समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में विगत दिवस आबकारी विभाग द्वारा बागबहार गांधी चौक स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर 48 पाव मैकडावल नं.1 व्हिस्की मात्रा 8.640 लीटर एवं 06 बोतल किंगफिशर बीयर मात्रा 3.900 लीटर अन्य प्रांत उड़ीसा की विदेशी मदिरा जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही किया जा रहा है।
Read MoreDay: September 27, 2022
डॉ. भंवर सिंह पोर्ते, आदिवासी सेवा सम्मान वर्ष-2022 पुस्कार के लिए 29 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग जशपुर द्वारा डॉ. भंवर सिंह पोर्ते, आदिवासी सेवा सम्मान वर्ष-2022 पुस्कार के लिए 29 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते, आदिवासी सेवा सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासियों की सेवा एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसी एक स्वैच्छिक संस्था को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट www.cgtribal.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
Read Moreजशपुर जिला के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक सामग्री क्रय हेतु की गई निविदा निरस्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दवाई, चिकित्सकीय उपकरण, प्रयोगशाला रसायन, आवश्यक सामग्री एवं लॉजिस्टिक के लिए निर्माता फर्म अथवा अधिकृत विक्रेताओं से निविदा आमंत्रित की गई थी। जिससे अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है।
Read Moreसहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं परियोजना अधिकारी, पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर अभिकरण जशपुर का प्रभार क्षेत्र संयोजक रघुनाथ राम को सौंपा गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के परियोजना प्रशासक बी.के. राजपूत ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के क्षेत्र संयोजक रघुनाथ राम को विगत दिवस से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं परियोजना अधिकारी, पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर अभिकरण जशपुर के समस्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त तक के लिए सौंपा है। बी.के. राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपायुक्त पद पर पदोन्नति उपरान्त उनकी पदस्थापना परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना जशपुर की गई है। श्री राजपूत को सहायक आयुक्त…
Read Moreजशपुर जिले के प्राथमिक शाला छिरोटोली में अध्यापन कार्य के लिए दो सहायक शिक्षक को किया गया आदेशित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ फरसाबहार के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर फरसाबहार विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला छिरोटोली में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने हेतु दो सहायक शिक्षकों को आदेशित किया हैं। जिसके अंतर्गत् शासकीय प्राथमिक शाला लकराघरा की सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती अंजलीना एक्का एवं शासकीय प्राथमिक शाला घुड़ाजोर की सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती जगेश्वरी पैंकरा शामिल हैं। उक्त सहायक शिक्षक विद्यालय में नियमित सहायक शिक्षकों के पदस्थापना होने अथवा शिक्षा सत्रांत 2022-23 तक के लिए अध्यापन कार्य संपादित करेंगें।
Read Moreअध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा पार्षदों में कोई असंतोष नहीं, प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पार्षदों ने मिडिया को बताई नगर सरकार की उपलब्धियां
कांग्रेस सरकार पर लगाया वित्तीय भेदभाव का आरोप समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर पार्षदों में किसी प्रकार का अंसतोष नहीं है और ना ही पार्षदों ने किसी प्रकार के बदलाव की मांग पार्टी के सामने उठाई है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने मंगलवार को नगर पालिका के सभागार में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह दावा किया है। उनका कहना था कि दो साल के कोरोना काल और अध्यक्ष नरेश चंद्र साय की स्वास्थ्यगत समस्या के कारण जनता से जिस तरह से संवाद…
Read Moreस्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु 29 एवं 30 सितम्बर को साक्षात्कार आमंत्रित
विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट का किया जा सकता है अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. प्रसाद के दिशा निर्देशन में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में संविदा भर्ती के तहत विभिन्न विषयों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29 एवं 30 सितम्बर 2022 तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पद के लिए 29 सितम्बर एवं प्रधान पाठक प्राथमिक व माध्यमिक शाला, कम्प्यूट शिक्षक, ग्रंथपाल,…
Read Moreअपर कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं समय…
Read Moreपत्थलगांव में बूस्टर डोज लगवाने और एनीमिया मुक्त जशपुर बनाने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
यूनिसेफ और जिला प्रशासन की जय हो टीम द्वारा साइबर क्राइम के बारे में भी लोगों को दे रहें है जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में किशोर स्वास्थ्य, ऑनलाइन सुरक्षा, जीवन कौशल और रोजगार हेतु सुरक्षित पलायन पर ध्यान देने के साथ ही किशोर सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति लाने के लिए जय हो कार्यक्रम की शुरुआत किया गया है। इसी कड़ी में जय हो वॉलिंटियर द्वारा विगत दिवस पत्थलगांव विकासखण्ड में घर-घर जाकर लोगों को जय हो कार्यक्रम के बारे में…
Read Moreचाईल्ड पोर्नग्राफी अपलोड करने वालों पर पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, न्यायालय में किया गया पेश
आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 245/22 धारा 67 बीआईटी पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सीसीपीडब्ल्यूसी योजनांतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सायबर सेल पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप, लाईन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से संबंधित किये जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही हेतु एनसीआरबी नई दिल्ली सायबर टिप लाईन रिपोर्ट के संबंध में पत्र प्राप्त होने पर संजीव चौहान उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम घटमड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ द्वारा अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से…
Read More