स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु 29 एवं 30 सितम्बर को साक्षात्कार आमंत्रित

Advertisements
Advertisements

विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट का किया जा सकता है अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. प्रसाद के दिशा निर्देशन में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में संविदा भर्ती के तहत विभिन्न विषयों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29 एवं 30 सितम्बर 2022 तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया है।

जिसके अंतर्गत व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पद के लिए 29 सितम्बर एवं प्रधान पाठक प्राथमिक व माध्यमिक शाला, कम्प्यूट शिक्षक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के पद के लिए साक्षात्कार 30 सितम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट  www.jashpur.nic.in एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!