छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की तैयारियां शुरू, अक्टूबर माह से शुरू होगी खेल प्रतियोगिताएं, छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे शानदार अवसर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले माह अक्टूबर से शुरू होगा। खेलों के आयोजन की तैयारियों के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं अपर मुख्य सचिव खेल विभाग श्रीमती रेणु जी पिल्ले शामिल हुई। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा…

Read More

सिंगल यूज प्लास्टिक के विलोपन के लिए गठित टास्क फोर्स की दूसरी बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के विलोपन के लिए गठित टास्क फोर्स की दूसरी बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा हुई। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही करने तथा विकल्प के रूप में कागज के बैग प्लेट, दोना-पत्तल का उपयोग करने के लिए जन सामान्य को प्रेरित करने पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य के औद्योगिक संस्थानों एवं…

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत परसाभाठा बालको में पुलिस द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13 सितंबर 2022 को परसाभाठा बालको बाजार में नशा के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देकर अवैध नशे से दूर रहने समझाईश दिया गया। थाना बालको नगर जिला कोरबा द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए अपराधों के प्रति सजग रह कर नशा से दूर रहने के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया।

Read More

फोर्टिफाइड चावल के लाभ के संबंध में 15 सितम्बर को कांकेर में कार्यशाला, खाद्य मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की विशेष मौजूदगी में 15 सितम्बर को जिला मुख्यालय कांकेर में फोर्टिफाइड चावल के संबंध में जनमानस में जागरूकता के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला पूर्वान्ह 10.30 बजे जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में होगी। कार्यशाला में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारत सरकार के प्रतिनिधि, भारतीय खाद्य निगम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग के राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी, वर्ल्ड फूड…

Read More

सहकारी बैंक उद्यानिकी फसलों के लिए किसानों को ज्यादा से ज्यादा ऋण दें, वित्तीय सक्षमता के लिए जमा पूंजी का 40 से 60 प्रतिशत तक ऋण वितरण जरूरी

मार्च 2023 तक सभी सहकारी बैंक शाखाओं में हो एटीएम की सुविधा दूरस्थ एवं वनांचल इलाकों में मोबाईल बैंकिंग शुरू करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिम शिखर गुप्ता ने आज यहां अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर राज्य में किसानों को बिना ब्याज के दिए जाने वाले अल्पकालीन कृषि ऋण सहित बैंकिंग गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। विशेष सचिव ने सहकारी बैंक के अधिकारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप धान के अतिरिक्त अन्य फसलों, उद्यानिकी की…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छोटे भूखण्डों के पंजीयन प्रारंभ करने के फैसले से आम जनता को मिली बड़ी राहत : एक जनवरी 2019 से अब तक 3.70 लाख से अधिक छोटे-भूखण्डों का हुआ पंजीयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आम जनता को राहत देने के लिए जनवरी 2019 में छत्तीसगढ़ में छोटे भूखण्डों के पंजीयन प्रारंभ करने के फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। छोटे भू-खण्डों को खरीदने और बेचने पर इसके पहले काफी समय से रोक लगी थी। इस रोक के कारण लोग पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने भूखण्डों की खरीद बिक्री नहीं कर पा रहे थे।  मुख्यमंत्री द्वारा छोटे भू-खण्डों की खरीदी-बिक्री पर रोक हटाने के फैसले और इसके लिए ई-पंजीयन प्रणाली में…

Read More

आदतन चोर और निगरानी बदमाश सूरज हथठेल आया पुलिस गिरफ्त में, अपहरण,  हत्या का प्रयास सहित चोरी के 5 मामलों में था वांछित, गिरफ्तारी से बचने हेतु हो गया था फरार, सूरज हथठेल का साथी चंद्र शेखर सिदार भी हुआ गिरफ्तार…

गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट, फिनायल पीकर, स्वयं को घायल कर पुलिस पर दबाव बनाने का करता है प्रयास पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने बनाई गई थी टीम, मोहल्ले वालों ने खुशी का इजहार कर कोरबा पुलिस के जयकार के लगाए नारे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा आदतन चोर एवं निगरानी बदमाश बुधवारी निवासी सूरज हथठेल को उसके साथी चंद्रशेखर सिदार के साथ गिरफ्तार करने में कोरबा पुलिस को सफलता मिली है। सूरज हथठेल आदतन शातिर चोर है, जो गिरफ्तारी से बचने लुक छिप…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए लैलूंगा विधानसभा के कुंजेमुरा गांव पहुंचे, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और किया निराकरण

श्री बघेल ने ग्रामीणों को कई विकास और निर्माण कार्यों की दी सौगात तमनार में नवीन ग्रामीण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा और उप कोषालय खुलेगा शासकीय कला विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तमनार में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं शुरू होंगी ग्राम सराईपाली में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौराभाठा के नवीन भवन का होगा निर्माण  कुंजेमुरा में खुलेगा स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लैलूंगा का नामकरण सेठ जयदयाल सिंघानिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार का नामकरण स्वर्गीय. जयलाल चौधरी के नाम पर करने…

Read More

छत्तीसगढ़ी भाषा में है हमारी पीढ़ियों का ज्ञान, अंग्रेजी के साथ छत्तीसगढ़ी भी फर्राटे से बोलें तब बनेगी बात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की विद्यार्थी ने कहा छत्तीसगढ़ी नहीं आती तो मुख्यमंत्री ने कही यह बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ हमको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए, यह आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन अच्छा इंसान बने रहने के लिए अपनी जड़ों से जुड़ना भी बहुत जरूरी है और इसके लिए हमें स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है। हमारी स्थानीय भाषा हमें अपने परिवेश की समझ दिलाती है परंपरा से आया ज्ञान सिखाती हैं। अन्यथा इतनी सारी पीढ़ियों का जो ज्ञान छत्तीसगढ़ी भाषा में है ,उसे…

Read More

देवारी तिहार पर किसानों को मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त, चपले के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, अच्छी फसल के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने की अपील

मुख्यमंत्री ने आम जनता से ली राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के ग्राम चपले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रू-ब-रू होकर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में देवारी तिहार पर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जमीन की गुणवत्ता और उर्वरता को बनाए रखने के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट…

Read More