बस्तर संभाग के सभी जिलों में बनेंगे दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस जवानों से सुनी उनके संघर्षों और वीरता की गाथा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के जावंगा एजुकेशन सिटी के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर की महिला शक्ति के मध्य आना उनका सौभाग्य है। बस्तर की वीरांगनाएं विपरीत परिस्थितियों में भी समाज और देश की रक्षा के लिए डटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि…
Read MoreDay: March 8, 2024
महाशिवरात्रि पर संगम में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : हल्की गुलाबी ठंड के बीच महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार तड़के सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजिम के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायी और भोलेनाथ की पूजा की। धर्म के प्रति आस्था का भाव गुरूवार की रात से ही देखने को मिल रहा था। भोलेनाथ महादेव जी के प्रति अटूट भक्ति रखने वाले भक्त तड़के 2 बजे से ही राजिम संगम की धार में डुबकी लगाने पहुंच गए थे। महाशिवरात्रि पर इस पुण्य स्नान को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए तड़के सुबह से…
Read Moreपाली महोत्सव से मिलती है छत्तीसगढ़ की संस्कृति कोअलग पहचान : लखनलाल देवांगन
उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री तथा राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय की उपस्थिति में पाली महोत्सव का हुआ शुभारंभ महाशिवरात्रि की दी बधाई और सभी की खुशहाली की कामना की समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महाशिवरात्रि पर्व सहित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित कोरबा जिले के ग्राम केराझरिया में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन,राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की बधाई दी और कहा कि पाली…
Read Moreपोषण पखवाड़ा 09 मार्च से : पोषण जागरूकता के लिए आयोजित होंगी कई गतिविधियां
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कुपोषण और एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से आगामी 09 मार्च से 23 मार्च तक प्रदेश में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जन समुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी जानकारी का प्रचार कर व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के तहत इस वर्ष मुख्यतः तीन थीम पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें “पोषण भी पढ़ाई भी” थीम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में शिक्षा चौपाल का आयोजन और विशेष रूप से…
Read Moreमहतारी वंदन योजना : 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअल जुड़कर लोगों को सम्बोधित करेंगे
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के लिए अभियान का होगा शुभारंभ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक…
Read Moreनाबालिग बालिका से छेड़-छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी शिवा कुमार धीवर उर्फ मिलाऊ उम्र 26 वर्ष निवासी बरगंवा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध धारा 354,354 (क), 509 भादवि 8 पाक्सो के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए की गई त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता को दिनांक 06 मार्च 2024 को शाम करीब 04:00 बजे रास्ते में अकेली पाकर आरोपी शिवा कुमार धीवर बेईज्जत्ती करने की…
Read Moreवित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल, रायगढ़ शहर के मैदानों में 3.67 करोड़ की लागत से तैयार होंगी खेल सुविधाएं
पहली बार रायगढ़ में 9 खेल मैदानों में बॉक्स क्रिकेट कोर्ट होंगे तैयार, सॉफ्टवेयर से स्पॉट बुकिंग की मिलेगी सुविधा 10 बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जायेंगे, संजय मैदान रामभांठा में 49 लाख से बनेगा बाउंड्रीवाल नगर पंचायत पुसौर में भी बनाया जायेगा बैडमिंटन और बॉक्स क्रिकेट कोर्ट वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जल्द कार्य प्रारंभ करवाने अधिकारियों को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : रायगढ़ के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल से शहर के विभिन्न खेल मैदानों को संवारने और…
Read Moreबस्तर फाइटर्स की कमांडों सुनैना ने गर्भावस्था के 7वें महीने तक की जंगल गश्त, गृहणी और दो बच्चों की मां होने के बावजूद सैलेन्द्री ने की पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा क्वालिफाई : मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा गर्भावस्था में भी महिलाएं कठिन परिश्रम करती हैं, ऐसा एक मां ही कर सकती है, उनका त्याग अतुलनीय है
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा जिले के जावंगा पहुंचे। यहां उन्होंने डीआरजी, सीआरपीएफ और नारायणपुर के बस्तर फाईटर्स की सैनिक महिलाओं से संवाद किया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री से बस्तर फाइटर्स की दल कमान्डर सुनैना पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हांेने होम गार्ड के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। वहां से लेकर अब तक उन्हें लगातार प्रशंसा और प्रोत्साहन मिला। एक कमांडों के रूप में उन्होंने अपनी गर्भावस्था के 7वें महीने तक जंगल…
Read Moreराज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश किए जारी…. देखें आदेश…..
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है. देखें आदेश…..
Read More30 बरस के राजनीतिक जीवन में अनेक लोगों का इलाज कराया, जो आनंद इस काम में वो कहीं नहीं, स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर नमन करते हुए बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
स्वर्गीय श्री जूदेव से सीखी विनम्रता और सबके प्रति अपनापन का भाव कहा मरीजों के इलाज का काम सबसे अच्छा लगता है। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह कर पहले ही साल में प्रधानमंत्री राहत कोष की 12 करोड़ रुपए की राशि मरीजों के इलाज के लिए लगाई छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने एंबुलेंस भेंट की समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आज स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री…
Read More