समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह कुनकुरी के खेल मैदान पर आयोजित किया गया. इस आयोजन में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि कुनकुरी जनपद पंचायत की अध्यक्ष अंजना मिंज द्वारा किया गया तथा उन्होने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। स्वागत संबोधन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी श्यामा पटेल द्वारा दिया गया. इस अवसर पर विश्ष्टि अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो, एवं नगर के गणमान्य नागरिकों सहित प्रशासनिक एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए.…
Read MoreDay: August 15, 2023
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुनकुरी नगर के जय स्तम्भ चौक पर नपं अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थापित परम्परा के अनुसार नगर के व्यस्ततम चौक पर बने जय स्तम्भ स्मारक पर कुनकुरी नगर पंचायत की अध्यक्ष अजेम टोप्पो द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके उपरांत नपं अध्यक्ष ने जय स्तम्भ के शिर्ष पर माल्यार्पण किया। जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। नपं अध्यक्ष अजेम टोप्पो ने नगर में शासन के सहयोग से हो रहे विकाश से आमजनों को अवगत कराया। इस अवसर पर उपस्थित…
Read Moreचोरी की रिपोर्ट पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 24 घंटे के भीतर 2 लाख रूपये के जेवरातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार…..भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/घरघोड़ा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा पुलिस को ग्राम बड़े गुमडा में मकान के अलमारी से सोने चांदी के जेवरातों की चोरी के आरोपी को रिपोर्ट के महज चंद घंटों में पूरे चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। आज थाना घरघोड़ा में ग्राम बड़े गुमला में रहने वाले उमाशंकर चौधरी द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया गया था कि उनका तेल मिल है, काम करने वालों के साथ गांव के कई लोगों का…
Read More62 वीं वाहिनी सीआरपीएफ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण कर गाया गया राष्ट्रगान.
इस अवसर पर वृक्षारोपण एवं क्रिकेट मैच का भी किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : आज दिनांक 15 अगस्त 2023 को दूरदर्शन कॉलोनी के समीप अम्बिकापुर में स्थित 62 वीं बटालियन CRPF के मुख्यालय में सभी अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में श्री प्रमोद कुमार सिंह कमाण्डेण्ट के नेतृत्व में 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में श्री प्रमोद कुमार सिंह कमाण्डेन्ट द्वारा बटालियन के क्वार्टरगार्ड में ध्वजारोहण किया गया एवं गार्ड द्वारा सलामी दी गई, जिसके उपरांत राष्ट्रगान हुआ। ध्वजारोहण…
Read Moreजशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट परिसर एवं कलेक्ट्रेट आवास में किया ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर जशपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, आर.पी.चौहान, एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से विभागीय कार्यो का निर्वाहन कर रहें हैं और निरंतर मानव सेवा भाव से इसी तरह आगे भी सौंपे गए कार्यो को बेहतर ढंग से करते रहें।…
Read Moreसंसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने 53 शहीद जवानों के परिजनों को शॉल, श्रीफल देकर किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज एवं जशपुर विधायक विनय भगत ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 53 वीर शहीद जवानों के परिजनों को शॉल श्री फल देकर सम्मानित किया गया। संसदीय सचिव श्री मिंज ने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किए बिना देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाच्च बलिदान दिया…
Read Moreजिला मुख्यालय जशपुर में हर्षाल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों हुए सम्मानित स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला मुख्यालय जशपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। रणजीता स्टेडियम में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर डॉ. रवि…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ढाबा, रेलवे स्टेशन एवं निगरानी बदमाशों की, की जा रही है चैकिंग, जिले के रेलवे स्टेशन को चेक करने हेतु लगाई गई है बीडीएस टीम,
जिले में संचालित ढाबा में अवैध शराब बिक्री एवं पिलाने वाले की, की जा रही है चेकिंग धर्मशाला, बस स्टेशन, भीड़ भाड़ की जगह में संदिग्ध व्यक्ति की, की जा रही है बीडीएस टीम द्वारा चेकिंग निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर गतिविधियों पर रखी जा रही है निगरानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : जिला जांजगीर पुलिस द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के ढाबा, रेलवे स्टेशनों, धर्म शाला, बस स्टेशन, भीड़ भाड़ वाली जगहों की बीडीएस टीम द्वारा चेकिंग की जा…
Read Moreपुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिवारजनों से भेंटकर जाना उनका कुशल क्षेम, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये सम्मानपूर्वक किया गया आमंत्रित…..!
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत शहीद परिवारों के परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। उन्हें शाल, श्रीफल, मिठाइयां भेंट कर स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम में उन्हें अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान आमंत्रित किया गया। जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस परिवार के मुखिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास पहुंचे और उनके माता-पिता को कार्यक्रम के…
Read Moreएस्बेस्टस शीट, लोहे का पाइप और सरिया चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने कार्यवाही कर भेजा रिमांड पर…..!
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/तमनार : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अगस्त 2023 को थाना तमनार में ग्राम रोडोपाली में रहने वाले कान्हा शर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके द्वारा अपने खेतवाड़ी में शेड निर्माण कराया जा रहा है। बीते जून माह में शेड निर्माण में लगे एस्बेस्टस सीट, लोहे की पाइप व 8 एमएम, 10 एमएम सरिया को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसकी गांव में अपने स्तर पर पतासाजी कर रहे थे, तब उन्हें गांव के सुकलाल…
Read More