राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ में 1 जून को रायगढ़ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए भव्य मंच हो रहा तैयार, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कर रायगढ़ को 354 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात छत्तीसगढ़ सहित असम, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिसा, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल की मंडलियों की होगी प्रस्तुति कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम मशहूर कलाकार महोत्सव में करेंगे शिरकत आम जन के लिए महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में है नि:शुल्क प्रवेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ के रामलीला मैदान में 01 से 03 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विराट आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री…

Read More

जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने कलेक्टर हुए सख्त, की बड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर एक ठेकेदार के सभी 24 अप्रारंभ कार्य हुए निरस्त

आम जन सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मिशन में वांछित प्रगति लाने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर दिए कड़े निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समस्त अधिकारी और विभाग के कार्यों से जुड़े ठेकेदार शामिल रहे। कलेक्टर श्री कुन्दन ने योजना के तहत नल कनेक्शन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में वांछित प्रगति लाने के लिए…

Read More

नगरपालिका उप निर्वाचन जून 2023 के लिए कार्यक्रम जारी : 02 जून 2023 को किया जाएगा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर पालिका के ऐसे क्षेत्र जहां निर्वाचन संपन्न होना है वहाँ निर्वाचन संपन्न होने तक आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी। आयोग से इस संबंध में संबंधित कलेक्टर और ज़िला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को आदेश जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी गयी है। नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन जून 2023 के तहत नगरीय निकायों के पार्षद पदों का निर्वाचन…

Read More

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकारों का बिखरेगा रंग : पहले दिन शण्मुख प्रिया, शरद शर्मा, दूसरे दिन बाबा हंसराज, लखबीर सिंह लक्खा, तीसरे दिन कुमार विश्वास और मैथिली ठाकुर देंगे प्रस्तुति

कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल भी देंगे प्रस्तुति हर दिन हनुमान चालीसा का होगा सामूहिक पाठ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ एक जून को होगा। इस दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से होगी। इस मौके पर विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा। पहले दिन इंडियन आइडल की राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार शण्मुख प्रिया तथा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शरद शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी तथा लखबीर सिंह लक्खा…

Read More

जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं एफएलसी सुपरवाइजर्स को ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण : भारत निर्वाचन आयोग और ईसीआईएल के अधिकारियों ने राज्य स्तरीय कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण

ईवीएम से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रकियाओं के बारे में भी दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजर्स को ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी (First Level Checking) के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उन्हें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपीएटी से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रकियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Read More

एकल अभियान भाग उत्तर छत्तीसगढ़ : ग्राम स्वराज मंच के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ! सम्पन्न

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अंबिकापुर अंबिकापुर : ग्राम स्वराज मंच के बैनर तले मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण एकल अभियान भाग उत्तर छत्तीसगढ़ आज दिनांक 29 मई 2023 को महामाया नगरी महाराजा अग्रसेन सेवा सदन अंबिकापुर में संपन्न हुआ. जिसमें तीन  सत्र हुए प्रथम सत्र में परिचय एवं अनौपचारिक चर्चा के साथ बैठक संचालन हुआ। द्वितीय सत्र में श्री प्रीतम कुलदीप के द्वारा मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण के विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया। भोजन पश्चात अंतिम सत्र में माननीय समिति पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें श्री विवेक…

Read More

बड़ी सड़क दुर्घटना : बाईक कार से टकराकर जा भीड़ी बस से, बाईक सवार एक की मौके पर मौत, एक गंभीर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर कुछ देर पूर्व गंभीर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है तथा हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना में बाईक और कार में टक्कर होने के बाद बाइक उड़कर बस से टकरा गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। दुर्घटना में बाइक सवार रिंकू सिंह की मौके पर मौत हो गई है। दूसरा साथी संकेत गुप्ता की स्थिती गम्भीर बताई जा रही है जिसे उपचार हेतु कुनकुरी अस्पताल…

Read More

केंद्रीय मंत्री मुंडा के पास भी मोदी के वायदाखिलाफी का जवाब नहीं था – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस करने आये थे लेकिन उनके पास भी मोदी की वायदा खिलाफी का कोई जवाब नहीं था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुंडा वह नहीं बता पाये जो जनता जानना चाहती है जब भी मोदी के द्वारा जनता से 2014 में किये गये वायदों की बात होती है भाजपा नेता जुमलेबाजी करने लगते है। भाजपाई ऐसा भाषण देते है जैसे 2014 के पहले भारत था ही नहीं देश की सारी…

Read More

ननकी राम कंवर का राजनीति से सन्यास लेने का दावा पूरा होगा, कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनायेगी, भाजपा की देश में उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा विधायक ननकीराम कंवर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस 75 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतकर पुनः सरकार बनाएगी और ननकीराम कंवर का राजनीति से सन्यास लेने का दावा पूरा होगा। वैसे भी भाजपा के भीतर ननकी राम की कोई पूछ परख नहीं है कई बार वो खुद सार्वजनिक तौर भाजपा में हो रही अपनी उपेक्षा अपमान का जिक्र कर चुके है।आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हें टिकट देगी…

Read More

शराबबंदी पर रमन सिंह से कांग्रेस ने पूछे 10 सवाल, 15 सालों तक गली-गली में शराब की नदी बहाने वाले रमन शराबबंदी की बात कर रहे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रमन सिंह द्वारा शराबबंदी के वायदे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रमन दिवास्वप्न है। रमन सिंह शराब बंदी के बात कर जनता को ठगना चाहते है। रमन सिंह किस नैतिकता से शराबबंदी बात कर रहे है। छत्तीसगढ़ में शराब बंदी का सरकारीकरण रमन सिंह ने किया था। रमन राज में छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब की खपत में गोवा के बाद पहले नंबर पर था। रमन सिंह शराब बंदी की…

Read More