बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडे बली का बकरा बनाए गए समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के वर्तमान 9 लोकसभा सांसदों में से 7 सांसदों की टिकट काटने का सीधा तात्पर्य यह है कि भारतीय जनता पार्टी भी मान चुकी है कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी चरम पर है और अब यह भाजपा नेताओं के नियंत्रण से बाहर…
Read MoreDay: March 2, 2024
मोदी की गारंटी फेल किसानों को नहीं मिला एक मुश्त धान की कीमत 3100 रु. प्रति क्विंटल, किसानों को मिला धान की कीमत 2183 रुपए प्रति क्विंटल – धनंजय सिंह ठाकुर
कांग्रेस सरकार में किसानों को धान की कीमत मिला था 2660 रु. एवं 2640 रु. पर क्विंटल साय सरकार मात्र 450 रुपए अतिरिक्त दे रही समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार किसानों को धान की कीमत एकमुश्त 3100 रु. प्रति क्विंटल पंचायत भवन में देने के वादा को पूरा नहीं कर पायी। किसानों को धान बेचने के बाद मात्र 2183 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अभी भुगतान हुआ है। मोदी की गारंटी किसानों के लिए एक बार और…
Read Moreभाजपा नेता तिरुपति कटला की हत्या क़े लिए भाजपा सरकार जबाबदेह, भाजपा सरकार नक्सल नीति पर मतिभ्रम की शिकार – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बस्तर मे भाजपा नेता तिरुपति कटला की नक्सल हत्या की कांग्रेस नें कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही और अनिर्णय वाली नीति क़े कारण यह हत्या हुई, इस दुःखद हत्या की जिम्मेदार विष्णु देव सरकार है। कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि भाजपा सरकार अपनी नक्सलवादी नीति स्पष्ट करें। सरकार के अनिर्णय वाली स्थिति के कारण जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है नक्सली गतिविधियां बढ़ी है। भाजपा की सरकार…
Read Moreडेढ़ लाख रूपये कीमत के गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई जप्त !
थाना रामानुजनगर पुलिस द्वारा धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से ही थाना-चौकी की पुलिस नशीले पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 01 मार्च 2024 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर…
Read Moreमहंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन : राज्य के सभी जिलों के सब्जी बाजार, किराना दुकान पहुंचे कांग्रेसजन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी के शास्त्री बाजार में महंगाई से त्रस्त जनता और सब्जी विक्रेताओं से मिलें समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी के शास्त्री बाजार आम आदमी और सब्जी विक्रेताओं से मिलकर बढ़ती महंगाई पर चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने सब्जियां भी खरीदा। प्रदेश अध्यक्ष ने अदरक, लहसून, मटर, चना, गाजर, टमाटर आदि सब्जियां भी खरीदा। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भर में जिला कांग्रेस कमेटियों के…
Read Moreप्रदेश में भाजपा उम्मीदवार घोषित करने से अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती : किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय क्षेत्रों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा का उल्लसित हृदय से स्वागत किया, कहा : प्रदेश की सभी सीटों पर जनता के आशीर्वाद से भाजपा की विजय सुनिश्चित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय क्षेत्रों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा का उल्लसित हृदय से स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11…
Read Moreमहंगाई के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाकर सब्जियाँ खरीदने वाले कांग्रेसी, कर रहे राजनीतिक नौटंकी : भाजपा
भाजपा नेत्री द्वय ने पूछा : आज सब्जी उत्पादक किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है, जनता को तमाम प्रकार के खाद्य पदार्थ वाजिब कीमत पर मिल रहे हैं, तो कांग्रेस परेशान क्यों है? समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने रोजमर्रा की वस्तुएँ व सब्जियाँ खरीदकर कांग्रेस नेताओं द्वारा महंगाई के विरोध को महज राजनीतिक नौटंकी करार दिया और कहा कि आज महंगाई के नाम पर घड़ियाली आँसू बहा रहे कांग्रेसी पहले अपने…
Read Moreस्काई लाउन्ज रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने की रेड कार्रवाई….रेस्टोरेंट से हुक्का सामग्री जप्त कर संचालक पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत की कार्यवाही…..!
समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जूटमिल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों पर कार्यवाही के क्रम में कल रात (01 मार्च) को कबीर चौक स्थित स्काई लाउन्ज रेस्टोरेंट में संचालक द्वारा ग्राहकों को हुक्का मुहैया कराने की सूचना पर सीएसपी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम जब छापेमारी के लिए स्काई लाउन्ज रेस्टोरेंट पहुंची तो वहां सिगरेट, तम्बाकु उत्पाद की तीव्र गंध के साथ हुक्का पिलाते एक व्यक्ति मिला, पूछताछ करने पर व्यक्ति रेस्टोरेंट का संचालक…
Read More17 प्रकोष्ठों के माध्यम से जनता को साधेगी भाजपा, 3 मार्च को होगा समस्त प्रकोष्ठों का संयुक्त सम्मेलन, भाजपा के सम्मेलन में होंगे 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल.
मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री साय रहेंगे उपस्थित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों का एक दिवसीय सम्मेलन आगामी 3 मार्च को सुबह 10.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक रामजी भारती ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित समस्त…
Read Moreबीजेपी की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। इनमें से कुछ नाम काफी चौंकाने वाले हैं। भाजपा ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया है उनके नाम इस प्रकार हैं। सरगुजा से चिंतामण महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पाडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोरबा से सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज…
Read More