ग्राम टेरम में आयोजित “पुलिस जनदर्शन” कार्यक्रम…..एसडीओपी धरमजयगढ़ और थाना प्रभारी घरघोड़ा ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें, ग्रामवासियों को किया गया नशा मुक्ति के लिए प्रेरित……

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर दिनांक 03/02/2024 को थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेरम में घरघोड़ा पुलिस द्वारा “ पुलिस जनदर्शन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ग्रामीणों की शिकायत के निराकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा कार्यक्रम में मौजूद थे । “ पुलिस जनदर्शन” में एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा ग्रामवासियों की पुलिस से जुड़ी शिकायतें सुनी और उनके जल्द निराकरण के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किये ।…

Read More

हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा….

घरघोड़ा के नरवाडीपा में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति की उसके साले ने कुल्हाड़ी मारकर की थी हत्या…. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा श्री अच्छे लाल काछी द्वारा 29 जनवरी को थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत नरवाडीपा में रहने वाले ललित उरांव  की हत्या के अभियुक्त अजीत टोप्पो पिता स्वर्गीय स्टानिसलास टोप्पो उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम घोघरबेसेन थाना बगीचा जिला जशपुर वर्तमान निवास नरवाडीपा घरघोड़ा को हत्या के अपराध में दोष सिद्ध पाये जाने पर आजीवन कारावास एवं ₹500 अर्थदंड के सजा से दंडित किया गया है ।…

Read More

घर पर अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने की रेड कार्यवाही…..15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : दिनांक 02/02/2024 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम छर्राटांगर में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम छर्राटांगर जुनाडीह का तुलसीराम राठिया द्वारा घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्कार माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए रवाना हुए स्टाफ को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । पूंजीपथरा की टीम द्वारा ग्राम छर्राटांगर में दबिश देकर संदेही तुलसी राठिया…

Read More

जमीन विवाद पर अधेड़ की गांव के दो व्यक्तियों ने सुनियोजित तरीके से की हत्या….हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, ग्राम रावनखोल की घटना……

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : 01 फरवरी 2024 को थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रावनखोल (धमनाडांड) में रहने वाले झाड़ीराम एक्का (उम्र 46 वर्ष) की हत्या की सूचना थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी को प्राप्त मिली। तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां मृतक की पत्नी श्रीमती पौलिना एक्का (उम्र 40) घटना के संबंध में बताई कि गांव के बहाल कुजूर के साथ इसका पति झाड़ीराम एक्का का पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था । 31 जनवरी के…

Read More

नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर पुनः मुख्यमंत्री से मिले अनियमित कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण/स्थायीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली, न्यून मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका/सेवा प्रदाता सिस्टम बंद करने छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारियों के पदाधिकारी पुनः माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा एवं अनुरोध किया कि प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों के समस्याओं को लोकसभा चुनाव के पूर्व कार्यवाही करें| मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों की बातों गंभीरता से सुना एवं ज्ञापन को पढ़ा तथा आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया| ज्ञातव्य है कि…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की पत्रकार वार्ता : बजट सत्र की दी जानकारी, कहा इस सत्र से तय होगी प्रदेश के विकास की दिशा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा में पत्रकारवार्ता किया। इस दौरान उन्होंने आगामी बजट सत्र को लेकर जानकारी दी साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की बात कही। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सभा का द्वितीय सत्र (बजट सत्र) दिनांक 05 फरवरी से 01 मार्च, 2024 तक आहूत किया गया है। छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा का द्वितीय सत्र, नव वर्ष 2024 का प्रथम विधानसभा सत्र है, यह…

Read More

एसडीएम कुनकुरी ने महतारी वंदन योजना के संबंध में ली बैठक, पंजीयन के पात्रता एवं अपात्रता के संबंध में दी जानकारी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कुनकुरी एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने महतारी वंदन योजना के पंजीयन के संबंध में   जनपद सभाकक्ष कुनकुरी में, दुलदुला, कुनकुरी के जनपद सीईओ सीडीपीओ, सुपरवाइजर, तहसीलदार, बीइओ, मितानिनो एव ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की मीटिंग ली । महतारी वंदन योजना : आनलाईन आवेदन 5 फरवरी से 20 फरवरी तक, 21 वर्ष की पात्र महिला को मिलेगा लाभ, जशपुर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों और ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर उन्होंने पंजीयन के पात्रता एवं अपात्रता के संबंध में तथा पंजीयन फार्म में लगने वाले दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत…

Read More

महतारी वंदन योजना : आनलाईन आवेदन 5 फरवरी से 20 फरवरी तक, 21 वर्ष की पात्र महिला को मिलेगा लाभ, जशपुर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों और ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योजना में  पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित…

Read More

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन : मुहीम में जशपुर जिला दे रहा है बेहतर योगदान

स्वस्थ देश और सिकल सेल मुक्त बनाने की दिशा में मिशन मोड में कार्य   प्रतिदिन 20 हजार का लक्ष्य, शत-प्रतिशत सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन के शुभारंभ के बाद से ही देश को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में कार्य लिया जा रहा है। मिशन का लक्ष्य वर्ष 2047 तक लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता को खत्म करना है। ऐसे में इस मुहीम में जशपुर जिला भी बेहतर योगदान दे रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Read More

रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में जनभागीदारी के गतिविधियां अधिक से अधिक हों – कलेक्टर जशपुर

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जशपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्धारित एजेंडा वार चर्चा की। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवा प्रदाय किए जाने के लिए स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में भी जनभागीदारी के गतिविधियां अधिक से अधिक कर जागरूकता फैलाएं जिससे हमारा जिला स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में भी विकास करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार अग्रवाल, श्री…

Read More