सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु घुमन्तु पशुओं में लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट : अब तक 774 पशुओं में लगाया गया रेडियम बेल्ट

200 से अधिक पशुओं को गौशालाओं एवं गौठानों में किया गया सुरक्षित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग में घुमन्तु पशुओं को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु कार्यवाही की गई। इससे पहले जिले के कोरबा व पाली क्षेत्र में राजमार्गों में रेडियम बेल्ट लगाया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. एस.पी. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमन्तु पशुओं की सुरक्षा हेतु 14 अलग-अलग दल गठित कर पशुओं को सड़कों से हटाकर गौठानों, गौशालाओं तथा अस्थाई शेल्टर में उन्हें ठहराने का काम किया…

Read More

जनचौपाल में आए 94 आवेदन : प्राप्त प्रकरणों को निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को किया गया निर्देशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहंुचें लोगों से अपर कलेक्टर द्वय श्री प्रदीप साहू एवं दिनेश कुमार ने मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से अपर कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज 94 लोगों ने आवेदन दिए। जिसके अंतर्गत एसईसीएल कोरबा कृष्णानगर वार्ड निवासी छात्रा मयंक वैष्णव ने मांग रखी…

Read More

कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री सौरभ कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह ने समाज प्रमुखों से भेंटकर की चर्चा : आयोग द्वारा सुनवाई कर प्रकरणों का किया गया निराकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह ने बस्तर जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय विश्रामगृह में जनजातीय समुदाय के विभिन्न समाज प्रमुखों से भेंटकर चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करने आश्वस्त किया। इस दौरान आयोग द्वारा जनसुनवाई में दो प्रकरणों पर विचार कर पक्षकारों की आपसी सहमति से  दोनों प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस दौरान राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह ने कहा कि  अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की हितों की रक्षा के…

Read More

सेवाकाल के अंतिम दिन पेंशन प्राधिकरण पत्र और अन्य सत्वों का भुगतान करने की पहल का दिखने लगा सकारात्मक प्रभाव -कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

स्वतंत्रता दिवस के लिए अधिकारियों को दिया गया दायित्व समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि सेवानिवृत्त होने कर्मचारियों को सेवाकाल के अंतिम दिन पेंशन प्राधिकरण पत्र और अन्य सत्वों का भुगतान करने की पहल का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। इससे जागरूक होकर लोग अनुकंपा नियुक्ति व पेंशन से संबंधित समस्या को प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों में जिला स्तरीय अनुशंसा समिति के प्रस्ताव के आधार पर सभी विभागों से अनुकम्पा नियुक्ति हेतु रिक्त पदों की जानकारी दे के निर्देश दिए।…

Read More

सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम : प्रारंभिक होमवर्क बेहतर तरीके से किया जाएगा तो निर्वाचन कार्य संपादन करवाने में होगी आसानी – कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के.ने कहा कि सेक्टर अधिकारी द्वारा अपना प्रारंभिक होमवर्क बेहतर तरीके से किया जाएगा तो निर्वाचन कार्य संपादन करवाने में उतना ही आसानी होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को सेक्टर अधिकारियों के रूप में  जिला व विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों को दायित्व दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही कोई जगह नहीं है, सभी सेक्टर अधिकारी प्रशिक्षण में दी जा रही सूचनाओं को…

Read More

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की हुई बैठक : दो महीने के भीतर 1 लाख 50 हजार नल कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त करें – कलेक्टर डॉ.भुरे

जल स्त्रोतों के जियो टैगिंग करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में  हुई। डॉ भुुरे ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों सहित उनसे जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में नागरिकों को नल कनेक्शन जल्द प्रदान करें ताकि उन्हें पेयजल की सुविधा सुलभ तरीके से मिल सकें। उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्त्रोतों के जियो टैगिंग करने को कहा।…

Read More

आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु आबकारी विभाग में तैयारियां प्रारंभ : आबकारी आयुक्त ने विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां के लिए ली विभाग की बैठक

आबकारी केन्द्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए: आबकारी आयुक्त श्री पाठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारी के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में आबकारी आयुक्त श्री जनक प्रसाद पाठक ने छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड, राज्यस्तरीय उड़नदस्ता एवं समस्त संभागीय उड़नदस्ता के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। उक्त बैठक में आबकारी आयुक्त द्वारा राज्य में…

Read More

एक अक्टूबर को 18 वर्ष के होने वाले युवाओं का भी नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा, मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 31 अगस्त तक चलेगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संक्षिप्त कार्यक्रम कल 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। मतदान केन्द्रों में 12 एवं 13 अगस्त और 19 एवं 20 अगस्त को विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील…

Read More

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, जिले के मछली पालकों के लिए 31 करोड़ रूपये की कार्य योजना का अनुमोदन

साढ़े छह सौ से अधिक मछली पालकों को मिलेगा लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले में 31 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजना का अनुमोदन हो गया है। साढ़े छह सौ से अधिक मछली पालकों को फायदा पहुंचाने वाली इस कार्य योजना का अनुमोदन कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में किया गया। इस योजना के तहत मछली पालकों को 40 से लेकर 60 प्रतिशत तक…

Read More