छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर किया गया सम्मानित !

सूरजपुर जिले में महिला उत्पीड़न प्रकरणों के निराकरण व महतारी न्याय रथ के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा सूरजपुर जिले में महिला उत्पीड़न प्रकरणों के निराकरण व महतारी न्याय रथ के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और जन-जागरूकता के लिए पूरे देश में अग्रणी रहा…

Read More

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया छत्तीसगढ़ बचाओ संकल्प, मांगा सीएम का इस्तीफा : भूपेश सरकार की विदाई तय – भाजपा

केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर तथा सह प्रभारी नितिन नवीन की उपस्थिति में मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत इस बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सरला कोसरिया के वन्देमातरम् गायन से हुआ। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय…

Read More

भूपेश बघेल ने किया महिलाओं का अपमान, शराब घोटाले की जिम्मेदारी लेकर तत्काल पद से इस्तीफा दें भूपेश बघेल, शराबबंदी न करने के लिए भूपेश बघेल गढ़ रहे हैं कुतर्क : राजेश मूणत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि जनता यह सच जान चुकी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रष्टाचार की खातिर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने से कतरा रहे हैं। यह बात पूरा देश जान चुका है कि भूपेश बघेल के इशारे पर काम करने वाले कांग्रेस नेता अनवर ढेबर और राज्य के आबकारी विभाग के विशेष सचिव पर 2000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है,इसके बावजूद वह शराबबंदी न करने के कारणों को गिनाने के लिए कुतर्क गढ़ रहे हैं। मूणत…

Read More

फर्जी कागजात तैयार कराकर जमीन बिक्री कर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा जमीन बिक्री करने के नाम पर की गई थी 35 लाख रूपये की धोखाधड़ी, प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी.

आरोपी संतोष देवांगन से 20,000/- रूपये, रामलाल के आधार कार्ड, गोरेलाल के आधार कार्ड, हीरो स्कूटी एवं नितेश विरानी से 5000/- रूपये, योगेश यादव से 5000/- रूपये तथा गोरेलाल तेन्दुलकर से 1300/- रूपये एवं आधार कार्ड जप्त किया गया. आरोपी – 01. संतोष देवांगन 02. गोरेलाल तेन्दुलकर 03. नितेश विरानी एवं 04. योगेश यादव को दिनांक 16 मई 23 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 263/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120(बी),201 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में…

Read More

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, शराब घोटाले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरते हुए कहा, चोर मचाए शोर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रभारी आते हैं तो कुछ न कुछ विषय लेकर आते हैं प्रदेश में जो परिस्थितियां बनती जा रही हैं नए करप्शन उजागर हो रहे हैं, ईडी ने…

Read More

रमन सरकार का 4400 करोड़ का शराब घोटाला और 36 हजार करोड़ का नान घोटाला पूरा प्रदेश को याद है – धनंजय सिंह ठाकुर

रमन सरकार का मूल काम घोटाला और कमीशन खोरी करना था रमन सरकार में एकाध घोटाला होता तो उन्हें याद रहता 15 साल में घोटालों की अम्बार लगी थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि घोटाला किंग रमन सिंह अपने सरकार के घोटाला पर जवाब देने से भाग रहे। 15 साल में घोटालों का इतिहास रचा है एक से बढ़कर एक घोटाला किया है। पूर्व रमन सरकार ने शराब घोटाला करने शराब में हेराफेरी करने शराब कमीशन खोरी करने 138 साल पुरानी शराब…

Read More

भाजपा कार्यसमिति की बैठक के विषयों से साफ भाजपा मुद्दाविहीन, कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के पास झूठे और मनगढ़ंत आरोपों के सिवा कुछ नहीं – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णयों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी को समझ ही नहीं आ रहा कि वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाये। उसकी कार्यसमिति की बैठक के निर्णय यह बताने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा छत्तीसगढ़ मतिभ्रम का शिकार हो चुकी है। कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में हर वर्ग के लिये काम किया है। भाजपा के पास कोई विषय ही नहीं…

Read More

छत्तीसगढ़ जैव-विविधता बोर्ड की पहल, जैव विविधता के प्रति जागरूकता के लिए हो रही है ऑनलाइन प्रतियोगिता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जैव-विविधता बोर्ड, छत्तीसगढ़ द्वारा जैव विविधता पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पारिस्थितिकी तंत्र में जैव विविधता के महत्व और ज़रूरत के प्रचार-प्रसार हेतु यह प्रतियागिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए 18 मई तक प्रतिभागियों से 3 श्रेणी में प्रविष्टियाँ ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। जिसमें पहली श्रेणी है- स्लोगन, पारिस्थितिकी तंत्र में स्थायित्व, संतुलन एवं निरंतरता के संदर्भ में जैव विविधता की अनिवार्यता पर प्रतिभागी स्लोगन लिखकर भेज सकते हैं। इस प्रतिस्पर्धा की दूसरी श्रेणी है- पोस्टर निर्माण, इसके…

Read More

गोबर पेंट से बनी पेंटिंग लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा गोबर पेंट से एक घंटे में 3600 वर्ग फीट की पेंटिंग बनाई गई। जिसे ‘गोबर पेंट से बनी सबसे बड़ी पेंटिंग‘ के रूप में ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट‘ थीम पर लाईफ अभियान के तहत एक घंटे में यह पेंटिंग बनाई…

Read More

पुरोहिताई का जीवन जिम्मेदारी से भरा रहता है जिसका निष्ठापूर्वक निर्वाह करना पड़ता है – बिशप एम्मानुएल केरकेट्टा

कोतबा पल्ली स्थापना के बाद हुआ पहला अभिषेक कार्यकर्म : उपयाजक अलोक लकड़ा को पावन पुरोहिताई अभिषेक प्रदान किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पौलुस और पेत्रुस चर्च बैगाबहार-कोतबा पल्ली में अलोक लकड़ा का पावन पुरोहिताभिषेक धूमधाम से सम्पन्न हुआ। पल्ली स्थापना के पश्चात यह पहला अभिषेक है। महुवाडीह निवासी इमिल लकड़ा एवं स्व. जयमनी लकड़ा के कनिष्ठ पुत्र फादर अलोक लकड़ा जशपुर धर्मप्रान्त के पुरोहित बने। इनका आदर्श वाक्य ‘मैं दाखलता हूं और तुम डालियां हो’ जो पवित्र बाईबल के योहन 15:5 से लिया गया है। इस समारोह में…

Read More