मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती माधवी देवी से आशीर्वाद ग्रहण किया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर वहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्रीमती माधवी देवी ने मुख्यमंत्री श्री साय का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह समदर्शी न्यूज़, रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी.  नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित…

Read More

आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, श्री विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनना आदिवासी समाज के लिए उपलब्धि और गर्व का विषय

जनजाति वर्ग सहित सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद समदर्शी न्यूज़, रायपुर जनजाति बहुल छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग से नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के चुने जाने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आदिवासी समुदाय इसे एक बड़ी उपलब्धि के साथ गर्व का विषय मान रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय से नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में कार्य होगा। कांकेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए आदिवासी…

Read More

मुख्यमंत्री के गृह ग्राम की महिलाओं में उत्साह का माहौल: पारम्परिक नृत्य में खूब झूमी महिलाएं

समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर जशपुर जिले के महिलाओं ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपनी ख़ुशी का इजहार करने के लिए रायपुर के विधायक निवास कॉलोनी पहुंचकर झूमकर नृत्य किया। जशपुर जिले की श्रीमती ममता कश्यप, श्रीमती शारदा प्रधान, श्रीमती रीना बरला ने बताया कि आज हम महिलाओं की मंडली मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय से मुलाकात किए और उनके साथ मिलकर पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लेते हुए खुशियां मनाई सभी महिलाओं ने…

Read More

चुनाव प्रचार के बावजूद विष्णुदेव साय जी ने मेरे घर पूजा के लिए निकाला था वक्त, पंडित जी ने पूजा के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था : मुख्यमंत्री के गृहग्राम से आये ग्रामीण सुरेश साय ने बताया, कहा हर सुखदुख में शामिल होते हैं मुख्यमंत्री, उनकी नियुक्ति की सूचना मिली तो हमारे गांव से ही आज 500 लोग उनसे मिलने पहुंचे

हमें अपने बीच पाकर उन्होंने बहुत खुशी जताई, इतने बड़े ओहदे में होने के बाद भी उनकी सरलता बहुत अच्छी लगती है श्री साय के प्रयासों से मैनी नदी पुलिया निर्माण का क्षेत्रवासियों को मिला बहुत लाभ, पंच से मुख्यमंत्री के सफर के पीछे है श्री साय का सरल और सहृदय व्यवहार समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का व्यक्तित्व बहुत ही सहज-सरल है। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी हर संभव मदद करना उनके स्वभाव में है। सबसे खास बात यह है कि वे बहुत…

Read More

आदिवसी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेगें छत्तीसगढ़वासियों का हर सपना पूरा – रायमुनि भगत : आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों,छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत – श्रीमती गोमती साय

समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में  छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए  केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने चरईडॉड़-बगीचा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण : संबंधित निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज चरईडॉड़-बगीचा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य के गुणवत्ता की जायजा ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीएओ और उप अभियंता को समय पर सड़क निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण के कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने चल रहे निर्माण कार्य की जायजा लेते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को सड़क डमरीकरण कार्य में प्रगति लाते हुए समय पर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की माताश्री जसमनी देवी का किया गया नागरिक अभिनंदन : माता ने जनता का जताया आभार

समदर्शी न्यूज़, जशपुर छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव के गृह ग्राम बगिया में उनकी माता श्रीमती जसमनी देवी का नागरिक अभिन्दन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बहु श्रीमती राजकुमारी साय, बुआ श्रीमती मुघ साय, भाई श्री जय प्रकाश साय और कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय उपस्थित थे। गाँव के बेटे श्री विष्णु साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने से उत्साहित ग्रामीणों ने माताश्री जसमनी देवी को फूलो का हार पहना कर अभिन्दन किया और उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर माताश्री…

Read More

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ भारत सरकार द्वारा राज्यों के सहयोग से की जा रही है प्रारंभ : जशपुर जिले के दूरस्थ एवं अंतिम झोर तक 5 प्रचार-प्रसार वैन के माध्यम से प्रमुख योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुचाने हेतु बनाया जा रहा है सुगम समदर्शी न्यूज़, जशपुर भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधयों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कलेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

Read More

जशपुर जिले में सड़क निर्माण होने से अवागमन होगी सुगम : तेजी किया जा रहा है चराईडांड़-बगीचा सड़क निर्माण का कार्य

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का रखा जा रहा है विशेष ध्यान समदर्शी न्यूज़, जशपुर जिले में सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हो गए हैं। सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिले के एनएच सहित सभी सड़कों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। कलेक्टर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग द्वारा चराईडांड़-बगीचा सड़क निर्माण कार्य तेजी से…

Read More