निठल्ला दामाद ही निकला चोर, ससुराल से चुराया था सोने का झुमका और एटीएम… चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा रिमांड पर ….!

एटीएम से 1,80,000/- रुपये निकाल कर पकड़े जाने के डर से फेंका सोने का झुमका और एटीएम, समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस ने ससुराल में ससुर के एटीएम और सास का सोने के झुमके चुराने वाले आरोपित दामाद शिवशरण प्रसाद को आज पंजरी प्लांट क्षेत्र में घूमते हुए गिरफ्तार कर चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने करीब 5 माह से फरार होकर लुक छिप रहा था। जानकारी के मुताबिक 27 जुलाई 2023 को थाना चक्रधरनगर में पंजरी प्लांट में रहने…

Read More

आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करने आयुर्वेद महाविद्यालय द्वारा गांधी उद्यान में “आयुर्विद्या प्रदर्शनी” का आयोजन

हर दिन हर घर आयुर्वेद के लिए आयुष विभाग की आयुर्विद्या योजना समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर द्वारा गांधी उद्यान में “आयुर्विद्या प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से प्रकृति परीक्षण, पंचकर्म, योगा कंसल्टेंसी, लाइव फ़ूड गाजर पाक, स्प्रॉउट चाट, मिलेट्स के अप्पे, आयुर्वेद हर्बल टी, पैकेज फ़ूड, आंवले का मुरब्बा, आरोग्य सम्पूर्ण लड्डू, बाजरे का लड्डू, च्यवनप्राश, आयुर्वेदिक सोप, आयुर्वेद फेस पैक, आयुर्वेद फेस क्रीम, शतावरी अश्वगंधा कुकीज, औषधीय पौधों और विरूध्द आहार की जानकारी दी गई। आयुर्वेद की खासियतों से…

Read More

वीर बाल दिवस – साहस की परंपरा को निरंतर बढ़ाने की सार्थक पहल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह के दो बालकों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा का आरंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कई मायनों में यह पहल ऐतिहासिक है। देश के भारत नाम के पीछे कही जाने वाली बहुत सी अनुश्रुतियों में से एक हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के संबंध में है। जब पहली बार दुष्यंत ने वन में इस बालक को देखा तो वो शेरों के…

Read More

बोनस सभी 12 लाख किसानों को नहीं मिला, सरकार ने हितग्राही किसानों का भौतिक सत्यापन ही नहीं करवाया, 7 सालों के बोनस का ब्याज कब देगी भाजपा सरकार – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सरकार द्वारा जारी किये 2 साल के बोनस में भी धोखा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभी बकाया 12 लाख किसानों को धान का बोनस नहीं मिला है। सरकार के पास वर्तमान में उस समय के किसानों की स्थिति का कोई डाटा ही नहीं है। बोनस के नाम पर गलत लोगो को फायदा पहुंचाने का षडयंत्र रचा गया है। भाजपा सरकार के द्वारा जारी किया गया 2 वर्ष का बोनस भी किसानों के साथ एक छलावा है।…

Read More

मोदी जी की गारंटी पर अमल शुरू : सुशासन दिवस पर बृजमोहन ने किसानों को दिया 50 करोड़ राशि के धान बोनस का तोहफा

तिल्दा नेवरा के किसान हुए लाभन्वित, बृजमोहन अग्रवाल ने हितग्राहियों को प्रमाणपत्र सौंपे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ में मोदी की गारंटी पर काम शुरू हो गया है। आज भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों को 2 साल के धान बोनस राशि का वितरण किया गया। बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में  तिल्दा नेवरा के बीएमबी विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे तिल्दा नेवरा ब्लॉक की 31 समितियों से जुड़े करीब 32,584 किसानों के खाते में लगभग 50…

Read More

अटल जी के सुशासन की परिकल्पना हम सब मिलकर साकार करेंगे – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारत रत्न, भाजपा हस्ताक्षर पूर्व प्रधानमंत्री पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन “सुशासन दिवस” पर दूधाधारी मंदिर के निकट स्थित अटल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने भारतवर्ष के लिए जिस सुशासन की परिकल्पना की थी उस परिकल्पना को साकार करने के लिए उपस्थित हम…

Read More

सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अवैध शराब बेचने वालों के ठिकानों पर जूटमिल पुलिस ने मारे छापे…..अवैध शराब बेचती दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करते तीन पकड़ाये….!

सभी आरोपियों पर आबकारी एक्ट के अंतर्गत जूटमिल पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही.   समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा जूटमिल क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर अधिनस्थ स्टॉफ के साथ निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कल दिनांक 24 दिसंबर 2023 को जूटमिल पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ताबड़तोड़ अंदाज में कांशीराम चौक, छातामुड़ा चौंक,…

Read More

मोदी की तीसरी गारंटी पूरी : अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित की

सुशासन दिवस पर प्रदेश के किसानों को मिला बड़ा तोहफा अभनपुर ब्लॉक के ग्राम बेन्द्री में आयोजित हुआ कार्यक्रम मुख्यमंत्री की घोषणा: जरूरत पड़ने पर धान खरीदने की अवधि भी बढ़ाएंगे पूरी पारदर्शिता के साथ एक लाख लोगों के लिए सरकारी नौकरी की करेंगे व्यवस्था समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश  के 12 लाख से अधिक…

Read More

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से सीधे होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का किया शुभारंभ

सरकार का बड़ा निर्णय, मुख्यमंत्री सचिवालय अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से करेगा सतत् निगरानी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी में आयोजित कार्यक्रम में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय सीधे योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगा। शासन की मंशानुरूप पारदर्शी और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ तो सख्ती भी बरती जाएगी। वर्तमान में 23 विभागों की 35 महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। कार्यक्रम को सम्बोधित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 26 दिसंबर को वीर बाल  दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, पहुंना में साहसी बच्चों का होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की है तैयारी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का होगा प्रसारण राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान का भाव एवं देश प्रेम के मूल्यों को स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश में होंगे कई आयोजन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस जोर शोर से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के राजधानी स्थित निवास पहुंना में साहसी बच्चों का सम्मान किया जाएगा।…

Read More