चरित्र शंका पर पत्नी को आग से जलाया, ईलाज के दौरान महिला की मौत….पुलिस ने आरोपी महिला के पति को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : बीते अक्टूबर माह में थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किलकिला में रहने वाली महिला जूली कुजूर (34 साल) को उसके पति विक्टोर कुजूर (34 साल) द्वारा चरित्र शंका पर हत्या की नियत से सोये अवस्था में पेट्रोल डालकर जला दिया था ।  आहत जूली कुजूर का इलाज दौरान 23 नवंबर को संजीवनी अस्पताल रायगढ़ में निधन हो गया। थाना कोतवाली से प्राप्त मार्ग डायरी की जांच पर लैलूंगा पुलिस कल दिनांक 17.12.2023 को मृतिका के पति आरोपी विक्टर कुजूर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का अपराध…

Read More

कार्रवाई : चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई कर महुआ शराब बनाने छिपा कर रखे गये महुआ पास का किया नष्टीकरण….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध जिले में ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दिनांक 17.12.2023 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 26 अवैध शराब के मामले बनाये गये जिसमें करीब 140 लीटर शराब (देशी प्लेन, महुआ और अंग्रेजी शराब) जप्ती की गई है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को अवैध महुआ शराब बनाने व विक्रय ना करने को लेकर जागरूक किया…

Read More

जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, एक ही दिन 26 मामलों में 140 लीटर अवैध शराब किए गए जप्त….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अभियान चलाकर अवैध शराब के विरूद्ध जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, कोतरारोड़, जूटमिल, खरसिया, तमनार, कापू, पूंजीपथरा में 26 मामलों में करीब 140 लीटर अलग-अलग प्रकार की शराब के साथ 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की टीम ने शहर के 05 स्थानों पर रेड किया गया । इसी क्रम में साइबर…

Read More

”शहर में गुण्डागर्दी बर्दाश्त नहीं”….एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश…. शहर में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस कर रही कड़ी कार्रवाई

गवाह से मारपीट करने वाले आरोपियों पर कोतवाली थाने में गैर जमानतीय अपराध दर्ज, मुख्य आरोपी अजीज खान गिरफ्तार….. छेड़खानी के आरोपी अजीज खान अपने दोस्तों के साथ मिलकर गवाह के साथ किया था मारपीट…. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : दिनांक 18/12/2023 के सुबह पुराना मंदिर के पास विजय ज्ञानवानी नामक व्यक्ति के साथ छेड़खानी मामले के आरोपी अजीज खान उर्फ भोंदू अपने दोस्तों के साथ मिलकर विजय ज्ञानवानी के दुकान आकर उसे छेड़खानी मामले में उसके खिलाफ गवाही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए गाली गलौज, मारपीट किया…

Read More

रेलवे : संरक्षा के पाँच सजग प्रहरियों को प्रबंधक रेल मंडल ने संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं | इसके साथ ही मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता के साथ उत्कृष्ट संरक्षित कार्य करते हुये संरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है | इसी कड़ी में विगत दिनों ड्यूटी के दौरान पॉइंट्समैन, हिमगीर श्री ओमहरि ने…

Read More

गुरु बाबा घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर करेंगे समृद्ध समाज का निर्माण – पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर शहर में आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. मोवा में बाबा घासीदास भवन निर्माण के लिए की 50 लाख राशि की घोषणा. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शहर के विभिन्न स्थानों में आयोजित गुरु बाबा घासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सतनामी समाज सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु बाबा घासीदास ने समाज को खुशहाल बनाने का मार्ग हमें दिखाया है। बाबा ने…

Read More

पुलिस ने सुकमा जिले के सलातोंग गांव में नक्सलियों द्वारा बनाये गए विशालकाय स्मारक को किया ध्वस्त

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर अंचल के सुदूर इलाकों में एरिया डामिनेशन और काम्बिंग शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर सर्चिंग की जा रही है। इसी सिलसिले में आज सुकमा जिले के सलातोंग गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय स्मारक पुलिस के जवानों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के…

Read More

“डोनेट फॉर  देश” के नाम पर जनता की जेब काटेगी कांग्रेस : क्राउड फंडिंग कैम्पेन कांग्रेस की लूट-नीति का नया वेरिएंट – बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा विधायक ने कहा : देश के नाम पर पार्टी के लिए चंदा इकठ्ठा करने के इस अभियान को तिलक स्वराज फंड से जोड़कर कांग्रेस ने घिनौनी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ‘डोनेट फॉर देश’ के नाम पर क्राउड फंडिंग कैम्पेन लॉन्च किए जाने को लेकर करारा हमला बोलते हुए इसे भी कांग्रेस की लूट-नीति का अभियान बताया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के इस…

Read More

भाजपा आदतन किसान विरोधी, न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि नहीं देना अन्याय, कांग्रेस सरकार में ही न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि की व्यवस्था थी विष्णु देव साय को सिर्फ बटन दबाना है – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को नहीं देने का कांग्रेस ने विरोध किया है, भाजपा आदतन किसान विरोधी है इसीलिए किसानों को न्याय योजना की चौथी किस्त से वंचित कर रही है और न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का दूसरे मद में इस्तेमाल करने का षड्यंत्र रच रही है यह प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसानों के साथ अन्याय है असल में भाजपा किसानों से की गई वादा को…

Read More

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान, अटल चौक की मरम्मत व रंग-रोगन का कार्य प्रारंभ.

समदर्शी न्यूज़ – बलौदाबाजार : कलेक्टर श्री चंदन कुमार के निर्देश पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के वार्डों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा पंचायतों में जनपद सीईओ व सचिव की निगरानी में सफाई अभियान चलाने के साथ ही पूर्व में निर्मित अटल चौक की साफ-सफाई, मरम्मत एवं रंग-रोगन का कार्य शुरु किया गया है। विगत दिनों नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों सहित संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, ग्राम दतान, अर्जुनी, गुडेलिया, निपानिया, सेमरडीह, पनगांव, खैरा,…

Read More