समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में हुए आगजनी की घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के बीमा क्लेम का त्वरित निराकरण जल्द किया जाएगा। परिवहन विभाग के सचिव श्री एस प्रकाश ने आज मंत्रालय महानदी भवन रायपुर में समस्त बीमा कम्पनियों के अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि बीमा क्लेम और क्लेम सेटलमेंट की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण की जाए। बलौदा बाजार कलेक्टोरेट में हुई आगजनी की घटना में फस्ट पार्टी बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 56. थर्ड पार्टी बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 92 तथा…
Read MoreMonth: June 2024
मुख्यमंत्री की विशेष पहल से मिली नई सुविधा : गलत पते के कारण वापस लौटे ड्राइविंग लाइसेंस अब परिवहन कार्यालयों के माध्यम से मिलेंगे
मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह सुविधा एक जुलाई से होगी लागू समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर आम नागरिकों को एक और नई सुविधा परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही है। आवेदक के पते पर नहीं पहुंचने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र अब संबंधित आवेदकों को उनके जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन कार्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreखेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता ने जिला खेल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक : अनुपस्थित रहने वाले और कार्य की प्रगति नहीं देने वाले अधिकारियों को जारी हुआ शो कॉज नोटिस, कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज
खेल अलंकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ी पूर्ववर्ती राजीव युवा मितान योजना की राशि सरकार के खजाने में जमा नहीं करने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार, 2 सप्ताह का दिया समय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिम शिखर गुप्ता ने सभी जिला खेल अधिकारियों की समीक्षा बैठक संचालनालय में ली। इसमें विशेष रूप से पूर्ववर्ती योजना राजीव युवा मितान क्लबों के द्वारा पूर्व वर्षों में व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र, बिल व्हाउचर्स की आडिट…
Read Moreजंगल बचेगा तो आजीविका के साधन भी बढ़ेगा : मंत्री रामविचार नेताम
कर्तव्यनिष्ठा के साथ जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए मंत्री श्री नेताम आगामी एक वर्ष के भीतर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए एफआरए के प्रतिनिधियों से होंगे रूबरू सुनेंगे समस्या, करेंगे समाधान सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम सभाओं के लिए आजीविका संवर्धन पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि ईश्वर ने हमें प्रकृति के गोद में जन्म दिया है। राज्य के विशेषकर बस्तर और सरगुजा के बहुतायत आदिवासियों का जीवन वन संसाधन पर आश्रित हैं। यदि…
Read Moreसरिया में बनेगा हायर सेकेण्डरी स्कूल का नवीन भवन, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में गुरुवार शाम को हायर सेकेण्डरी शाला के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह भवन करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री स्वप्निल स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि शाला भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की…
Read Moreबस्तर अंचल को कुपोषण मुक्त बनाने मिशन मोड में कार्य करने पर जोर : सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती आबिदी ने विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
महिलाओं को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने जगदलपुर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर धरातल पर हो रही प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मिशन मोड पर कार्य कर बस्तर अंचल को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए व्यापक सहभागिता निभाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि माताओं-बहनों को शासन की सभी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित कर बस्तर…
Read Moreमुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया न्यायिक कर्मचारी आवासीय कालोनी का लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं श्री न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा न्यायाधीश/पोर्टफोलियों जस्टिस जिला बेमेतरा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला बेमेतरा में न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय कालोनी सिंधौरी, तहसील साजा एवं बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर में भारतीय उप डाकघर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री प्रणीश चौबे सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, अपर कलेक्टर विभागीय अधिकारी, एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक…
Read More‘राजनांदगांव रियासत का इतिहास’ पुस्तक का विमोचन हुआ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कर-कमलों से !
इस पुस्तक के माध्यम से ‘राजनांदगांव रियासत’ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी इतिहास के विद्यार्थियों के साथ–साथ छत्तीसगढ के लोगों को भी मिलेगी. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह द्वारा अपने निवास मौली श्री विहार रायपुर में कल शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र सिंह की “राजनांदगांव रियासत का इतिहास” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में राजनांदगांव रियासत के राजाओं के कार्यकाल, उनका प्रशासन, उनके समय की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति शिक्षा, साहित्यिक, धार्मिक स्थिति का…
Read MoreJASHPUR NEWS : कमिश्नर सरगुजा की उपस्थिति में जिला पंचायत स्थित सभागार में कार्यशाला आयोजित कर नये कानून के संबंध में की गई परिचर्चा, जागरूकता रैली निकालकर आमजनों को नये कानून के संबंध में दी गई जानकारी !
कार्यशाला में जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सी.ई.ओ., लोक अभियोजक अधिकारीगण एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित. ठग को अब 420 नहीं, 316 से जानेंगें, हत्या के आरोपी को 302 में नहीं अब 101 के तहत भेजा जायेगा जेल. जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन में एसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उपस्थित जनसमूह को नये कानून के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी. 01 जुलाई 2024 से सभी थानों में नये कानून लागू होने के अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जावेगा. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर…
Read Moreउच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार दिवाकर प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय के अधिकारी श्री दिवाकर प्रसाद सिंह, रजिस्ट्रार (मिनिस्ट्रियल) की 30 जून को हो रही सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया तथा उनके भावी स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि दिवाकर प्रसाद सिंह ने मार्च 1995 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से अनुवादक के पद पर अपनी सेवा प्रारंभ की थी तथा राज्य…
Read More