोविड वार्ड का किया लोकार्पण…
Read More