भेंट-मुलाकात के दौरान हर रोज पेड़ लगा रहे मुख्यमंत्री, गोविंदपुर में भी माता राजमोहनी देवी समाधि परिसर में रोपा जामुन का पौधा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के साथ-साथ हर रोज पेड़ भी लगा रहे हैं। आज भी उन्होंने गोविंदपुर में गांधीवादी समाजसेवी पद्मश्री माता राजमोहनी देवी के समाधि परिसर में जामुन का पौधा रोपा। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की शासन की रणनीति में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को भी महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया है। सुराजी गांव योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नदी तट वृक्षारोपण, जंगलों में फलदार…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वाड्रफनगर के पटवारी पन्नेलाल निलंबित, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनों से पटवारी के खिलाफ मिली थी शिकायत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर के पटवारी पन्नेलाल को अपने पदीय दायित्वों के प्रति स्वेच्छाचारिता और लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आमजनों से पटवारी श्री पन्नेलाल के विरूद्ध रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय वाड्रफनगर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Read More

कल कार्ड बना, आज राशन भी मिल गया, मुख्यमंत्री की तत्काल कार्यवाही से खुश हैं कबिलासो दाई

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डौरा की भेंट-मुलाकात सभा में कल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिस बुजुर्ग कबिलासो दाई की मांग पर उनका तत्काल राशन कार्ड बनवाया था, उन्हें आज राशन भी मिल गया। ग्राम कोचली की निवासी कबिलासो दाई ने कल मुख्यमंत्री से राशन कार्ड बनवा देने का अनुरोध किया था, जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मौके पर ही राशन कार्ड बनवा कर उन्हें सौंप दिया। 67 वर्षीय कबिलासो दाई को नये अंत्योदय राशन कार्ड पर आज उनके गांव के राशन दुकान से…

Read More

मंत्री श्रीमती भेंड़िया का बस्तर जिले के सिरहापारा आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण : काम में लापरवाही बरतने पर सुपरवाइजर तत्काल प्रभाव से निलंबित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया द्वारा 06 मई को बस्तर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना लोहाण्डीगुड़ा के सेक्टर बडॅ़ाजी के सिरहापारा आंगनबाड़ी केन्द्र के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती पार्वती शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदाय किया जाना नहीं पाया गया। श्रीमती पार्वती शर्मा द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण नहीं करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को…

Read More

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर : एसीआई के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में 50 वर्षीय महिला के हृदय के तीन वाल्व का हुआ सफल ऑपरेशन

डॉ.कृष्णकांत साहू (विभागाध्यक्ष) के नेतृत्व में हुआ यह जटिल ऑपरेशन महिला को 20 साल से सांस फूलने की थी शिकायत, महिला के पेट में बार बार भर जाता था पानी महिला के हृदय  के तीनों वाल्व थे खराब, माइट्रल वाल्व में लगाया गया कृत्रिम वाल्व, ट्राइकस्पिड वाल्व एवं एओर्टिक वाल्व का किया गया रिपेयर, महिला को सात दिन तक रखा गया पेसमेकर में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित एसीआई के हार्ट चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में एक…

Read More

महिला बाल विकास मंत्री ने बस्तर में आंगनबाड़ियों का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पाए जाने पर सुपरवाइजर और समूह पर कार्रवाई के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन 6 मई को श्रीमती भेंड़िया ने बस्तर जिले के आंगनबाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ियों का अवलोकन कर सरकार की योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया। श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार सरकार की प्राथमिकताओं में है। राज्य सरकार बस्तर क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। श्रीमती भेंड़िया ने…

Read More

मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर, बाल हठ के सामने झुके मुख्यमंत्री

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के तहत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर पहंुचे। उन्होंने वहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की औऱ उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राजगीत ’अरपा-पैरी के धार’ गीत गाकर सुनाया। इस दौरान स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली बच्ची स्मृति ने पूछा मुख्यमंत्री जी मैं हेलीकॉप्टर में कब बैठूंगी, मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तुम…

Read More

मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर में एक्सरे मशीन का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के तीसरे दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। नई एक्सरे मशीन से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मराजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Read More

भेंट-मुलाकात अभियान : रामानुजगंज में अधिकारियों से मिले मुख्यमंत्री, आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल हो निराकरण : मुख्यमंत्री श्री बघेल

पुलिस की कार्यशैली लोगों को न्याय दिलाने की हो कहा- किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निराकरण लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का समय सीमा में हो समाधान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज सबेरे रामानुजगंज में जिले के अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की समस्याओं को जानने-सुनने के लिए विधानसभाओं के दौरे पर निकले हैं। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण और आमजनों से संवाद उपरांत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.…

Read More

ड्रायव्हिंग लायसेंस नवीनीकरण में हुआ भारी बदलाव : सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण के उपरांत ही किया जावेगा भारी वाहन चालकों का लायसेंस नवीनीकरण

निलम्बन हेतु अनुशंसित लायसेंस धारक का प्रशिक्षण उपरांत ही लायसेंस बहाल करने के निर्देश दिये गये समस्त क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त होने के उपरांत ही स्कूल बस चलाने के लिये वाहन चालक होगें अधिकृत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण के विभिन्न उपायों के अनुक्रम में ट्रक-बस सहित अन्य भारी वाहन चालकों का लायसेंस नवीनीकरण प्रशिक्षण के उपरांत ही किया जावेगा। इसी प्रकार शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त होने के उपरांत ही स्कूल बस चलाने के लिये वाहन चालक अधिकृत…

Read More