आरोपियों के विरूद्ध धारा 306, 34 आईपीसी के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : माह सितंबर 2023 में थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में खेत पर एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी पहचान संतोष प्रजापति पिता कामता प्रसाद प्रजापति उम्र 23 साल निवासी आमापाली के रूप में हुआ। मर्ग जांच के दौरान मृतक के वारिसान एवं दोस्तों से पूछताछ कर जांच किया गया, जिसमें मृतक संतोष के अंजली थनापत के साथ प्रेम संबंध की जानकारी मिली। मृतक के करीबी गवाहों ने बताया कि अंजली…
Read MoreDay: March 9, 2024
इंटरस्टेट बॉर्डर मीटिंग : रायगढ़ में आयोजित इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग में सम्मिलित हुए रायगढ़ और उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारीगण….. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अन्तर्राज्यीय सीमा सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा और संयुक्त कार्यवाही के लिए बनाई गई विशेष रणनीति !
इंटर स्टेट बॉर्डर पर संयुक्त चेक-पोस्ट लगाकर चुनाव प्रभावित करने वाली सामाग्रियों की जांच हेतु तीनों पहर तैनाती पर की गई चर्चा. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : चुनाव आयोग एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप आज दिनांक 09 मार्च 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ के मीटिंग कक्ष में अन्तर्राज्यीय बार्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में हेडक्वाटर डीएसपी श्रीमती निकिता तिवारी, एसडीपीओ बृजराजनगर श्री चिंतामणी प्रधान तथा थाना प्रभारी रेंगाली, चौकी प्रभारी कनकतूरा, कौंधेकेला एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर, पुसौर, जूटमिल, प्रभारी चुनाव सेल और प्रभारी जिला…
Read Moreवोल्टेज समस्या दूर करने सब स्टेशन की बढ़ाई गई क्षमता : पारेषण कंपनी ने की 4.64 करोड़ रूपए की लागत से नया ट्रांसफार्मर की स्थापना
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ प्रदेश के ग्रामीणों क्षेत्रों में कृषि एवं आर्थिक विकास की गतिविधियों में तेजी लाने विद्युत अधोसंरचना पर ठोस कार्य कर रही है। इसी कड़ी में छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने पर्रीनाला (राजनांदगांव) स्थित 132/33 केवी अतिउच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र में 63 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, इससे बालोद, दुर्ग व राजनांदगांव क्षेत्र के किसानों के साथ घरेलू एवं उद्योगों का निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। विद्युत उपकेंद्र में स्थपित नए ट्रांसफॉर्मर को ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री…
Read Moreकबाड़ पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : जीएसटी विभाग ने लगाया गया पाँच लाख पचास हजार रुपए जुर्माना !
थाना चकरभाठा बिलासपुर में इस्तगाशा क्रमांक 01/2024 एवं 02/2024 धारा 102 जा.फ़ौ. के अंतर्गत कार्यवाही कर जीएसटी विभाग को दी गई थी सूचना. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के पालन में अतिरिक्त अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में साइबर सेल के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा पटेल एवं एसीसीयू टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…
Read Moreमहिलाओं ने किया तंबाकू मुक्त विकसित भारत बनाने का आह्वान : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तंबाकू सेवन छोड़ने और तंबाकू निषेध कानून को सख्त बनाने की हुई अपील
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तंबाकू सेवन का महिला स्वास्थ्य पर असर को लेकर एक संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (VHAI) और कोपलवाणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एक ओर उपस्थित महिलाओं को तंबाकू सेवन से होने वाली स्वास्थ्यगत समस्याओं की जानकारी देते हुए स्वस्थ्य एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया गया। वहीं दूसरी ओर तंबाकू बिक्री निषेध अधिनियम की जानकारी भी महिलाओं के साथ साझा की गई। इस दौरान…
Read Moreनेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड रायपुर द्वारा एक दिवसीय उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आज दिनांक 9 मार्च 2024 को नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत एक दिवसीय उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल सायाजी रायपुर (छ.ग.) में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एन.एफ.एल. राज्य प्रबंधक विपणन (छत्तीसगढ़) ओमपाल गुप्ता, प्रभारी क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर श्रवण कुमार भगत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख (कृषि विज्ञान केंद्र पहांदा दुर्ग) डॉ. विजय जैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट रघुनंदन निर्मलकर, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर का स्टाफ एवं उर्वरक विक्रेताओं सहित लगभग 60 लोग उपस्थित हुए । रघुनंदन निर्मलकर ने जी.एस.टी., एम.एस.एम.ई.…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से स्व. श्री साधराम यादव के परिजनों ने की मुलाकात
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ आये स्वर्गीय श्री साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि श्री साधराम की निर्मम हत्या से हम भी समान रूप से आहत है। उन्होंने कहा कि हमने साधराम के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए जांच एनआईए को सौंप दी है। एनआईए की सूक्ष्म जांच से आरोपी बच नहीं सकते और आपको…
Read Moreएनी स्मार्ट डिवाइस से दृष्टिबाधित बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे
दृष्टिबाधित बच्चों डिजिटल शिक्षा के लिए एनी स्मार्ट डिवाइस बहुत उपयोगी दृष्टिबाधित बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने 41 एनी स्मार्ट डिवाइस का वितरण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजनांदगांव जिले में सोलर एनर्जी कॉर्पाेरेशन लिमिटेड इंडिया द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत दृष्टिबाधित बच्चों की डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए शासकीय स्कूल एवं अभिलाषा स्कूल को 38 लाख 13 हजार रूपए की लागत के थिंकरबेल लैब द्वारा निर्मित 41 एनी स्मार्ट डिवाइस प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव उपस्थित थे। यह कार्यक्रम ठाकुर…
Read Moreछत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत सम्पन्न : मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया वर्चुअल निरीक्षण
उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 96 प्रकरणों का निराकरण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर तथा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में आज नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत का निरीक्षण करते हुए संबंधित खण्डपीठों के न्यायाधीश, न्यायाधिपति श्री सचिन सिंह राजपूत, न्यायाधिपति श्री रविन्द्र कुमार अग्रवाल और न्यायाधिपति श्री अरविंद कुमार वर्मा से चर्चा कर प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। उच्च न्यायालय में आयोजित…
Read Moreप्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत 6 लाख 37 हजार शिल्पियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य, ग्रामोद्योग के बदले अब उद्योग विभाग करेगा क्रियान्वयन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें सभी प्रकार लाभ प्राप्त करने योग्य बनाना है। इसके साथ ही उन्हें उपलब्ध उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़कर उनका कौशल विकास करना और उनकी योग्यता क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक उपकरण प्रदान करना है। इसके अलावा कोलेटरल फ्री लोन प्रदान करना तथा उनकी उन्नति के लिए विभिन्न बाजारों को जोड़ना शामिल है। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इसका क्रियान्वयन ग्रामोद्योग विभाग द्वारा…
Read More