उप चुनाव के बीच जनता को छलने के लिए लाया गया है विधेयक : बृजमोहन अग्रवाल सीएम के सामने महिला पत्रकार के साथ कांग्रेस नेताओं ने छेड़छाड़ की मगर वे चुप रहे: बृजमोहन अग्रवाल ED की कार्रवाई ने साबित कर दिया कि देश में छत्तीसगढ़ की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है: बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, भानुप्रतापपुर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आज चुनावी प्रचार-प्रसार थम गया। प्रचार-प्रसार थमते ही भारतीय जनता पार्टी ने भानुप्रतापपुर के प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, आदिवासी…
Read MoreDay: December 3, 2022
नेता प्रतिपक्ष की पत्रकार वार्ता का पीसीसी अध्यक्ष ने दिया जवाब : कांग्रेस ने हर वर्ग के लिये आरक्षण का रास्ता बनाया तो भाजपा बौखला गयी है – कांग्रेस
भाजपा की नीयत सही है तो आरक्षण विधेयक को केंद्र से 9वीं अनुसूची में शामिल कराने करें पहल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा पत्रकार वार्ता में आरक्षण पर सवाल खड़ा किये जाने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा की खीझ बताया है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण विरोधी मंसूबे पर पानी फेर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तमाम प्रयास किया कि विधेयक विधानसभा में पारित न हो इसके लिये…
Read Moreकमिश्नर श्री धावड़े ने तीन जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीजापुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री फगेश सिन्हा, दंतेवाड़ा जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ कल्पना ध्रुव और कोंडागांव जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेंद्र कुमार जोशी से स्पष्टीकरण मांगा है। उल्लेखनीय है कि कमिश्नर श्री धावड़े द्वारा पिछले दिनों ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा की गई थी। इस दौरान मनरेगा अन्तर्गत वन अधिकार पट्टा धारियों के भूमि पर अब तक स्वीकृत हितग्राही मूलक कार्यो, देवगुड़ी मातागुड़ी घोटूल मृतक…
Read Moreकाजल यादव बनी झारखण्ड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष !
मनीष केसरी,समदर्शी न्यूज-रांची रांची : पूर्वी सिंहभूम की रहने वाली काजल यादव को झारखण्ड बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विकास दोदराजका, उज्जवल प्रकाश तिवारी, सुनिल कुमार वर्मा, रूची, मिन्हाजुल हक, आभा वीरेंद्र अकिंचन को सदस्य बनाया गया है। इस पर सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति लेने के बाद समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Read Moreउपायुक्त ने देर शाम किया शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण, बढ़ती ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने अपनी निगरानी में शुरू करवाए रैन-बसेरा और अलाव, जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण !
बस स्टैंड परिसर को सुव्यवस्थित करने हेतु अधीनस्थों को दिए निर्देश मनीष केसरी,समदर्शी न्यूज-गुमला गुमला : शुक्रवार देर शाम उपायुक्त श्री सुशांत गौरव शहर के औचक भ्रमण पर निकले। सर्वप्रथम उन्होंने जशपुर रोड स्थित वेंडिंग जोन के पास जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। कंबल वितरण के समय नगर परिषद के अध्यक्ष श्री दीप नारायण उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षद आदि भी उपस्थित थे। तदुपरांत उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार से शहर के आश्रय गृहों के बारे में जानकारी प्राप्त…
Read Moreकिसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता: कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
सेवा सहकारी केंद्र धमधा में 14 लाख के किसान कुटीर भवन का लोकार्पण करेली, परोड़ा, बसनी और दानी कोकड़ी के लिए धान खरीदी उप केंद्र करेली का शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे आज सेवा सहकारी केंद्र धमधा में 14 लाख रूपए की लागत से बने किसान कुटीर भवन लोकार्पण और नवीन धान खरीदी उपकेंद्र करेली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों को कुटीर भवन व नवीन धान खरीदी उपकेंद्र के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि किसानों…
Read Moreवई नदी को लिंक नहर के जरिए हसिया और हसदेव नदी से जोड़ने की कवायद
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसान होंगे लाभान्वित मनेन्द्रगढ़ नगर में जलापूर्ति की व्यवस्था भी होगी आसानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की बारहमासी केवई नदी को लिंक नहर के जरिए हंसिया नदी से जोड़कर हसदेव नदी में पानी लाने की कवायद जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। केवई नदी में बने स्टाप डेम कम रपटा के समीप से 17.50 किलोमीटर लम्बी लिंक नहर निर्मित कर हंसिया नदी से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण का काम जारी है। इस लिंक नहर के बन…
Read Moreपरमवीर अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप परमवीर की स्थापित आदम कद प्रतिमा पर उपायुक्त सुशांत गौरव द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि !
उपायुक्त ने की परमवीर अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर जारी प्रखंड में पुस्तकालय निर्माण की घोषणा की, शीघ्र ही निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ. मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज–गुमला गुमला : शनिवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप परमवीर की स्थापित आदम कद प्रतिमा पर उपायुक्त सुशांत गौरव,अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ,अनुमंडल पदाधिकारी रवि जैन ,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव सहित अनेक स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से श्री शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Read Moreअंतरास्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर लाइवलीहुड कॉलेज जांजगीर के सामने खेल मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री सिन्हा ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में 100 मीटर की दौड़, ट्राई सायकल रेस प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया।…
Read More