पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ईमानदार पहल करती तो 18 साल पहले ही इस वर्ग के लोगों को हक मिल जाता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की 12 जाति समुदायों अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भेजकर राज्य की विभिन्न जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का आग्रह किया था। उसी पहल का नतीजा है कि…
Read MoreDay: September 14, 2022
मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, मजदूरों को मिली राहत, श्रीनगर में फंसे मजदूरों में से एक दल हुआ वापस, दूसरे दल को छत्तीसगढ़ लाने के लिए टीम रवाना
श्रमिकों को बंधक बनाए जाने का मामला नहीं बल्कि भुगतान का सामने आया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले के श्रमिकों के जम्मू-काश्मीर में बंधक बनाए जाने की सूचना पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन को इस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए थे। इस पर अमल करते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए जम्मू-काश्मीर के स्थानीय प्रशासन को उक्त प्रकरण के संबंध में आवश्यक जांच करने संपर्क किया गया। इसके बाद जम्मू-काश्मीर के डांगरपुरा और मांगेरपुरा…
Read Moreमुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की, स्वर्गीय श्री चनेश राम राठिया के नाम पर होगा धरमजयगढ़ के महाविद्यालय का नामकरण
धरमजयगढ़ में वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित होगी महरा और नगेशिया समाज ने जाति संबंधी मात्रात्मक त्रुटि के सुधार के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार छात्रा मुस्कान को उच्च शिक्षा के लिए दो लाख रूपए की सहायता दिए जाने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात के दौरान आज देर शाम धरमजयगढ़ में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सर्व आदिवासी समाज…
Read Moreस्वास्थ्य सचिव ने किया डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर का औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने बुधवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं तथा चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों का ज़ायज़ा लिया। निरीक्षण के पश्चात् आयोजित बैठक में उन्होंने विभाग के अधिकारियों से चिकित्सालय के सुचारू रूप से संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन, दवाइयां, बायोकेमिस्ट्री एवं पैथोलॉजी जांच, उपकरणों की आवश्यकता, फायर फाइटिंग, प्रस्तावित निर्माण कार्यों की प्रगति, चिकित्सा छात्रों के छात्रावास, डॉक्टर…
Read Moreसोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मटेरियल अपलोड करने के आरोप में आरोपी अभिजीत राखोंडे को रामपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया
एनसीआरबी दिल्ली के रिपोर्ट पर की गई कार्यवाही, चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट अपलोड करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा माह मार्च 2022 में एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टिप लाइन रिपोर्ट में यह शिकायत किया गया था कि आरोपी अभिजीत राखोंडे के द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चाइल्ड पॉर्नोग्राफी कंटेंट अपलोड किया गया है, आरोपी के द्वारा अपलोड किए गए कंटेंट का सीडी भेजकर उचित कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। मामले में चौकी रामपुर में धारा 67 एवं 67 सीआईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर…
Read Moreदीपका खदान से केबल काटकर तांबा तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 40 किलो तांबा तार बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
चौकी-हरदीबाजार थाना-कुसमुंडा द्वारा इस्तगासा क्रमांक 25/2022 धारा- 41(1-4) जा.फौ./379, 34 भादवि.के अंतर्गत की गई कार्यवाही प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा थाना चौकी क्षेत्रान्तर्गत डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड, केबल तांबा तार चोरी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 14 सितंबर…
Read Moreकिसानों को समर्थन मूल्य पर धान और मक्का विक्रय के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में 31 अक्टूबर तक कराना होगा पंजीयन, बीते साल समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को पंजीयन की आवश्यकता नहीं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खरीफ विपणन वर्ष 2022- 23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का विक्रय करने वाले किसानों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराये जाने की प्रक्रिया जारी है । इस पोर्टल में किसान 31 अक्टूबर 2022 तक पंजीयन करा सकते हैं । खरीफ वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले कृषकों को धान फसल हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी, किंतु ऐसे धान उत्पादक कृषक जो खरीफ वर्ष 2021-22 में धान विक्रय करने हेतु पंजीयन नहीं…
Read Moreबड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की विभिन्न जातियों को अनुसूचित जनजातियों में शामिल कराने के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ की 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की दी स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 11 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री श्री मोदी को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का किया था आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के 12 समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की सहमति दी गई वे निम्नानुसार है- 12 समुदायों- भारियाभूमिया (BhariaBhumia) के पर्याय के रूप में भूईंया (Bhuinya), भूईयां (Bhuiyan), भूयां (Bhuyan)…
Read Moreतंबाकू उत्पाद अधिनियम का पालन कर जिले को तंबाकू मुक्त बनाने का होगा प्रयास : समस्त विभाग कार्यालय परिसर में धूम्रपान निषेध क्षेत्र का बोर्ड लगाएं और धाराओं के उल्लंघन पर करें कार्यवाही –कलेक्टर
अंतर्विभागीय कार्यशाला में विभाग प्रमुखों को तंबाकू उत्पाद अधिनियम के बारे में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर/मुंगेली तंबाकू उत्पाद अधिनियम का पालन करते हुए जिले को तंबाकू मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस क्रम में कलेक्ट्रेट में अंर्तविभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह अंर्तविभागीय बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं द यूनियन संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर राहुल देव ने की। इस दौरान राज्य विधिक सलाहकार ख्याति जैन ने राष्ट्रीय तंबाकू सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के समस्त धाराओं की जानकारी प्रदान…
Read Moreघरघोड़ा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना की जाएगी : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की मांग आई तो मुख्यमंत्री ने तुरंत हामी भरते हुए कहा – बैंक की मांग से पता चलता है कि राज्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ घरघोड़ा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कृषकों, क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा की मांग आई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस पर हामी भरते हुए इसकी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में भी भेंट मुलाकात के दौरान सहकारी बैंक के शाखाओं की काफी मांग आई और हमने इसे पूरा किया। शासन द्वारा किसान हितैषी योजनाओं के चलाए जाने पर खेती किसानी फिर से मजबूत हुई है, किसानों के…
Read More