महतारी एक्सप्रेस न मिलने से गर्भवती महिला की मौत कांग्रेस सरकार के ऊपर कलंक – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने महतारी एक्सप्रेस नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला की मौत के लिए राज्य सरकार और उसके स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच के सत्ता संघर्ष में कहीं नवजात शिशुओं की जान जा रही है तो राज्य में कई जगह गर्भवती महिलाओं की जान जा रही है। कांग्रेस सरकार की…
Read MoreDay: December 9, 2022
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने की पत्रकार वार्ता, भानुप्रतापपुर उपचुनाव समेत अन्य विषयों पर की चर्चा : उपचुनाव में कांग्रेस ने षड्यंत्र तैयार किया जिसमे हमारे प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को फंसाया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज पत्रकार वार्ता की। उन्होंने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के विषय पर अपनी बात रखते हुए गुजरात में आये निर्णय को ऐतिहासिक जीत बताया और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है इसका श्रेय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है, उनके आदर्शों से 27 साल के बाद भी एक विकास के मुद्दे पर…
Read Moreछ.ग. में बिगड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला : संजीवनी व महतारी एक्सप्रेस नहीं मिलने से प्रसूता की मौत की घटना बेहद चिंताजनक – बृजमोहन अग्रवाल
सरकार की नाकामी के चलते पिछले 3 साल में 25 हजार आदिवासी बच्चे काल के गाल में समा गए – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एसएनसीयू वर्ल्ड 4 नवजात बच्चों की मौत का मामला अभी थमा ही नहीं था कि स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का एक और मामला जनता के सामने आ गया। यह मामला कोरबा जिले के अंतर्गत वनांचल ग्राम डूमरडीह का है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज वाले मामले में 4 नवजात शिशुओं ने दम तोड़ा था, पर यहां तो…
Read Moreभाजपा नेता का राज्यपाल से मिलकर आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करने की मांग करने से भाजपा का आरक्षण विरोधी चरित्र सामने आया – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कूट रचना कर षड्यंत्र रच कर भाजपा नेता को राजभवन भेजकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्वसम्मति से पास 76 प्रतिशत आरक्षण के विधेयक पर राज्यपाल को हस्ताक्षर नहीं करने की मांग करवा रहे है। भारतीय जनता पार्टी का एक वरिष्ठ नेता प्रतिनिधिमंडल के साथ 7 दिसंबर को राजभवन जाकर राज्यपाल से विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करने की मांग किया…
Read Moreभानुप्रतापपुर का चुनाव परिणाम 2023 का आभास, कांग्रेस से मुकाबला करने के लिये भाजपा के पास न मुद्दा है न नेतृत्व – मोहन मरकाम
2023 में फिर से कांग्रेस की तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनेगी-मोहन मरकाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर चुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव की भनक है। 2023 के विधानसभा चुनाव में 11 महीने का समय बचा है ऐसे में भानुप्रतापपुर चुनाव परिणाम राज्य की जनता के मूड को समझने के लिए पर्याप्त है। जनता कांग्रेस सरकार के 4 साल के कामों, सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन से खुश है जनता 2023 में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में दो तिहाई बहुमत…
Read Moreरमन सिंह की पत्रकार वार्ता पर कांग्रेस का जवाब : रमन सिंह को ईडी, सीबीआई पर इतना भरोसा है तो नान और चिटफंड घोटाले की इनसे जांच की मांग क्यों नहीं करते? – सुशील आनंद शुक्ला
भानुप्रतापपुर के परिणाम को षड़यंत्र बताकर रमन जनमत का अपमान कर रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह को ईडी और सीबीआई के कार्यवाही पर इतना ही भरोसा है तो छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ा घोटाला नान घोटाला जो उनके सरकार के समय हुआ था जिसमें तत्कालीन सीएम मैडम सहित तमाम रमन के करीबी लोग संदेह में है, इस घोटाले की ईडी से जांच का समर्थन क्यों…
Read Moreहत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया था घटना को अंजाम, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !
आरोपी सदानंद घसिया निवासी नवागढ़ के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 344/22 धारा 294, 506, 323, 325, 307 भादवि पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रार्थी हरिराम सहिस द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 29 अक्टूबर 22 को शाम दुकान से चना खाकर अपने घर जा रहा था। नमुआ तालाब के पास पहुंचा था, तो आरोपी सदानंद घसिया के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी से हाथ मुक्का व सरिया से मारपीट करने लगा। प्रार्थी द्वारा मना करने पर अश्लील गाली-गलौच कर जान…
Read Moreमरीजों को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई और व्यवस्था में कसावट लाने के दिए निर्देश, एसएनसीयू में वेंटिलेटर्स की संख्या बढ़ाने कहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह ने आज राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर मरीजों को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने, बेहतर साफ-सफाई और व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएनसीयू में वेंटिलेटर्स की संख्या बढ़ाने को कहा। सिविल सर्जन डॉ. पी.के. गुप्ता, जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एस.के.भंडारी और मातृ एवं शिशु अस्पताल की प्रभारी डॉ. निर्मला यादव भी इस दौरान मौजूद थीं। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह…
Read Moreमुख्यमंत्री की पहल से नन्ही नेहल को मिली नई जिन्दगी : निराशा के अंधेरों में आशा की किरण बनी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना एवं स्वेच्छानुदान से नेहल को ब्रेन कैंसर के ईलाज हेतु मिली 25 लाख रूपए की सहायता राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अक्सर गंभीर बीमारियां होने पर ये बीमारियां इंसान को शारीरिक रूप से परेशान करने के साथ व्यक्ति एवं उसके परिवार को ईलाज में होने वाले आर्थिक परेशानियों में भी डाल जाती है। ऐसी संकट की घड़ी में अपने भी जहां आंख चुराने लगते है, ऐसे में व्यक्ति निराश हो जाता है। कहीं भी उसे सहायता प्राप्त नहीं होती। ऐसी परिस्थितियों से लोगों को राहत पहुंचाने…
Read Moreकेन्द्रीय दूरसंचार सचिव ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन की मुलाकात : भारतनेट परियोजना, 4जी सेचुरेशन और 5 जी रोल आउट पर हुई चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दूरसंचार मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री के. राजारमन ने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने बैठक चर्चा करते हुए बी.एस.एन.एल को प्रचार-प्रसार पर तेजी से कार्य करने को कहा है। साथ ही सोशल मीडिया जैसी नवीन टूल्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है। श्री के.…
Read More