कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने का दिलाया संकल्प समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिये युवा कांग्रेस संगठन ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। यूथ कांग्रेस रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी आशीष गजनवी ने विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान को बूथ स्तर पर पहूंचा दिया है। युवक कांग्रेस के कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी…
Read MoreDay: August 3, 2023
कोतवाली पुलिस के हाथ आया शातिर बाइक चोर, आरोपी से चोरी की एक स्कुटी और दो मोटरसाइकिल बरामद……
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण पर बाइक चोरों पर मुखबिर लगाकर सतत निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में कल दोपहर सर्किट हाउस के पास चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी के पास रखी हुई स्कूटी CG 13 UF 6232 चोरी…
Read Moreचोरी की मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज के मदद से आरोपियों को पकड़नें में मिली सफलता
आरोपी (01) समीर लदेर उम्र 19 साल निवासी आई बी रेस्ट हाउस के पास जांजगीर (02)अमृत दास उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं 19 इंद्रानगर जांजगीर के विरुद्ध धारा 379 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर आरोपियों से बरामद चोरी का 01 नग मोटर सायकल पल्सर CG – 11 CD -2373 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिपक कहरा उम्र 23 साल निवासी केरा रोड जांजगीर दि 01/08/23 को खाना खाकर अपने घर में सो गया था,…
Read Moreदुर्घटना में कमी लाने थानों व यातायात पुलिस ने मवेशियों के सींग पर लगाई रेडियम पट्टी…… !
मवेशी मालिक को मवेशियों को बारिश के मौसम में अपने घर में रखने व नेशनल हाइवे में नहीं छोड़ने की दी गई समझाईश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग पर आये दिन आवारा पशुओं की भारी वाहनों के चपेट में आ जाने से मौत को देखते हुए रोड पर बैठने वाले पशुओं के सींग पर रेडियम पट्टी लगाने का कार्य थाना व यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है। जिससे रात के समय रोड पर बैठे पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके…
Read Moreकांग्रेस सरकार को बदनाम करने ईडी साजिश रच रही, यह साबित हो गया ईडी भाजपा की मोर्चा संगठन बन गयी है – सुशील आनंद शुक्ला
नोएडा थाने में ई.डी. द्वारा लिखाई गई एफ.आई.आर. भाजपा के राज्य सरकार को बदनाम करने के षड्यंत्र का भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पिछले लगभग एक साल से भाजपा द्वारा राज्य सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से इनकम टैक्स तथा ई.डी. का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी अपने संवैधानिक दायरों से बाहर जाकर कार्यवाही कर रही है। ईडी की कार्यवाही करने के तरीके और कार्यप्रणाली बता रही है कि वह भाजपा के राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति…
Read More15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी, भाजपा के घोषणा पत्र सुझाव पेटी जनता के सुझाव कम सवाल ज्यादा मिलेंगे – दीपक बैज
2003, 2008, 2013 के घोषणा पत्र के वायदों को तो भूल गये थे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी को घोषणा पत्र के बजाये प्रायश्चित पत्र बनाना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी। भाजपा को इस बात का प्रायश्चित करना चाहिये जनता ने उन्हें तीन बार घोषणा पत्र बनाने का मौका दिया था उस घोषणा पत्र के वायदो को पूरा करने के लिये तीन बार सरकार चलाने का अवसर दिया था लेकिन…
Read Moreभ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस क्यों परेशान है – केदार गुप्ता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि जब भ्रष्ट अधिकारियों व कुछ लोगों पर ईडी एवं आईटी के छापे की कार्यवाही हो रही तो कांग्रेस क्यों परेशान है। कांग्रेस का हाथ क्या भ्रष्टाचारियों के साथ है इस पर कांग्रेस को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और ऐसे दर्जनों घोटालों में कांग्रेस पूरी तरह डूबी हुई है। साक्ष्यों के साथ मामले अदालत में पेश किए जा रहे है। माननीय न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जेल भेज…
Read Moreभाजपा के घोषणा पत्र सुझाव अभियान का समारोहपूर्वक शुभारंभ : सुझाव पेटिका के साथ कार्यकर्ता विधानसभा स्तर तक गाँव-गाँव, घर-घर जाकर सुझाव एकत्र करेंगे, ई-मेल और व्हाट्सएप पर भी सुझाव मंगाए गए
कार्यकर्ता समाज जीवन के हर वर्ग को यह संदेश दें कि भाजपा प्रदेशवासियों के मन की बात के अनुरूप काम करने वाली होगी प्रदेश अध्यक्ष साव की प्रदेशवासियों से अपील : भाजपा के घोषणा पत्र की रचना में उत्साहपूर्वक भागीदार बनकर अपने बहुमूल्य सुझाव दें घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद बघेल ने कहा : किसान भुइयाँ के भगवान हैं और भाजपा इसे अपने अंतर्मन से स्वीकार करती है, भाजपा आगे भी किसानों के सुझावों के अनुरूप उनके सपने को साकार करेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के…
Read Moreपूरी सरकार मौन है इस भ्रष्टाचार में और कौन कौन है : पदस्थापना में भ्रष्टचार पर बोले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि शिक्षा विभाग में पदस्थापनाओं को लेकर हुई कार्रवाई के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज का एक और नया प्रमाणित भ्रष्टाचार सामने आया है। अब तक इस मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों पर हुई कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए श्री चंदेल ने कहा कि यह पता लगाया जाए कि इन अधिकारियों को किन लोगों का संरक्षण था? क्या उन लोगों का पता लगाकर प्रदेश सरकार उन लोगों पर कार्रवाई करने का साहस दिखाएगी,…
Read Moreअहंकार के पथ पर चलकर क्रुर हो गई हैं कांग्रेस सरकार : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जूनियर डॉक्टर्स का किया समर्थन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मानदेय में वृद्धि करने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों द्वारा किये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टर की हड़ताल करना वाजिब है क्योंकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने किए वादों के अनुसार अभी तक उनकी मांगो को पुरा नहीं कर पाई है विभिन्न कर्मचारी संगठनों की हड़ताल में चले जाने से प्रदेश की जनता को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किन्तु कांग्रेस सरकार…
Read More