जनजाति समाज के लोगो को उनका अधिकार न मिले इसके लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया अटकाने भटकाने और लटकाने का काम किया, राज्यसभा से छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सांसद क्यों गायब रहे – अरुण साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज एकात्म परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं, प्रदेश के 12 आदिवासी समूह जो आज़ादी के बाद से अब तक अनुसूचित जाति में शामिल होने का अपना अधिकार नहीं पा सके थे, महज़ लिपिकीय त्रुटि को…
Read MoreDay: August 1, 2023
अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य की प्रेस वार्ता : छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को कट्टर दलित विरोधी, कानून विरोधी और संविधान विरोधी सरकार बताया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को कट्टर दलित विरोधी, कानून विरोधी और संविधान विरोधी सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली गिरौदपुरी में बनने वाले गुरुद्वारा के निर्माण कार्य को रोकना प्रदेश सरकार के घोर अजा विरोधी चरित्र के प्रदर्शन की पराकाष्ठा है। हाल ही रायपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के युवकों द्वारा पूर्ण नग्न होकर किए गए प्रदर्शन…
Read Moreसंभागायुक्त भीम सिंह को दी गई विदाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर संभागायुक्त भीम सिंह को आज आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में संभागायुक्त श्री भीम सिंह को श्रमायुक्त बनाया गया है। विदाई समारोह में कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा श्री भीम सिंह को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विदाई समारोह में भीम सिंह ने कहा कि इस अल्प अवधि में संभागायुक्त के रूप में कार्य का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। आप लोगों के साथ कार्य करते हुए मुझे भी…
Read Moreमतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 अगस्त से, लोगों को जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहरवासियों से की साइकिल रैली में भाग लेने की अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने जिले में जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन 2 अगस्त को सवेरे 8 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय…
Read Moreबिलासपुर के नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कार्यभार ग्रहण किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले के नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर सौरभ कुमार से शाम जिला कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम निपटने के बाद दोनों कलेक्टर एक साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और चार्ज का आदान प्रदान किया। उन्होंने गुलदस्ता भेंटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि गत दिवस हुए प्रशासनिक फेरबदल में बिलासपुर कलेक्टर सौरव कुमार का तबादला कोरबा एवं कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा का तबादला बिलासपुर हुआ है। श्री झा वर्ष 2011बैच के…
Read Moreमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने की वॉकेथान में भाग लेने की अपील
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 अगस्त से, लोगों को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा वॉकेथान का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय…
Read Moreमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ इसकी शुरूआत होगी। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। श्रीमती कंगाले ने बताया कि 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश कुमार…
Read Moreपीएससी की आगामी परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम, वर्गवार कटआफ सूची भी लिखित परिणाम के साथ होगी जारी : संभागस्तरीय युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएससी द्वारा लिये गये निर्णयों की दी जानकारी
बिलासपुर में पीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं की सुविधा के लिए अगले सत्र से आरंभ होगा हॉस्टल एसआई भर्ती का रिजल्ट भी शीघ्र होगा जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की माँग के आधार पर आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची लिखित परीक्षा के साथ जारी की जाएगी। पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में इंटरव्यू में जो ज्यादा नंबर हैं उन्हें भी कम किया…
Read Moreअंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने 3 अगस्त को मनाया जाएगा अंगदान महोत्सव
एनएचएम ने सभी जिलों के सीएमएचओ को लिखा पत्र, डीएमई ने भी परिपत्र जारी कर सभी मेडिकल कॉलेजों में आयोजन के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रदेश में 3 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस पर अंगदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने परिपत्र जारी कर सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (SHRC) के संचालक को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। संचालक, चिकित्सा शिक्षा ने भी सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के…
Read Moreमुंशी प्रेमचंद की 143 वीं जयंती के अवसर पर ‘हिंदी साहित्य में प्रेमचंद का अवदान’ विषय पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन.
प्रेमचंद आधुनिक हिंदी के पितामह – डॉ लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मैट्स विश्व विद्यालय रायपुर के हिंदी विभाग के तत्वावधान में सोमवार को हिंदी के महान उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की 143 वीं जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्य में प्रेमचंद के अवदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन एवं मुंशी प्रेमचंद जी के चित्र पर माल्यर्पण के साथ हुआ, संगोष्ठी के मुख्य वक्ता दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा ने विषय पर विस्तार से…
Read More